• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक की गोली मारकर हत्या

Writer D by Writer D
21/02/2022
in क्राइम, उत्तर प्रदेश, बदायूं
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्त की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। मृतक की पत्नी ने हत्या की वजह चुनावी रंजिश बताई है हालांकि पुलिस ने इसे निजी विवाद बताया है।

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार देर रात की है और मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक शारिक की पत्नी द्वारा पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार बीती रात उसके शौहर शारिक उर्फ खिल्लू (25) शहर के कबूलपुरा मोहल्ले के निकट छोटे सरकार की दरगाह जाने वाली रोड पर स्थित चौराहे के पास खड़े होकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे, वहां उनका दोस्त खालिद सिद्दीकी भी मौजूद था।

शिकायत के अनुसार खालिद सपा समर्थक है जबकि शारिक भाजपा का और इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी, देखते ही देखते दोनों गाली-गलौच और हाथापाई करने लगे। इसके बाद खालिद ने शारिक के पेट में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद लोग शारिक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बरेली रेफर कर दिया गया, बरेली ले जाते समय रास्ते में शारिक की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदायूं के पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीन सिंह चौहान ने बताया, मामूली कहासुनी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कई दिनों से कहासुनी और विवाद चल रहा था किंतु इसमें चुनाव को लेकर कोई झगड़ा नहीं था। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: Badayun Newscrime newsMurder News
Previous Post

सर्जिकल ब्लेड से की पत्नी की निर्मम हत्या

Next Post

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग: सीएम योगी

30/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर आधी आबादी के साथ किया ‘जघन्य अपराध’

30/04/2026
women's reservation protest
Main Slider

विधान सत्र से पहले प्रदर्शन, महिला आरक्षण पर बढ़ी सियासी गर्मी

30/04/2026
Murder
Main Slider

रोड रेज का खौफनाक अंजाम! पूर्व MLC के भांजे की गोली मारकर हत्या

30/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे से यूपी को मिला नया ‘टूरिज्म बूस्ट’, महाभारत और जैन सर्किट के साथ संभल में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

29/04/2026
Next Post
kanwariyas

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

यह भी पढ़ें

Rudrabhishek

महाशिवरात्रि के दिन करें रुद्राभिषेक, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

22/02/2025
करवा चौथ Karva Chauth

करवा चौथ पर जानें करवा और छलनी समेत इन चीजों का महत्व

18/10/2021
rahul gandhi

डिफेंस कमेटी मीटिंग से राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों का वॉक आउट

14/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version