• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमूल को अपनों ने ही लगाई करोड़ों की चपत, कर्मचारी ने पत्नी के साथ मिलकर की किया धोखाधड़ी

Writer D by Writer D
18/02/2022
in Business, क्राइम, गुजरात, राष्ट्रीय
0
new gst rate
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। दूध व्यवसाय के क्षेत्र में देश की अग्रणी कंपनी ‘अमूल’ (Amul) को 4 करोड़ रुपये से कुछ अधिक की चपत लगाए जाने का मामला सामने आया है।

खास बात ये है कि यह धोखाधड़ी (Fraud) किसी और ने नहीं बल्कि कंपनी के ही एक कर्मचारी ने अपनी बीवी के साथ मिलकर की है।

मामला सामने आने के बाद इस बाबत पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा दी गई है। अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक, गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF or Amul) के महाप्रबंधक अनिल बायती ने इसी बुधवार को शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया कि ऑडिट के दौरान धोखाधड़ी (Fraud) उजागर हुई। इसमें पाया गया कि एमयू ट्रांसपोर्ट कंपनी ने असली बिलों की डुप्लीकेट कॉपी के आधार पर अमूल से 4.02 करोड़ रुपये का भुगतान हासिल कर लिया।

अमूल : कोरोना महामारी के बीच हल्दी से बनी इम्युनिटी बूस्टर आइसक्रीम किया लॉन्च, जाने कीमत

शिकायत में बताया गया कि एमयू ट्रांसपोर्ट मिति व्यास के नाम पर पंजीकृत है। मिति, उज्ज्वल व्यास की पत्नी हैं। और उज्ज्वल अमूल के ही फ्रेश प्रोडक्ट डिपार्टमेंट में असिस्टेंट मैनेजर हैं। उज्ज्वल ने पत्नी के साथ मिलकर 2010 से 2022 के बीच 12 साल में यह धोखाधड़ी की।

शिकायत में यह भी जानकारी दी गई है कि अमूल (Amul) के नियम-कायदों के मुताबिक, उसके कर्मचारी या उनके नजदीकी रिश्तेदार कंपनी के साथ कोई कारोबार नहीं कर सकते। इस तरह उज्ज्वल ने कंपनी के नियमों का भी उल्लंघन किया है।

आम आदमी को लगा एक और झटका, अमूल दूध के बढ़े दाम

आरोपी ने गुनाह कुबूला

बताया जाता है कि आरोपी उज्ज्वल ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। माना है कि उसने पत्नी के नाम पर फर्जी कंपनी पंजीकृत कराई। इसके बाद 2010 से 2022 के बीच पत्नी के खाते में उस फर्जी कंपनी को जरिया बनाकर करीब 4.5 करोड़ रुपये जमा कराए। गुजरात पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा-420 (Fraud), 471 (असली बिलों के साथ छेड़खानी) और 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र),  सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: Ahmedabad NewsAmul Indiaamul productsamul the taste of indiaFraudgujrat news
Previous Post

सौरमंडल से 300 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर मिली रेडियो गैलेक्सी ‘अल्सियोनियस ’

Next Post

रामनगरी में गरजे जेपी नड्डा, अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर यूपी ATS का बड़ा एक्शन, लखनऊ समेत 10 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Next Post
jp nadda

रामनगरी में गरजे जेपी नड्डा, अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने की कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा

07/03/2021
Rahul Gandhi Assam visit cancelled

इन कारणों से रद हुआ राहुल गांधी का असम दौरा, तीन कार्यक्रमों में होना था शामिल

30/03/2021
Dog Park

कल से खुलेगा उत्तर प्रदेश का पहला डॉग पार्क, पूल-पार्लर समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

01/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version