• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शोपियां मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी, लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

Writer D by Writer D
13/05/2025
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Encounter in Shopian

Encounter in Shopian

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शोपियां। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया है। मंगलवार को शोपियां (Shopian Encounter) में सेना ने बड़ा अभियान चलाया और सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के शोपियां के शुकरू केलर इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ हुई। मंगलवार की सुबह शोपियां जिले में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दहशतगर्दों को घेरा। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। सुरक्षाबलों ने पहले मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया। इसके बाद कुछ समय बाद ही दो और आतंकियों को भी मार गिराने में सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने लगातार अभियान चलाया हुआ है।

इसी अभियान के तहत शोपियां के शुकरू केलर इलाके में आतंकियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान लश्कर के आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। हालांकि मुठभेड़ में मारे गए आतंकी पहलगाम में हमला करने वाले आतंकी नहीं हैं। इससे पहले मंगलवार को ही पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों के शोपियां जिले के कई इलाकों में पोस्टर लगाए गए। आतंकियों की सूचना सुरक्षा बलों को देने वाले को 20 लाख का इनाम भी दिया जाएगा। तीनों पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है।

शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, 1 को किया ढेर

जानकारी के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में शामिल आतंकियों के सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। एजेंसियों ने आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। आतंकियों की सूचना देने पर 20 लाख का इनाम भी घोषित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से दो आतंकियों की पहचान हो चुकी है, जबकि तीसरे की खोज जारी है।

दो आतंकियों की हुई पहचान

शोपियां जिले (Shopian District) के रहने वाला शाहिद कुट्टे, पुत्र मोहम्मद यूसुफ कुट्टे, 8 मार्च 2023 को लश्कर-ए-तैयबा (श्रेणी-A) में शामिल हुआ था। वह कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा जो इस मुठभेड़ में मारा गया। आतंकी शाहिद कुट्टे ने 8 अप्रैल 2024 को डैनिश रिसॉर्ट पर फायरिंग कर दो जर्मन पर्यटकों और एक ड्राइवर को घायल किया था। इसके अलावा वह 18 मई 2024 को बीजेपी सरपंच की हत्या और 3 फरवरी 2025 को TA जवान की हत्या में भी शामिल या संदिग्ध रहा है।

लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के श्रेणी-C के आतंकी अदनान शफी डार, निवासी वांडूना मेलहोरा, शोपियां, ने 18 अक्टूबर 2024 को वाची इलाके में एक गैर-स्थानीय मजदूर की हत्या की थी। सुरक्षाबलों द्वारा इस मुठभेड़ में वह मारा गया। तीसरे आतंकी की पहचान जारी है और इलाके में तलाशी अभियान अब भी चल रहा है।

Tags: Shopian Encounter
Previous Post

CBSE में सफल बच्चों को सीएम धामी ने दी बधाई, फेल होने वालों का ऐसे बढ़ाया हौसला

Next Post

कानपुर की दवा मार्केट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
A huge fire broke out in Kanpur's medicine market

कानपुर की दवा मार्केट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

यह भी पढ़ें

surendra singh

बीजेपी विधायक का विवादित बयान, ताजमहल को बताया शिव मंदिर

13/03/2021
toilets

Swachch Maha Kumbh: प्रत्येक 10 शौचालयों पर नियुक्त होगा एक सफाईकर्मी

18/11/2024
Four arrested in cashier murder case

प्रापर्टी विवाद में महिला की हत्या, सास-ननद समेत चार गिरफ्तार

12/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version