• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजादी के बाद से आठ बार उत्तरी सीट पर लहराया भगवा

Writer D by Writer D
22/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, वाराणसी
0
UP MLC Election Result

UP MLC Election Result

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। आजादी के बाद से ही वाराणसी (Varanasi) की उत्तरी विधानसभा सीट (Assembly Seat) पर कई बार भगवा (saffron) लहराया है। 1951 से 2017 के बीच हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में बीजेपी (BJP) और जनसंघ का आठ बार इस सीट पर कब्जा रहा है। वहीं कांग्रेस (Congress) भी इस सीट पर पांच बार जीत दर्ज करा चुकी है। 1996 से 2007 तक चार बार लगातार सपा (SP) काबिज रही है।

2012 और 2017 में भाजपा के रविंद्र जायसवाल ने जीत दर्ज की है। 2017 में सपा और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी अब्दुल समद अन्सारी को 30 हज़ार से ज्यादा मतों से हार का मुंह देखना पड़ा था। बसपा से सुजीत मौर्य तीसरे स्थान पर रहे थे। बीजेपी ने एक बार फिर रविंद्र जायसवाल को टिकट देकर हैट्रिक बनाने का मौका दिया। आम आदमी पार्टी ने डॉक्टर आशीष जायसवाल ,बसपा ने श्याम प्रकाश उर्फ़ रेखा राजभर, कांग्रेस ने गुलराना तबस्सुपम ,सपा ने अशफाक अहमद डब्लू को टिकट दिया है।

रविंद्र जायसवाल उस वक्त चर्चा में आए जब इन्होंने बतौर विधायक वेतन छोड़ेने का ऐलान किया था। शहर उत्तरी खासतौर पर कारोबारियों का क्षेत्र माना जाता है। भाजपा विधायक रवींद्र जायसवाल की पकड़ अपने क्षेत्र के लगभग 60 हजार वैश्य वोटरों में अच्छी मानी जाती है। इनको बड़े व्यापारी नेता के तौर पर भी लोग देखते हैं। वर्तमान में रविंद्र जायसवाल यूपी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।

2017 में सपा-कांग्रेस गठबंधन के बावजूद जीत नहीं मिली। रविंद्र जायसवाल को 1 लाख 16 हजार 17 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के अब्दुल समद अंसारी को 45,502 वोटों से हराया था। बीएसपी प्रत्याशी सुजीत कुमार मौर्य 32,574 वोट पाकर तीसरे नंबर पर थे।

वाराणसी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 40,3325 मतदाता हैं। जातिय समीकरण की बात करें तो शहर उत्तरी में हिंदू मतदाताओं की संख्या लगभग 2,55,000 है। जबकि करीब 1,45,000 मुस्लिम वोटर हैं। वैश्य वोटर लगभग 60 हजार, ठाकुर करीब 50 हजार, और कायस्थ 30 लगभग हजार हैं।

रविंद्र जायसवाल विकास के सहारे हैट्रिक लगाना चाहते हैं। ट्रेड फैसिलिटी सेंटर, अविरल और निर्मल गंगा के लिए एसटीपी प्लांट, ईएसआईसी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उच्चीकरण किया गया है। सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम, सड़कों का चौड़ीकरण, सीवर, बिजली और पेयजल की सुविधा दुरुस्त की गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी काम हुआ है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, छह लोग जिंदा जले

Next Post

अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी, दो महिलाओं समेत तीन शिक्षकों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
car fell

अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी, दो महिलाओं समेत तीन शिक्षकों की मौत

यह भी पढ़ें

varun dhawan natasha

करीना कपूर खान ने कन्फर्म की वरुण धवन और नताशा दलाल की सगाई की बात

17/12/2020
Disha Patani Tiger Shroff

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की इंटरनेट पर वायरल हुईं फोटोज

17/12/2020
irrfan khan son babil

पिता इरफान खान की फोटो शेयर कर इमोशनल हुए बेटे बाबिल

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version