• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा पिता एण्ड सन्स की प्राइवेट पार्टी नहीं है : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
24/02/2022
in अमेठी, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेठी। भाजपा (BJP) पिता एण्ड सन्स की प्राइवेट पार्टी नहीं है। न कभी हो सकती है। भाजपा में कौन किस परिवार का है इसका कोई महत्व नहीं है। परिवारवादी राजनीति से देश का बड़ा नुकसान होता है। पार्टी का अध्यक्ष परिवार का होता है। पार्टी के सभी महत्वपूर्ण पदों पर परिवार के लोग ही जमकर बैठे होते हैं। पार्टी में कोई आतंरिक लोकतंत्र नहीं होता। यह बातें गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने अमेठी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। अमेठी और सुल्तानपुर के लोगों को सम्बोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  परिवारवादी और वोट बैंक की पॉलिटिक्स करने वालों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि घोर परिवारवादियों के यहां पिता के बाद बेटा, फिर बेटी, बहू उन्हीं लोगों को पद पर रहने का हक मिल जाता है। उनके लिए संविधान सुप्रीम नहीं होता है परिवार का सुप्रीमों ही सुप्रीम होता है। वह खुद के लिए कुछ नहीं कर पाता, देश के लिए कुछ नहीं कर पाता। उसको तो सिर्फ और सिर्फ परिवार के हित में काम करना होता है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने लोगों से कहा कि ऐसी परिवारवादियों की पार्टियों में कार्यकर्ताओं के लिए स्पष्ट संदेश होता है मेहनत आप करिये फल हम खाएंगे। परिवारवादियां पार्टियां डगर-डगर पर संविधान का अपमान करती है, संविधान को नकार देती हैं। अगर सबसे ज्यादा नुकसान करती है तो हमारी युवा प्रतिभा का। जबकि आप देखेंगे भाजपा में आज कोई अध्यक्ष है कल कोई और अध्यक्ष बन जाता है।

घोर परिवारवादी नहीं चाहते कि गरीब को गरीबी से मुक्ति मिले : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेठी की जनसभा में भाजपा में कौन किस परिवार का है इसका कोई महत्व नहीं है। हमारे यहां कार्यकर्ता का परिवार नहीं उसकी कर्मठता, जनता के लिए सेवा करने का भाव ध्यान में रखकर पार्टी का विकास और विस्तार करते हैं। उन्होंने कहा कि जनसंघ के जमाने से देख सकते हैं इस लोकतंत्र की व्यवस्था को जीते हैं। भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुए चार दशक हो गये। हमारे यहां सभी पार्टी अध्यक्ष अलग-अलग बने हैं। पिछले पांच दशकों में हमने कांग्रेस पार्टी में करीब-करीब एक ही परिवार का अध्यक्ष देखा है। आजादी की लड़ाई के समय कांग्रेस में कम अधिक मात्रा में लोकतंत्र बचा था। जब बड़े-बड़े नेता हुआ करते थे तो अध्यक्ष बदले जाते थे। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद जो दिक्कत आना शुरू हुई। जब एक परिवार ने पार्टी पर कब्जा शुरू कर दिया। कांग्रेस की देखादेखी पूरे देश में बहुत सारी पार्टियां कांग्रेस को देख सीख गई और पूरे लोकतंत्र को डीमक की तरह बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया। यहां यूपी मे भी घोर परिवारवादियों ने कांग्रेस कल्चर को ही खुद पर पूरा का पूरा उतार लिया है उसी रंग में रंग गये हैं। कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी एक ही परिवार की बंधक बनी हुई है। परिवारवादी पार्टियों का एक बहुत बड़ा नुकसान यह है कि जब परिवार के लोग के लोग कोई गलती करते हैं तो परिवार की ईकोसिस्टम ही उनको बचाने के लिए लग जाती थी। कोई सुधारने का काम नहीं करते। जिनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है वो भी परिवार के सदस्य होते हैं । भ्रष्टाचार अगर परिवार का सदस्य कर रहा हो तो उसे चुपचाप स्वीकार कर लिया जाता है। यही भ्रष्टाचार उस पार्टी का, उस सरकार का रोजमर्रा का व्यवहार बन जाता है। इसे भी देश का नुकसान होता है। इसी ने उत्तर प्रदेश का भी दशकों तक बहुत नुकसान किया है। इसलिए यूपी के लोगों को वोट बैंक और परिवारवाद की राजनीति करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश का बच्चा-बच्चा जान चुका है कौन किसकी मदद कर रहा था : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अमेठी के लोगों से कहा कि घोर परिवारवादियों ने यहां की राइफल फैक्ट्री का क्या हाल बना रखा था यह भी यहां के लोग जानते हैं। हमारी सरकार ने तय किया है अमेठी की फैक्ट्री में बनने वाली ऐके-203 आधुनिक राइफल देश की सुरक्षा बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि यह काम पहले भी हो सकते थे लेकिन परिवारवादियों को अपने स्वार्थ से फुर्सत मिलेगी तब तो सोचेंगे। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि अमेठी के लोग तो जानते ही हैं ये लोग किसी के नहीं होते। आपने जिन्हें बरसों तक सिर-आंखों पर बैठाया जैसे ही आपने उनको भगाया केरल में जाकर आपकी बुद्धि को कोसने का काम किया। विरोध और अवरोध जिनकी राजनीति है वो यह करते ही रहेंगे। हम विकास की नीति उसपर तेज गति से चलते रहेंगे। अमेठी में साठ हजार से ज्यादा पीएम आवास के घर गरीब को दिये गये हैं, दो लाख शौचालय बनवाए हैं। हमारी सरकार है जिसने अमेठी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करवाया है। पुलिस लाइन स्वीकृत किया है।

