• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामनगरी में गरजे जेपी नड्डा, अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

Writer D by Writer D
18/02/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति
0
jp nadda

jp nadda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शुक्रवार को अयोध्या विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) वेद प्रकाश गुप्ता के समर्थन में आयोजित रैली में कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) बन रहा है। अब सबकी इच्छा पूरी होने जा रही है।

हम भाजपा कार्यकर्ता है। हम किसी को एमपी, एमएलए बनाने नहीं आते, हम एमपी, एमएलए से देश की तस्वीर का काम करते हैं। आपसे वोट मांगने आएंगे प्रजातंत्र है। सबको वोट मांगने का अधिकार है। जब वोट मांगने आए तो उससे जरूर पूछना किस अधिकार से वोट मांगने आए हैं। आज अखिलेश जी (Akhliesh Yadav) मंदिर जा रहे हैं, घंटी बजा रहे हैं। जिनको चरणामृत लेना नहीं आता, वह आजकल चंदन लगा रहे हैं ।

भाजपा विचारों की पार्टी है और बाकी पार्टियां परिवारवाद व वंशवाद से ग्रसित : नड्डा

उन्होंने कहा कि भाजपा वैचारिक पार्टी है। विचारों की पार्टी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था तीन तलाक हटाना चाहिए किसी में दम नहीं था। भाजपा ने हटाया। मोदी जी ने पार्लियामेंट में वोट के आधार पर तीन तलाक को समाप्त किया। पाकिस्तान में, बांग्लादेश में, अफगानिस्तान में, ईरान में, इराक में तीन तलाक लागू नहीं है। यह हमारा ही देश था, जहां पर तुष्टीकरण को लेकर तीन तलाक लागू था और मोदी जी ने एक झटके में तीन तलाक लागू किया और मुस्लिम महिलाओं को आजाद किया। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है मोदी जी की देन है। चाहे दीपोत्सव हो या कोई कार्यक्रम हो सब में श्रद्धालु श्रद्धा पूर्वक भाग लेते हैं। महिला बुजुर्ग किसान युवा की चिंता करने वाली हमारी पार्टी है। गरीबों एवं असहायों की चिंता मोदी जी ने किया। लॉकडाउन के दौरान गरीबों के खाते में पांच रु 500 भेजने का काम भी किया।

सांप्रदायिक सौहार्द के नाम पर आतंकियों को छोड़ती थी सपा सरकार : जेपी नड्डा

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा लॉकडाउन के दौरान 20 करोड़ बहनों के खाते में पांच रु 500 भेजे गए। सबके सिर पर छत हो यह मोदी जी का सपना है। 130 करोड़ के देश में 50 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज कराने के लिए पांच पांच लाख का आयुष्मान कार्ड दिया गया, हेल्थ इंश्योरेंस दिया गया। मोदी देश की तकदीर बदलने में लगे हैं तो योगी उत्तर प्रदेश की। किसानों के लिए किसी ने इतना नहीं किया जितना मोदी ने किया 180 लाख रुपए खर्च करके किसानों के खातों में सम्मान निधि भेजी गई और यह काम 56 इंच के सीने ने करके दिखाया। सौभाग्य योजना के तहत भी लाखों लोगों को बिजली देने काम किया गया। मोदी के नेतृत्व में सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश को मिले हैं। देश दुनिया से सीधे श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेगा और राम लला का दर्शन करेंगे ऐसी सुविधा दी जा रही है।

रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज मंदिर में घंटी बजाने को मजबूर : जेपी नड्डा

उन्होंने कहा कि 5 साल में उत्तर प्रदेश आर्थिक रूप से सातवें नंबर से छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर आ गया है। अयोध्या के विकास के लिए हम संकल्प लेकर बढ़ रहे हैं और उसे पूरा करेंगे। अखिलेश अपने चुनाव में अपने पिताजी को ले गए इससे साफ संदेश जाता है कि अखिलेश उत्तर प्रदेश के चुनाव नहीं अपने विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। हमने ओबीसी को संवैधानिक दर्जा दिया। उप्र के 3 जिलों में कचहरी में बम ब्लास्ट हुआ जिस में मरने वालों की संख्या 15 व घायलों की संख्या 50 थी। श्रमजीवी एक्सप्रेस बम ब्लास्ट हुआ था, मुजाहिदीन ने इसकी भी जिम्मेदारी ली थी। एनआईए ने आतंकवादी को पकड़ा था। दो आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमा चला। अखिलेश ने 2012 में बतौर मुख्यमंत्री 15 आतंकवादी केस वापस ले लिया। बाद में हाईकोर्ट ने कहा केस वापस लेने के बाद भी इन पर मुकदमा चलेगा।

यह है अखिलेश का असली चेहरा। गोरखपुर बम ब्लास्ट में भी तारिक कासमी को छुड़ाया गया। रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमला हुआ 7 सीआरपीएफ के जवान मारे गए थे एनआई ए ने इसकी जांच की इसमें भी केस वापस लिया गया। लेकिन हाईकोर्ट ने कहा केस वापस नहीं होगा और इसमें 7 लोगों को सजा हुई। मैं बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष आरोप लगाता हूं कि सपा के कार्यकाल में आतंकवादियों को छोड़ा गया। अखिलेश आप के कार्यकाल में प्रदेश में 200 दंगे हुए हैं। मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, आजम खान क्यों जेल में हैं। इसलिए जब कानून का राज है कोई माफिया हो या कोई भी हो जो गलत काम करेगा वह जेल जाएगा। उन्होंने कहा मेरा निवेदन है भाजपा के साथ-साथ निषाद पार्टी अपना दल के प्रत्याशियों को भी जिताये। पंजाब के मुख्यमंत्री ने बोला था यूपी के भाइयों को पंजाब में घुसने मत देना। इस तरह की लोग भाषा बोलते हैं।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

अमूल को अपनों ने ही लगाई करोड़ों की चपत, कर्मचारी ने पत्नी के साथ मिलकर की किया धोखाधड़ी

Next Post

हुमा कुरैशी संग अवंतिका दसानी का ‘मिथ्या’ में दिखा दमदार अभिनय

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Mithya

हुमा कुरैशी संग अवंतिका दसानी का ‘मिथ्या’ में दिखा दमदार अभिनय

यह भी पढ़ें

एविएशन और टूरिज्म-ट्रैवल सेक्टर पर लग सकता है omicron का ग्रहण

01/12/2021
cattle smuggling gang

पंचायत सीट के प्रत्याशी पर फायरिंग, आरोपी तमंचा समेत गिरफ्तार

10/04/2021
CM Yogi congratulated

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जीत पर सीएम योगी ने प्रत्याशियों को दी हार्दिक बधाई

03/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version