• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रत्याशी घोषित करने के बाद सीट बदलने में सबसे आगे सपा

Writer D by Writer D
09/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विधानसभा चुनाव (UP Election) में एक-एक सीट के लिए चल रही माथा पच्ची के बीच राजनीतिक दल इतना उलझ गये हैं कि कई जगह अपने प्रत्याशी (Candidate) की घोषणा के बाद भी सीट बदल दिये और अपने ही दल में विरोधी तैयार कर दिया। इसमें सबसे ज्यादा उलझी हुई समाजवादी पार्टी (SP) दिख रही है। अभी अयोध्या के रुदौली व बीकापुर सीट पर समाजवादी पार्टी और बसपा के दो-दो प्रत्याशियों (Candidates) ने नामांकन (Nomination) कर दिया।

बाद में दोनों दलों ने सफाई पेश करते हुए अपने-अपने प्रत्याशी घोषित किये। रुदौली में बसपा की ओर से चौधरी शहरयार व सपा से टिकट न मिलने पर बसपा में आये अब्बास अली जैदी ऊर्फ रुश्दी ने पर्चा दाखिल किया। बाद रुश्दी को हाथी की सवारी करायी गयी। वहीं बीकापुर से बलराम मौर्य व हाजी फिरोज ने सपा से नामांकन किया। फिर सपा ने हाजी फिरोज को उम्मीदवार बताया।

चुनाव से पहले सपा को झटका, भाजपा के हुए पूर्व मंत्री शारदा प्रताप

समाजवादी पार्टी ने तो अब तक एक दर्जन प्रत्याशियों का सूची में नाम आने के बाद बदल दिया है। अब तो लोग कहने लगे हैं कि प्रत्याशियों की सूची में नाम आना उम्मीदवार होने की गारंटी नहीं है। पार्टी ने अलीगढ़ से सलमान को उम्मीदवार घोषित किया और बाद में जफर आलम को उम्मीदवार बना दिया। वैसे ही सहारनपुर के देवबंद सीट पर कार्तिकेय राणा व माबिया अली के बीच विवाद रहा। अब कार्तिकेय मैदान में हैं। वहीं जालौन की कालपी से श्रीराम पाल पहली सूची में आये फिर कांग्रेस से आये विनोद चतुर्वेदी सपा उम्मीदवार बन गये। वही मांट से सपा के संजय लाठर व रालोद उम्मीदवार योगेश ने पर्चा भर दिया। अब संजय लाठर मैदान में हैं।

बसपा-सपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

नरैनी से दद्दू प्रसाद उम्मीदवार घोषित हुए ओर पर्चा भरा जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष किरन वर्मा ने, वहीं किदवई नगर से ममता तिवारी उम्मीदवार घोषित हुए व पर्चा अभिमन्यु गुप्ता ने भरा। वही स्थिति मोहनलालगंज से अंबरीष पुष्कर ने पर्चा भरा और बाद में सुशीला सरोज उम्मीदवार घोषित हो गयीं। वहीं जगदीशपुर से समाजवादी पार्टी रचना कोरी को टिकट दिया, फिर विमलेश सरोज को दे दिया। इससे नाराज होकर होकर रचना कोरी भाजपा में शामिल हो गयी।

समाजवादी पार्टी द्वारा बदले गये सीटों के कारण उसको ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर नाराज नेता खुलकर विरोध करने लगे हैं, तो कई जगहों पर भीतरघात करने में लगे हुए हैं।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

बर्फ से फिसलकर ट्रक से टकराई HRTC बस, एक दर्जन यात्री घायल

Next Post

अप्रैल की इस तारीख से होंगे CBSE के 10वीं और 12वीं के ऑफलाइन एग्जाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
CBSE

अप्रैल की इस तारीख से होंगे CBSE के 10वीं और 12वीं के ऑफलाइन एग्जाम

यह भी पढ़ें

Pantnagar airport

पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, किए गए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

14/05/2024
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

दबंगों ने घर में घुस कर पति-पत्नी व पुत्री को पीटा

12/01/2022
Deepotsav

दीपोत्सव 2023: विदेशी कलाकारों की रामलीला रहेगी प्रमुख आकर्षण

02/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version