• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपाइयों के घरों पर तय हो रही सपा के जीत की रणनीति!

Writer D by Writer D
20/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
up election

up election

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राकेश यादव

लखनऊ। मतदान (Voting) को अब सिर्फ दो दिन शेष बचा है सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रत्याशियो ने प्रचार में अपनी-अपनी ताकत झोंक दी है। इस सीट पर अब मुकाबला बहुत ही दिलचस्प हो गया है। क्षेत्र में चारो राजनैतिक दलों के प्रत्याशी अपने-अपने गणित से जीत का दम्भ भर रहे है। वही क्षेत्र में त्रिकोणात्मक संघर्ष नज़र आ रहा है। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच होने की संभावना है। कांग्रेस व बसपा के स्थानीय प्रत्याशी मुख्य मुकाबले का गणित बिगाड़ सकते है। आलम यह है कि क्षेत्र में कट्टर भाजपाइयों के घरों पर बैठकर सपा प्रत्याशी के जीत की रणनीति तय हो रही है। इससे चुनाव और अधिक रोचक हो गया है।

राजधानी की सरोजनीनगर विधानसभा सीट में अन्य सीटों के सापेक्ष एरिया और मतदाताओं की संख्या के हिसाब से एक बड़ी विधानसभा है। करीब साढ़े पांच लाख मतदाताओं  वाली से सीट पर इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प नज़र आ रहा है। इस सीट पर भाजपा ने ईडी से वीआरएस लेकर राजनीति में कदम रखने वाले राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा है। इनके मुकाबले में सपा ने पहले उत्तर क्षेत्र से विधायक रहे पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र को, कांग्रेस ने रुद्र दमन सिंह बबलू व बसपा ने जलीस खान को उतारा है।

UP Election: जानिए एक बजे तक कितना हुआ मतदान, किस जिले में हुई सर्वाधिक वोटिंग

वीआरएस लेकर राजनीति में कदम रखने वाले राजेश्वर सिंह क्षेत्र के लिए नया चेहरा है। इसी प्रकार सपा से मैदान मे उतारे गए अभिषेक मिश्रा पहले राजधानी की उत्तर विधानसभा से चुनाव लड़े थे इस बार उन्हें इस क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया। यह दोनों ही चेहरे क्षेत्र के मतदाताओं के लिए नए चेहरे है। जबकि कांग्रेस व बसपा ने स्थानीय नेताओं का प्रत्याशी बनाया है। नए चेहरों को लेकर क्षेत्र का मतदाता पशोपेश में है।

बताया गया है  सपा प्रत्याशी मतदाताओं में मजबूत पकड़ बनाने के लिए कट्टर भाजपाइयों के घरों में बैठकर अपनी जीत की रणनीति तय कर रहे है। इसके तहत अब तक उन्होंने रेलनगर में रहने वाले एक कट्टर भाजपा समर्थक के आवास पर पहली बैठक की। इसके बाद एलडीए सेक्टर एल आई, जे, एच और अम्बिका विहार में एक कट्टर भाजपा समर्थक के बैंक्विट हॉल में बैठकें कर चुनाव में जीत की रणनीति बना रहे है।

कोउ नृप होई हमें का हानी

दिलचस्प बात तो यह भी है कि भाजपा प्रत्याशी का एक कार्यालय तक सपा समर्थक के लॉन पर बना है। इन सभी बैठकों का उनके स्वजातीय लोगों ने ही किया। भाजपा प्रत्याशी के नए चेहरे को चुनाव संगठन के साथ टिकट के मजबूत दावरदारो को समझा बुझाकर लड़ाया जा रहा है। इस प्रत्याशी के साथ रूठे हुए नेताओ और कार्यकर्ताओ के भितरघात की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता है।

BJP प्रत्याशी एसपी बघेल ने पर लगाया बूथ कैप्चरिंग के आरोप

चर्चा है कि दो बाहरी व दो स्थानीय प्रत्याशियों के होने से सरोजनीनगर विधानसभा का चुनाव काफी रोचक हो गया है। सरोजनीनगर विधानसभा का परिणाम क्या होगा यह तो दस मार्च को ही सामने आयेगा, फिलहाल चारो  प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा ठोंक रहे है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

टाइगर और मौनी का नया पंजाबी सॉन्ग ‘पूरी गलबात’ का टीजर शेयर

Next Post

फर्जी मतदान के आरोप में दस गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

newborn
Main Slider

इस तरह से करें अपने लाडले की देखभाल

24/06/2026
BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

23/06/2026
Next Post

फर्जी मतदान के आरोप में दस गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

सीएम योगी की बड़ी सौगात, 15 करोड़ लोगों को होली तक मिलेगा फ्री राशन

06/11/2021
Brown Bread Dahi Vada

गेस्ट के लिए फटाफट तैयार करें दही वड़ा, देखें ये आसान रेसिपी

12/01/2024
Sara Ali Khan created panic in black dress

सारा अली खान ने ब्लैक ड्रेस में मचाया तहलका, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

04/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version