उत्तर प्रदेशचुनाव 2022राजनीतिलखनऊ

सीएम योगी ने की पुरोहित कल्याण बोर्ड गठन की घोषणा, संतों ने किया स्वागत

कानपुर। उत्तर प्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनाव (UP Election) में हर राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए वादों की झड़ी लगा रहा है। ऐसे में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने पुरोहित कल्याण बोर्ड गठन (priestly welfare board) करने की घोषणा कर दी, जिससे संतों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत किया।

सुविख्यात कथा व्यास शिवाकांत महाराज के पुजारियों पुरोहितों के हितकर सुझाव मांग को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन करने व संस्कृत स्कूलों में स्पेशल स्कालरशिप व्यवस्था करने का एलान किया है।

सपा,बसपा की सरकारें आतंकवाद और अपराध भी साथ लाती हैं : सीएम योगी

सुविख्यात कथा व्यास शास्त्री शिवाकांत जी महाराज पुरसंस्कृत देव भाषा को बढ़ावा देने के लिये संस्कृत विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिये स्पेशल स्कालरशिप की व्यवस्था करने की भी घोषणा कर रखी है।

मुख्यमंत्री द्वारा मांगों को जनहित में स्वीकार करने और पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन करने एवं संस्कृत विद्द्यालयों के छात्रों को स्पेशल स्कालरशिप की व्यवस्था का निर्णय लेने के लिये कथा व्यास शास्त्री शिवाकांत जी महाराज ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय सनातनी संस्क्रति संस्कार सभ्यता की रक्षा करते हुये पुनर्थापना की जा सकेगी।

Related Articles

Back to top button