• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानपुर मेयर ने मतदान करते हुए शेयर की फोटो, FIR दर्ज

Writer D by Writer D
20/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चुनाव 2022, राजनीति
0
kanpur mayor

kanpur mayor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। उप्र में तीसरे चरण (UP Election Third Phase Voting) को लेकर रविवार को सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान (Voting) शुरू हुआ। इस बीच मतदान करने पहुंची महापौर (Kanpur Mayor) पर मतदान (Voting) के दौरान गोपनीयता भंग कर फोटो खींचकर वायरल किया गया। इस फोटो का संज्ञान लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

बता दें कि, विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान आज प्रदेश के 16 जनपदों की 59 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। मतदान की प्रक्रिया जनपद में सुबह सात बजे से शुरू की गई और कानपुर की महापौर व भाजपा नेता प्रमिला पांडेय भी अपने मतदाधिकार का प्रयोग करने के लिए ग्वालटोल स्थित हडसन स्कूल मतदान केंद्र पहुंची। उन्होंने वहां मतदान की गोपनीयता को भंग करते हुए फोटो लिया। फोटो लिए जाने के बाद उन्होंने उसे वायरल कर दिया। वायरल फोटो में उन्हें एक पार्टी के पक्ष में मत दिए जाते देखा जा रहा है।

इस वायरल फोटो को जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने संज्ञान लिया और मतदान केंद्र में मतदान की गोपनीयता भंग करने के फल स्वरुप उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर कराए जाने के आदेश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी ट्वीट कर दी है।

सपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर की निष्पक्ष मतदान कराने की अपील

इस संबंध में महापौर ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि मतदान केन्द्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। उनकी फोटो किसने खींचकर वायरल कर दी है इसकी जानकारी कर वह बताएंगी।

पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष ने भी वायरल किया फोटो

महापौर प्रमिला पांडेय द्वारा मतदान की गोपनीयता भंग का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उसके कुछ समय बाद भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष नवाब सिंह ने भी मोबाइल से ली गई मतदान केन्द्र के अंदर बूथ की फोटो पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल की। वायरल फोटो में वह बूथ के अंदर ईवीएम मशीन में वोट डालते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो का भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने द्वारा संज्ञान लेते हुए मतदान की गोपनीयता भंग किए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।

कानपुर में नौ बजे तक 5.83 प्रतिशत हुआ मतदान

कानपुर में 10 सीटों पर चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू की गई। धीमी ही सही लेकिन मतदान के लिए बूथों पर वोटरों की भीड़ पहुंचने लगी। कई केन्द्रों में लोगों की भीड़ कतारों में खड़ी दिखी। इस बीच पहले दो घंटे में जनपद में 10 सीटों के लिए कुल 5.89 प्रतिशत ही मतदान की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दी गई।

विधानसभावार मतदान प्रतिशत

विधानसभा- मतदान प्रतिशत

आर्यनगर- 5.5, कल्याणपुर- 5.9, गोविंदनगर- 7, सीसामऊ- 3, किदवई नगर- 8, महराजपुर- 6, बिल्हौर- 6, बिठूर- 5, घाटमपुर- 7, कैंट- 5.5, कुल योग – 5.89 प्रतिशत

कानपुर देहात

कानपुर देहात जनपद की चार सीटों पर हो रहे मतदान के तहत सुबह 9:00 बजे तक का मतदान 6.17 प्रतिशत हो गया है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

नदी में गिरी कार, दूल्हा सहित नौ लोगों की मौत

Next Post

UP Election: शाह, राजनाथ और सीएम योगी की अपील, विकास को गति देने वाली सरकार को चुने

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
Next Post
shah-rajnath-yogi

UP Election: शाह, राजनाथ और सीएम योगी की अपील, विकास को गति देने वाली सरकार को चुने

यह भी पढ़ें

इस वजह से अपनों के बीच रहकर भी मनुष्य हमेशा रहता है अकेला

26/09/2020
cm dhami

सीएम धामी ने फिल्म, टीवी और कंटेंट निर्माण प्रशिक्षण के लिए उच्च स्तरीय संस्थान की स्थापना के दिए निर्देश

24/04/2023
सीएम योगी

पूर्वांचल में इन्सेफेलाइटिस की सक्सेज स्टोरी दुनिया के सामने लाये मीडिया : योगी

26/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version