• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी की सभा में हर-हर बम-बम नारे से गूंजा ठाकुरद्वारा

Writer D by Writer D
08/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, मुरादाबाद, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां आने के पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ लखनऊ में पार्टी के लोक कल्याण संकल्प पत्र को जारी किया। भाजपा ने इस संकल्प पत्र में यूपी को देश का नंबर-1 राज्य बनाने का संकल्प किया गया है।

ऐसे में इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीधे ठाकुरद्वारा पहुंचे, तो उन्हें सुनने के लिए मौजूद लोगों ने हर-हर बम-बम के नारे लगाकर समूचे सभास्थल को गुंजायमान कर दिया। सभा में मौजूद लोगों के जोश को देख मुख्यमंत्री भी जोश से भर गए और अपने संबोधन में उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) -राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही साथ अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं।

ठाकुरद्वारा की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बिना किसी लाग लपेट के कहा कि पांच साल पहले सपा सरकार में दंगे होते थे। बेटियों के साथ छेड़छाड़ होती थी। अब प्रदेश वही है लेकिन पांच साल में स्थिति बदल गई है। अखिलेश सरकार में 700 दंगे हुए और 2017 से 2022 तक एक भी दंगा नहीं हुआ। अब बेटियां स्कूल जाती हैं, शोहदे बाहर निकलने में डरने लगे हैं। पहले त्योहारों से पहले कर्फ्यू लग जाता था। अब कावड़ियों का हर-हर महादेव, बोल बम होता है। उन पर फूल बरसाए जाते हैं। किसी की हिम्मत नहीं की बेटी को छेड़ सके, त्योहार से पहले कर्फ्यू भी भूल जाइए।

यूपी में अब बम नहीं फटता, गूंजता है हर-हर बम-बम : सीएम योगी

यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सर्वेश सिंह यहां से सांसद होते तो एसटी हसन और शफीकुर्रहमान बर्क तालिबान का समर्थन करने की हिम्मत नहीं करते। सपा -रालोद गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि रालोद वाले अजीत सिंह ने कहा था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो उसमें बैठा कोई गुंडा, ये लोग तो लूटने वाले हैं। आज वही सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। इन पर आप कैसे विश्वास कर सकते हैं।

करीब बीस मिनट के अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियों का भी जिक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री ने संकट में देश के लिए कार्य किया। फ्री वैक्सीन दी। सपा वाले तमंचे की फैक्ट्री लगाते थे। हम तोप की फैक्ट्री लगा रहे हैं। उन्होंने मुरादाबाद का जिक्र करते हुए कहा कि यह ऐसा जिला है जिसके उत्पाद देश के हर घर में है। अपनी बेटी की शादी में यहां बनाए गए पीतल के बर्तन देश में हर वर्ग के लोग देते हैं। सपा, बसपा सरकार ने ऐसा कर दिया था कि अब बेटियों की शादी में पीतल के बर्तन नहीं दे पा रहे थे। हमने मुरादाबाद को पीतल की चमक लौटा दी।

‘बाल’ को दुलार ‘गोपाल’ का किया सीएम योगी ने दर्शन

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सपा की सरकार में जनता का पैसा लूटकर इत्र वाले मित्र के घर जाता था। उन इत्र वाले मित्र के लिए हम बुलडोजर लेकर आए हैं। बुलडोजर चलता रहे तो अजय प्रताप सिंह को जिताएं। सर्वेश सिंह आज मंच से अजय प्रताप को समर्थन देने आए हैं।

ठाकुरद्वारा का राजनीतिक महत्व

ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र को यूपी का कोटा यानी कोचिंग हब माना जाता है। यहां खासकर स्टेनोग्राफी सीखने यहां दूर-दूर से युवा आते हैं। स्टेनोग्राफी एक लैंग्वेज है, इसे कोडिंग लैंग्वेज या शार्ट हैंड भी कहा जाता है। लगभग हर सरकारी विभाग में स्टेनोग्राफर की जरूरत होती है। ठाकुरद्वारा सीट मुरादाबाद शहर के अंदर आती है। हालांकि शहर से काफी दूर है। यहां से उत्तराखंड नजदीक है। यह सीट मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां से बीजेपी के कुंवर सर्वेश पांच बार विधायक रह चुके हैं। इस बार अजय प्रताप सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। सपा के नवाब जान वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं। सपा फिर उन्हें चुनाव लड़ा रही है। बसपा ने मुजाहिद अली और कांग्रेस ने सलमा आगा तथा आम आदमी पार्टी ने हाजी भूरे को चुनाव लड़ा रही है। इस सीट पर 14 फरवरी को मतदान होंगे।

राजनीतिक पृष्ठभूमि से देखें तो ठाकुरद्वारा में 1951 में पहली बार चुनाव हुए थे। 1991 से पहले यहां कांग्रेस ने कई बार चुनाव जीता। 1991 में बीजेपी ने यहां से बाजी मारी और कुंवर सर्वेश विधायक बने। इसके बाद 1993, 1996, 2002 और 2012 में भी कुंवर सर्वेश को यहां से जीत हासिल हुई। सिर्फ 2007 में बीएसपी के विजय यादव जीते थे। 2014 में कुंवर सर्वेश के संसद पहुंचने पर यहां हुए उपचुनाव में सपा के नवाब जान ने जीत दर्ज की। इसके बाद 2017 में भी वह दोबारा जीते।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

आपस में लड़वाने का काम भाजपा का है, हमारा नहीं : ममता बनर्जी

Next Post

गुंडाराज माफिया राज का पर्याय था अखिलेश राज : अनुराग ठाकुर

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
anurag thakur

गुंडाराज माफिया राज का पर्याय था अखिलेश राज : अनुराग ठाकुर

यह भी पढ़ें

UP Board

UP Board: हाईस्कूल के नतीजे घोषित, 10वीं में प्राची निगम ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

20/04/2024
CM Yogi

800 करोड़ से बदलेगी बुलंदशहर की सूरत, लगेंगे विकास के पंख

27/08/2024
BSSSC stenographer

BSSC स्टेनोग्राफर भर्ती की व्यावहारिक परीक्षा 11 नवंबर से शुरू

10/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version