• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसटीएफ ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/02/2022
in अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंबेडकरनगर। जनपद में आज गुरुवार सुबह करीब छह बजे थाना टांडा के बभनजोतिया चौराहा के पास यूपी एसटीएफ़ (STF) ने स्थानीय पुलिस के साथ एक मुठभेड़ (Encounter) में 25 हजार के इनामी बदमाश (crook) अरविद वर्मा को गिरफ्तार (arrested) करने के लिए स्वाट टीम ने टांडा पुलिस के साथ घेराबंदी की।

खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिग (firing) शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिग में बदमाश गोली से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके खिलाफ टांडा थाने में गंभीर धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। गत वर्ष की पहली नवंबर को न्यायालय कर्मी संजय वर्मा की हत्या कर उसकी लाश को पुंथर हाईवे पर एक्सीडेंट का रूप देकर फेंक दिया गया था।

टांडा पुलिस ने गहनता से इसकी जांच की तो उक्त हत्याकांड का पर्दाफाश कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसी हत्याकांड में वांछित अरविद वर्मा अभी तक फरार चल रहा था। इस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गुरुवार सुबह टांडा थाने की टीम धर्मनगर चौराहा के पास चेकिग कर रही थी। अरविद वर्मा के मोहनगंज की तरफ से बभनजोतिया चौराहा होकर हाईवे से एनटीपीसी की तरफ जाने की सूचना मिली।

पुलिस ने एसटीएफ की मदद से बभनजोतिया रोड पर चेकिग शुरू की, तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखे। इन्हें टीम ने रोकने का प्रयास किया तो सभी पीछे मुड़कर भागने लगे। हड़बड़ाहट में उनकी बाइक फिसल कर गिर गई। बदमाश अंबेडकर हाता की चहारदीवारी के पीछे छिपकर पुलिस पर फायर करने लगे। जवाब में पुलिस की गोली से घायल होकर अरविद गिर गया।

वहीं, मौके से दोनों साथी भाग निकले। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि छह लोगों ने मिलकर प्रवीण वर्मा से रुपये लेकर न्यायालय कर्मी संजय वर्मा की हत्या की थी। घटना को हादसे का रूप देने के लिए शव पुंथरपुर हाईवे के किनारे फेंका था। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपित हत्याकांड में वांछित है।

गत वर्ष पहली नवंबर को न्यायालय कर्मी संजय वर्मा की हत्या में इसकी तलाश थी। इससे पहले नवंबर 2013 में दवा व्यवसायी अनिल नाग की अलीगंज थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या करने में भी इसे गिरफ्तार किया गया था। इसके पास से तमंचा, बाइक व 600 रुपये बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में टांडा के थानाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा और लखनऊ एसटीएफ के निरीक्षक प्रमोद वर्मा शामिल रहे।

Tags: ambedkar newscrime newsSTFup news
Previous Post

अब शिवपाल चाचा के आने से सब ठीक हो गया : अखिलेश यादव

Next Post

महिला की मौत, ससुरालीजनों पर लगा हत्या का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post
5 killed as house roof collapses

महिला की मौत, ससुरालीजनों पर लगा हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें

CM Tirath leaves for life support ambulance

CM तीरथ ने 132 लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को जिलों में किया रवाना

29/04/2021
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात

01/09/2024
Suicide

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

23/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version