• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा के कार्यकाल में प्रदेश में बिजली आती नहीं थी आज जाती नहीं है : सीएम योगी

Writer D by Writer D
24/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, श्रावस्ती
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रावस्ती। साल 2017 के पहले गरीबों का राशन, दवा का पैसा, विकास का पैसा सपा के गुंडों के हाथ में चला जाता था। लेकिन साल 2017 में बीजेपी सरकार बनने के बाद बिना भेदभाव सभी फ्री में डबल डोज राशन, फ्री में वैक्‍सीन, फ्री में टेस्‍ट, फ्री में दवा मिल रही है। लेकिन अगर यही सपा बसपा की सरकारें होती तो ये कोरोना की वैक्‍सीन बाजार में बिक जाती। गरीबों को नहीं मिलती। ये बातें गुरुवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi)  ने श्रावस्ती की जनसभा में कहीं।

उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर होली दिवाली पर फ्री में दो सिलेंडर, गरीब कन्‍या की शादी 51 हजार देते थे पर हमारी सरकार ने उस राशि को अब 1 लाख करने का निर्णय लिया है। 60 साल से ऊपर की महिलाओं को निशुल्‍क परिवाहन की यात्रा, किसानों को खेती के लिए फ्री बिजली, हर परिवार के एक व्‍यक्ति को रोजगार देने का संकल्‍प हमारी सरकार ने लिया है।

सपा के कार्यकाल में जन्‍माष्‍टमी, शिवरात्रि में कर्फ्यू लग जाता था

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि 2017 के बाद यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास, सुशासन, युवाओं को रोजगार, अन्‍नदाताओं की खुशहाली के लिए कार्यक्रम शुरू हुए। सीएम ने कहा कि सपा सरकार में बिजली का भी मजहब होता था पर अब सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम करने वाली हमारी सरकार में बिना भेदभाव बिजली मिल रही है। पहले आती नहीं थी आज जाती नहीं है। सपा के कार्यकाल में जन्‍माष्‍टमी, शिवरात्रि में कर्फ्यू लग जाता था पर अब कांवड़ यात्रा निकल रही है। इनकी सरकारों में प्रदेश में महोत्‍सव के नाम पर केवल सैफई महोत्‍सव हुआ करता था पर आज हमारी सरकार में अयोध्‍या में दीपोत्‍सव, वृंदावन की होली, देव दीपावली काशी और प्रयागराज में कुंभ का भव्‍य आयोजन हो रहा है।

राशन का पैसा सपा के इत्र वाले मित्र के घर में चला जाता था : सीएम योगी

नाम समाजवादी काम तमंचावादी सोच परिवारवादी-सीएम योगी

उन्‍होंने कहा कि सपा का नाम नाम समाजवादी काम तमंचावादी सोच परिवारवादी है। इन हमारी सरकार ने प्रदेश के एक करोड़ युवाओं को टैबलेट दिया जो सपा को नहीं भाया और उन्‍होंने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत कर दी पर हमारी सरकार ने भी तय किया है कि सरकार बनने पर प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को टैबलेट देंगे।  2017 के पहले जिन लोगों को प्रदेश में शासन करने का मौका मिला उन्‍होंने भावनाओं का सम्‍मान नहीं किया। आस्‍था का अपमान होता था। देवीपाटन मंडल में तीन मेडिकल कॉलेज हैं और श्रावस्‍ती में भी मेडिकल कॉलेज तैयार हो रहा है। आज प्रदेश में बुलडोजर से एक ओर सड़क का निर्माण, एक्‍सप्रेस वे, हाइवे का निर्माण हो रहा है। वहीं दूसरी ओर गरीबों व व्‍यापारियों को लूटने वाले माफियाओं की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलता है तो उसमें निकली अवैध कमाई से प्रदेश का विकास कार्य हो रहा है।

डबल इंजन की सरकार में यूपी का हर क्षेत्र शिक्षा के प्रकाश से जगमगा रहा : सीएम योगी

यूपी पांच साल में विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है-सीएम योगी

उन्‍होंने कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में रोज नए दंगे होते थे, आस्‍था का अपमान होता था सपाई गुंडे राम की पूजा नहीं करने देते थे। गुंडे राम की पूजा में खलल डालते थे। सपा के कार्यकाल में 700 दंगे हुए बसपा के कार्यकाल में 364 दंगे हुए पर बीजेपी के कार्यकाल में एक भी दंगे नहीं हुए। जब प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो हमने दंगाइयों को ठिकाने लगाने का काम किया।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

यूक्रेन की स्थिति विषम, भारतीयों को निकालने के प्रयास जारी : राजनाथ सिंह

Next Post

भाजपा पिता एण्ड सन्स की प्राइवेट पार्टी नहीं है : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
Next Post
pm modi

भाजपा पिता एण्ड सन्स की प्राइवेट पार्टी नहीं है : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

The streets of Ramnagari were illuminated before Deepotsav

दीपोत्सव से पहले जगमगाई रामनगरी की सड़कें

12/10/2025
CM Dhami

CM ने घनसाली में किया 41.21 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

26/02/2026

मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज माघ मेला 2021-22 की तैयारियों की समीक्षा की

25/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version