पीएम मोदी ने जिलाध्यक्ष के साथ किया कुछ ऐसा, देखने वाले कर रहे तारीफ

पीएम मोदी ने कहा कि वोट बैंक की पॉलिटिक्स और परिवावादी राजनीत ने देश का बहुत ज्यादा नुकसान किया है। जब आप वोट बैंक की राजनीति करते हैं तो सीधा मतलब यही होता है समाज के एक बड़े वर्ग से आप विकास का हक छीन रहे हैं। परिवारीवादी राजनीति करते हैं तो किसी साधारण व्यक्ति से आगे बढ़ने का अधिकारी छीन रहे हैं। एक समय था जब इन नेताओं ने वोट बैंक की पॉलिटिक्स को तुष्टीकरण को खाद-पानी दिया। आज वोट बैंक की इसी पॉलिटिक्स इन नेताओं को अपना बंधक बना दिया है। अब वोट बैंक की पॉलिटिक्स ही मजबूरी बन गई है। आज भी उनका हर फैसला इसी वोट बैंक  की पॉलिटिक्स के हिसाब से ही होता है। ये फैसला देश हित के खिलाफ हो तो भी ये नेता उस फैसले को लेने में जरा भी हिचकते नहीं। उनको देश की नहीं वोट बैंक की चिंता रहती है। इसलिए आप लोग देखते हें ये लोग हमारी सेनाओं का अपमान करते हैं पुलिस फोर्सिस का अपमान करते हैं उनके मनोबल तोड़ने की बात करते हैं ऐसी बातें करने से उनके वोट बैंक को खुशी होती है। इसी सोच की वजह ये लोग हमारे संविधान की परवाह नहीं करते। देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करते हैं।

‘थोथा चना बाजे घना’ कहावत घोर परिवारवादियों पर फिट बैठती है’: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि अभी आपने देखा है कि 56 निर्दोष लोगों को कुछ ही मिनटों पर अलग-अलग जगह पर बम धमाके करके मार दिया गया था। ऐसा भयंकर मानवता के खिलाफ कृत्य करने वाले आतंकवादियों को 38 आतंकवादियों ने गुजरात की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। अब मैं देख रहा हूं मैंने कहा कि अदालत ने फांसी सजा सुनाई है आपने तालियां बजाई। लेकिन आप देखिये मानवता के दुश्मनों को फांसी हो गई लेकिन वोट बैंक के डर से इन पार्टियों ने अदालत के फैसले का स्वागत करने की हिम्मत नहीं दिखाई। उनके मुंह पर ताले लग गये। जो लाग गुनाहगार सिद्ध हो चुके हैं उनके लिए भी अगर रहमनजर रखते हैं। क्या ऐसे लोगों को सत्ता में आने का हक है क्या। ऐसे लोगों को बाहर करना चाहिये।

 

ये परिवारवादी सरकार में होंते तो लाइनें तोड़कर सबसे पहले वैक्सीन लगवाते : पीएम मोदी

