• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखेगा चने और पनीर का कबाब

Writer D by Writer D
28/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
चने और पनीर का कबाब

चने और पनीर का कबाब

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आप वही रोजाना नाश्ता करते करते बोर हो गए हैं और तेल देखते ही खाने की इच्छा भर गई है तो ये रेसिपी सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है। हम आपको बिना ज्यादा तेल घी का इस्तेमाल किए हुए एक ऐसी डिश बताएंगे जो आपकी सेहत का ख्याल रखेगी। इस डिश का नाम है चने और पनीर के कबाब। चने में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है तो वहीं पनीर बीपी को कंट्रोल करने में मददगार है। यानी कि जब इन दोनों चीजों को मिलाकर आप खाएंगे तो ये न केवल स्वाद में जबरदस्त होंगे बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा।

चने और पनीर के कबाब की रेसिपी

  • काले चना- रात भर भिगोकर उबाल लें
  • पनीर
  • प्याज
  • हरी मिर्च
  • अदरक
  • नमक
  • धनिया

बनाने की विधि-

सबसे पहले चने को रातभर भिगो दें। सुबह होते ही चने को कूकर में पलट दें। कूकर में थोड़ा पानी और नमक डालकर बंद करें और सीटी लगाएं। 5-6 सीटी लगाने के बाद चना उबल जाएगा। सीटी निकलने के बाद चने को ठंडा होने के लिए रख दें। चने के ठंडा होते ही उसे मिक्सी में पीस लें।

अब दूसरी तरफ कढ़ाई में एक दो चम्मच रिफाइंड डालें। तेल के गर्म होते ही उसमें कटा हुआ प्याज डालें। इसके बाद महीन कटी अदरक, हरी मिर्च डालें और हॉफ फ्राई करें। जब से हल्का भुन जाए तो इसमें पिसा हुआ चने का पेस्ट और थोड़ा सा पनीर हाथ से मैश करके डालें। अब ऊपर से धनिया की पत्ती और स्वादानुसार नमक डालें। करीब 5 मिनट तक भूने और गैस बंद कर दें।

जब से मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसकी हाथ से छोटी-छोटी लोई बनाएं। लोई को हथेली की सहायता से बीच से दबाएं। अब तवे पर बहुत थोड़ा रिफाइंड डालें। तेल के गर्म होते ही उसमें लोई डालें और दोनों तरफ से धीमी आंच पर सेंके।

सारी लोइयों को इसी तरह से सेंके। जब दोनों तरफ से सिक जाए तो प्लेट में निकाल लें। अब आपके चने और पनीर के कबाव एक दम तैयार हैं। इसके ऊपर आप नींबू का रस डालकर भी सर्व कर सकते हैं टेस्ट में बहेतरीन होगा।

Tags: "Chana Paneer Kabab recipebreakfast recipeshealthy breakfast dish
Previous Post

छोटे नाख़ून हैं तो इस तरह सजाएं, हाथों की बढ़ जाएगी सुंदरता

Next Post

कम खर्च में यूं अपनाएं ग्लैमरस लुक का तड़का, जानें जरूर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini met Swami Gyananand Maharaj.
Main Slider

गीता ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

30/07/2026
CM Dhami
Main Slider

शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM धामी

30/07/2026
CM Yogi
Main Slider

रामलीला में असलहा लहराकर दंगा करने वाले को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा: सीएम योगी

30/07/2026
DGP Rajiv Krishna reviewed the preparations for the Kanwar Yatra.
Main Slider

कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में यूपी सरकार, अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

30/07/2026
Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
Next Post
GLAMOROUS look

कम खर्च में यूं अपनाएं ग्लैमरस लुक का तड़का, जानें जरूर

यह भी पढ़ें

arrested

तीन वाहन चोर गिरफ्तार, नौ मोटर साइकिलें बरामद

08/10/2022
masale

अजवाइन और जीरा समेत इन 6 घरेलू नुस्खों से कम करें वजन

04/07/2021
LoC

बालाकोट सेक्टर पर ‘पाक’ को भारतीय सेना को मुंहतोड़ जवाब, जवाबी कार्रवाई में 4 से 5 सैनिकों की मौत

13/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version