• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘समाजवादी वचन पत्र’, किए ये वादे

Writer D by Writer D
08/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
Samajwadi Vachan Patra

Samajwadi Vachan Patra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र (Manifesto) जारी किया। समाजवादी वचन पत्र (Samajwadi Vachan Patra) नाम से जारी इस संकल्प पत्र की टैग लाइन ‘सत्य वचन, अटूट वादा’ रखा गया है।

इसके मुताबिक यूपी में सपा सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करने के लिए कानून बनाया जाएगा। आंदोलन में मारे गए किसानों के परिजनों को 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

वहीं, प्राथमिक शिक्षा को गुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिए हर जिले में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे, साथ ही 12वीं पास सभी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा।

सपा के घोषणा पत्र में खास बिंदु:-

>> किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जाएगा। गन्ना किसानों का भुगतान 15 दिन में कर दिया जाएगा।

>> किसानों को 4 साल के भीतर यानी 2025 तक कर्ज मुक्त बनाया जाएगा। ऋण मुक्ति कानून लाया जाएगा।

>> किसान आंदोलन में शहीदों के परिजनों को 25 लाख रुपए की मदद और उनकी याद में स्मारक बनाए जाएंगे।

>> दो एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को 2 बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया खाद मुफ्त दी जाएगी।

>> गरीबी रेखा से नीचे ( BPL) परिवारों सभी दो पहिया वाहन मालिकों को हर महीने एक लीटर पेट्रोल और ऑटो चालकों को प्रति माह 3 लीटर पेट्रोल और 6 किलो सीएनजी मुफ्त दी जाएगी। सभी बीपीएल परिवारों को दो एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

>> अर्बन एम्प्लॉयमेंट एक्ट मनरेगा के तहत बनाया जाएगा।

सपा ने जारी की 24 उम्मीदवारों की सूची, सभावती शुक्ला को दिया योगी के खिलाफ टिकट

>> महिलाओं को सरकारी  नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण।

>> विमन पॉवर लाइन को दोबारा मजबूत किया जाएगा। इसमें ईमेल और whatsapp के जरिए भी कार्रवाई होगी।

>> लड़की के 12वीं पास करने के बाद 36 हजार रुपए की एकमुश्त राशि दी जाएगी।

>> बीपीएल महिलाओं को 18 हजार रुपए पेंशन प्रदान की जाएगी।

>> समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर खोले जाएंगे, जिसमें गरीबों को राशन और जरूरी सामान मिलेगा। कैंटीनों में 10 रुपए में थाली मिलेगी।

भाजपा को अपना नाम बदलकर  भाझपा  कर लेना चाहिए : अखिलेश

>> डायल 1089 मजदूरों के लिए हेल्पलाइन बनाई जाएगी। श्रमिकों की मदद की जाएगी।

>> सभी गांव कस्बों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और फ्री वाईफाई जोन बनाए जाएंगे।

>> यूपी dial 100 को दोबारा तकनीक से जोड़कर मजबूत किया जाएगा।

>> दलितों और महिलाओं के विरुद्ध हेट क्राइम पर कड़ी कानून होगा।

>> सभी गरीबों को मुफ्त इलाज मिलेगा।

>> स्टेट माइक्रो बैंक की स्थापना होगी, जिससे छोटे कर्मचारियों को लोन दिया जाएगा।

>> 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

>> ड्रेनेज सिस्टम और वेस्ट मैनेजमेंट पर काम होगा।

>> पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी।

>> सभी मंडलों में फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर मिलेगा।

>> स्मार्ट विलेज क्लस्टर भी दिए जाएंगे।

>> Irrigation tubewell से सिंचाई बढ़ाया जाएगा।

>> कामधेनु योजना दोबारा पशुपालन के लिए दोबारा शुरू किया जाएगा।

>> किसान की आय में सुधार के लिए काम होगा।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

निश्चित हार के डर से इलेक्शन-नैरेटिव न बदले भाजपा : चंद्रशेखर उपाध्याय

Next Post

आप को भाजपा ने दिया झटका, चुनाव से पहले प्रत्याशी ने बदली पार्टी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
aap candidate join bjp

आप को भाजपा ने दिया झटका, चुनाव से पहले प्रत्याशी ने बदली पार्टी

यह भी पढ़ें

Chandrayaan-3

देशभर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-अर्चना

23/08/2023
Sunetra Pawar

सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, बनी राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम

31/01/2026
arrested

25 हजार के दो इनामी हत्यारोपियों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

25/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version