 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने जिस तरह से दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनीशेन अभियान चलाया उसपर हर भारतीय को गर्व है। पहले दिन ये यह अभियान नियमों के अनुसार चला। इतने बड़े देश में जब कोरोना के कारण मुसीबते सामने खड़ी हों फिर भी सारा काम डिसिप्लीन से चले यह देश के लोगों के लिए सिर ऊंचा करने की बात है। जब वैक्सीनेशन शुरू हुआ तो मोदी खुद दौड़कर सबसे पहले वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं पहुंचा। हमने पहले स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को, सफाई कर्मचारियों को, बुजुर्गों को, गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को वैक्सीन लगाने का मौका दिया। ये परिवारवादी सरकार में होंते तो लाइनें तोड़कर सबसे पहले वैक्सीन लगवाते। मैंने भी जब नियम से मेरा नम्बर आया तो मैने वैक्सीन लगवाई। मेरी मां सौ साल की है उन्होंने भी लाइन नहीं तोड़ी, जब उनका नम्बर आया तब उन्होंने लगावाया। कानून नियमों का पालन प्रधानमंत्री भी करता है उसकी 100 साल की मां भी करती है।

 

मां गंगा ने जिस प्रकार से मुझपर स्नेह वर्षा की, यही मेरी पूंजी और अमानत है: पीएम मोदी

 

साथियों आज आपके बीच आया हूं तो एक बात बताना चाहता हूं। आज से बीस साल पहले 24 फरवरी की ही वो तारीख थी जब मैं पहली बार विधायक बना था। जीवन में पहली बार अचानक चुनाव के मैदान में आना पड़ा था और राजकोट के लोगों ने मुझे आर्शीवाद दिये और सेवा का ये सिलसिला शुरू हुआ। मैंने जीवन में कभी सोचा नहीं था मैं चुनावी दंगल में जाऊंगा। जिस रास्ते पर जाने का मैने कभी सोचा तक नहीं था। उस रास्ते पर चलने की शुरुआत 24 फरवरी को हुई थी। मैने अपना पहला कदम बढ़ाया था। जनता जनार्दन का सेवक बनकर कार्य करने का वो संकल्प हर दिन सशक्त हुआ है। यही सेवा भावना भारतीय जनता पार्टी की पहचान है। चुनावी दुनिया में आने के बाद जिस तरह यूपी ने मुझे अपना लिया। मां गंगा ने जिस प्रकार से मुझपर स्नेह वर्षा की। आप लोगों ने मुझे गले लगाया। इससे बड़ा कोई सौभाग्य नहीं होता। आपका ये स्नेह, आर्शीवाद मेरे जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है। यही एक मेरी अमानत है।

 

उत्तर प्रदेश रंगों वाली होली 10 मार्च को ही शुरु कर देगा: पीएम मोदी

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अमेठी और सुल्तानपुर के यहां के लोग जब प्यार देते हैं तो जमकर देते हैं। आज भी मैं वही स्नेह वहीं अनुराग वही अपनापन अनुभव कर रहा हूं। इसके लिए मैं आपका आभारी हूं। साथियों उत्तर प्रदेश में चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं। चारों ही चरणों में लोगों ने एकजुट होकर बीजेपी को अपना आशीर्वाद दिया है। जो घोर परिवावादी सोच रहे हैं कि यूपी के लोग बंट जाएंगे बिखर जाएंगे। देश हित को भूल जाएंगे। उत्तर प्रदेश के हितों को भूल जाएंगे। उत्तर प्रदेश के हितों को भूल जाएंगे। उनके सब के सारे गणित उल्टे पड़ गये हैं उनको सच्चाई का पता 10 मार्च को लग जाने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश रंगों वाली होली 10 मार्च को ही शुरु कर देगा।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सपा के कार्यकाल में प्रदेश में बिजली आती नहीं थी आज जाती नहीं है : सीएम योगी

Next Post

जब से मतदान शुरू हुआ है, ठंडे पड़ गये हैं भाजपाई : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
akhilesh yadav

जब से मतदान शुरू हुआ है, ठंडे पड़ गये हैं भाजपाई : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Rahul Bajaj

50 साल तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे राहुल बजाज का निधन

12/02/2022
CM Yogi

राजस्व वृद्धि पर दें ध्यान, नदी के कैचमेंट एरिया में अवैध खनन बर्दाश्त नहींः मुख्यमंत्री

11/12/2024
Mahant Narendra Giri

महंत नरेंद्र गिरि के गले में मिला ‘V’ का निशान, सामने आई ये रिपोर्ट

22/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version