Main Sliderउत्तर प्रदेशएटाचुनाव 2022फर्रूखाबादराजनीति

सपा का आरोप- फर्रूखाबाद में EVM में नहीं है साइकिल का बटन, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

फ़र्रुखाबाद। यूपी में 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान (UP Election) चल रहा है। 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग (Voting) जारी है। ऐसे में नेताओं ने सोशल मीडिया पर लोगों से वोट की अपील की है।

वहीं, समाजवादी पार्टी (SP) ने ऑफिशियल हैंडल से सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग को वोटिंग को लेकर कई शिकायतें (SP’s allegation ) की हैं। कहा, ‘फर्रुखाबाद (Farrukhabad) की 194 विधानसभा के बूथ नंबर 38 पर रखी EVM में साइकिल चुनाव चिह्न का बटन (Cycle Button) ही नहीं है’।

सपा के पोलिंग एजेंट की मौत, पोलिंग बूथ पर मचा हड़कंप

एटा जिले की अमनपुर विधानसभा 101 बूथ नंबर 324 पर साइकिल निशान पर मतदान करने पर न तो रिस्पांस मिल रहा है और न ही पर्ची निकल रही है। वहीं, सपा ने चुनाव से जुड़ी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

सपा की शिकायतें –

– बूथ नंबर 110 पर प्रभाकर पवार नाम के पुलिस अधिकारी मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रहे हैं।

–   मैनपुरी की 109 विधानसभा किशनी के बूथ संख्या 148 पर वोटिंग के बाद स्याही नहीं लगाई जा रही है, फर्जी मतदान कराया जा रहा।

UP Election: अखिलेश यादव ने डाला वोट, कहा- बाबा सीएम को अच्छा काम नहीं करना

–  कन्नौज के विधानसभा तिर्वा 197 की बूथ संख्या 296 पर ईवीएम मशीन का साइकिल चुनाव चिन्ह वाला बटन सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button