• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Deep Sidhu का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, आज होगा अंतिम संस्कार

Writer D by Writer D
16/02/2022
in मनोरंजन
0
Deep Sidhu

Deep Sidhu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लुधियाना। दीप सिद्धू (Deep Sidhu) का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद लुधियाना लाया गया है। थोड़ी देर बाद दीप सिद्धू (Deep Sidhu) का अंतिम संस्कार (Funeral) किया जाएगा। उधर, डेड बॉडी के लुधियाना पहुंचते ही दीप सिद्धू के घर के बाहर शरारती तत्वों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने इस दौरान खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

दीप सिद्धू का पार्थिव शरीर जैसे ही लुधियाना उनके घर लाया गया। घर के बाहर हजारों की संख्या में भीड़ जुट गई। इस दौरान वहां धक्का-मुक्की वाला माहौल बन गया। दीप सिद्धू के प्रशासकों ने दीप सिद्धू के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। साथ ही खालिस्तान से संबंधित नारेबाजी भी की।

पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत

उधर, दीप सिद्धू के परिजनों के मुताबिक, दीप सिद्धू की मौत से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा कि उनके साथ क्या अनहोनी हो गई है। मौसा साधु सिंह ने बताया कि पहले पेशे से वकील दीप सिद्धू मुंबई में वकालत करते थे और बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल के सम्पर्क में आने के बाद उनका फिल्मों की तरफ भी रुझान हो गया था। अभिनय करने के साथ-साथ वो फिल्मों के निर्माण से भी जुड़े रहें। दीप सिद्धू शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी भी है जो अपनी मां के साथ मुंबई में ही रहती है।

लाल किले पर झंडा फहराने का आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार, एक लाख का था इनाम

बता दें कि सड़क हादसे में दीप सिद्धू की मौत हो चुकी है। कुंडली थानाक्षेत्र के अंतर्गत यह हादसा मंगलवार रात करीब 9.30 बजे हुआ था। इस वक्त दीप सिद्धू अपनी कार खुद चला रहे थे और KMP एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली से बठिंडा जा रहे थे। इसी दौरान खरखौदा के पास उनका एक्सीडेंट हुआ।

दीप सिद्धू लाल किले हिंसा मामले में आरोपी थे और कई राजनीतिक पार्टियों से भी उनकी अनबन की बातें सामने आ रहीं हैं। उनके परिजनों और दोस्तों ने इस हादसे को साजिश करार दिया है। हालांकि, सोनीपत के एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि अभी इस मामले की जांच हादसा मानकर ही की जा रही है। अज्ञात ड्राइवर पर भी केस दर्ज हो गया है।

Tags: Deep Sidhu diesdeep sidhu funeraldeep sidhu songs
Previous Post

पहले हफ्ते में राजकुमार और भूमि की फिल्म ‘बधाई दो’ ने की करोड़ो की कमाई

Next Post

BJP सांसद ने ओवैसी को बताया श्रीराम का वंशज, RSS का क्या कहना है : सुप्रिया श्रीनेत

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

मुंबई में IT का बड़ा एक्शन, रकुल प्रीत-वाशु भगनानी से जुड़े ठिकानों पर सर्च

28/09/2026
Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Next Post
Supriya Shrinet

BJP सांसद ने ओवैसी को बताया श्रीराम का वंशज, RSS का क्या कहना है : सुप्रिया श्रीनेत

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

fraudster arrested

इलेक्ट्रानिक कांटों में चिप लगाने वाला हाईटेक जालसाज गिरफ्तार

03/03/2021
The first Amrit Snan of Maha Kumbh

मकर संक्रांति पर महाकुम्भ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, तड़के करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई अमृत डुबकी

14/01/2025
सीएम योगी

नवमी के मौके पर सीएम योगी ने नौ कन्याओं के पाखरे पैर, देखें तस्वीरें

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version