• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर की निष्पक्ष मतदान कराने की अपील

Writer D by Writer D
14/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
Samajwadi Party

Samajwadi Party

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) ने मतदान के दौरान हुई समस्याओं और ईवीएम खराब होने की शिकायतों को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) को पत्र लिखा है। सपा के राष्ट्रीय सचिव व विधान परिषद सदस्य अरविन्द सिंह ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सपा द्वारा की गयी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में कहा कि जनपद शाहजहांपुर के विधान सभा क्षेत्र संख्या 134 पुवांया के बूथ संख्या 204 पर एक महिला कामिनी जब मतदान करने गयी तब मतदान कर्मियों ने बताया कि आपका वोट काट दिया गया है और तुम्हें मृत्यु दिखाया गया है। इसके बाद उस महिला को मतदान से वंचित कर बाहर कर दिया गया। जबकि उसके पास वोटर आईडी भी थी। सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश और जिला निर्वाचन अधिकारी शाहजहांपुर को इस संबंध में पत्र लिखा है।

सपा ने जारी की 24 उम्मीदवारों की सूची, सभावती शुक्ला को दिया योगी के खिलाफ टिकट

सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि बरेली जिले की आंवला विधानसभा-126, ग्राम पंचायत धनौरा गौरी, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता बलवीर यादव के घर में पुलिस घुस कर गाली गलौच कर रही है। प्रशासन सपा के मतदाताओं को खुलेआम धमकी दे रहा है।

इसके अलावा बिजनौर जिले की 20 धामपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 74 में धर्म विशेष के मतदाताओं को रोका जा रहा है एवं बूथ पर जाने पर मतदान बंद होने की बात कही जा रही है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करते हुए सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की अपील की है।

सपा गठबंधन की बन रही सरकार : राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि जनता उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प पत्र हर वर्ग के लिए है। सपा गठबंधन भारी मतों से जीत रही है। राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि आजम खां पर फर्जी केस लगाकर जेल भेजा गया। भाजपा खुद दंगे कराती है और आरोप सपा पर लगाती है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

पूर्व सीएम हरीश रावत को वोट देते हुए वोटर का फोटो वायरल

Next Post

बंद कमरे में मलाइका-अर्जुन ने लगाया रोमांस का तड़का, शेयर की प्राइवेट फोटो

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
arjun-malaika

बंद कमरे में मलाइका-अर्जुन ने लगाया रोमांस का तड़का, शेयर की प्राइवेट फोटो

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी बोले- बेहतर समन्वय से महामारी के प्रकोप को किया जा सकता है नियंत्रित

27/09/2020
Swapna Suresh arrested in Gold Smuggling

दूतावास के अधिकारी करते हैं डॉलरों की तस्करी, गिरफ्तार सपना सुरेश ने किया खुलासा

21/10/2020
विजय रूपाणी Vijay Rupani

बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण करवाएंगे : विजय रूपाणी

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version