• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजमगढ़ जहरीली शराब से मौत लचर कानून व्यवस्था का नतीजा : पीएल पुनिया

Writer D by Writer D
22/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
pl punia

pl punia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खनऊ। उत्तर प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था अपराधियों को पकड़ने में कमजोर है और जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत हो रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया (pl punia) ने आजमगढ़ (Azamgarh) में जहरीली शराब (spurious liquor) से हुई मौतों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजमगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतें उत्तर प्रदेश में तार-तार हुई क़ानून व्यवस्था का एक और नमूना है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर तत्काल एक्शन लेते हुए, जिम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की फूलपुर तहसील के माहुल नगर पंचायत में देसी शराब की सरकारी दुकान है। इस दुकान से रविवार रात कई ग्रामीणों ने शराब खरीदकर पी। देर रात उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में एक एक कर दस लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक बीमार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहरीली शराब पीने से मौत होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले हो चुके हैं। मई 2021 में इसी जिले में दो दर्जन से अधिक की जान गई थी। लेकिन सरकार ने बड़े जिम्मेदारों को लेकर अपनी आंखें मूंद ली।

आजमगढ़ जहरीली शराब: अब तक 13 की मौत, 50 से अधिक लोग बीमार

पीएल पुनिया ने कहा कि इससे पहले जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर प्रदेश सरकार और जिम्मेदार अफसर संवेदनशील होते और अवैध शराब कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की गई होती तो सैकड़ों मौतों को रोका जा सकता था। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्ष में महोबा, चित्रकूट, अयोध्या, बदायूं, हाथरस, प्रतापगढ़, आजमगढ़, अलीगढ़, बुलंदशहर, सहारनपुर में जहरीली शराब से सैकड़ों की जान गई है, लेकिन कार्रवाई हमेशा स्थानीय स्तर पर की गई है। जब इतने बड़े पैमाने पर जहरीली शराब का कारोबार हो रहा है, तो सबको पता है कि जिम्मेदार कौन है। लेकिन स्थानीय पुलिस और आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर शासन और प्रशासन अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेता है।

जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत, 12 से अधिक लोग बीमार

उन्होंने कहा कि शराब से हुई मौतों पर जांच की बात सरकार हर बार कर देती है, लेकिन जांच के परिणाम नहीं आते। जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि शराबकांड होने के बाद अपराधी कुछ दिन खामोश रहते हैं और फिर वही रास्ता अख्तियार कर लेते हैं। जहरीली शराब बनाने, बेचने का यह धंधा तभी रुकता है, जब जहरीली शराब से मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में उत्तर प्रदेश इस सरकार में सबसे लचर कानून व्यवस्था के दंश का शिकार रहा है। इस सरकार में बेतरतीब हत्याएं हुई हैं, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं हुई हैं, दलित/पिछड़ों का उत्पीड़न हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश को गर्त में पहुंचाने का काम किया है। इस सरकार में योग्य होने के बावजूद सर्वाधिक युवा बेरोजगार हैं, किसानों के साथ अत्याचार हुआ है, छह किसानों को मोदी सरकार के मंत्री के बेटे ने गाड़ी से कुचल दिया। लेकिन पीएम ने उसका इस्तीफा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। इस चुनाव में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

Previous Post

जहां महिलाओं को सम्मान मिले, वही रामराज्य : स्मृति ईरानी

Next Post

इस बार कौन होगा हैदरगढ़ का कर्णधार?

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Next Post

इस बार कौन होगा हैदरगढ़ का कर्णधार?

यह भी पढ़ें

Suicide

प्रेमी युगल ने एक ही फंदे से लटककर कर ली आत्महत्या

04/01/2023
massive fire in ferry

भीषण आग लगने से 16 दुकानें स्वाहा, 20 लाख का हुआ नुकसान

01/11/2021
India qualifies for Men's Hockey World Cup 2026

Asia Cup: टीम इंडिया बनी चैंपियन, फाइनल में साउथ कोरिया को हराया

07/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version