• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डकैत गांव में करता है डकैती और सपा सत्ता में बैठकर डालती हैं डकैती : सीएम योगी

Writer D by Writer D
25/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट। जब मैं पहली बार चित्रकूट (Chitrakoot) आया था तो कहा था जब सारे डकैत (Dacoit) खत्म हो जाएंगे तब दोबारा आऊंगा। आज आप लोग बताइये कि अब डकैत तो सिर नहीं उठा पा रहे हैं। चित्रकूट से डकैतों का पूरी तरह से खात्मा हो गया है, लेकिन जो सत्ता में बैठकर डकैती डालते हैं उनको एक बार यानी सपा को फिर से सत्ता से बाहर रखना है। समाजवादी पार्टी (SP) डकैतों, गुण्डों, माफियाओं और आतंकियों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से समर्थक है। यह बातें शुक्रवार को चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा के दौरान कही।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि जब भी चित्रकूट की बात होती है तो भगवान कामदगिरि की चर्चा होना स्वाभाविक है। लेकिन दुर्भाग्य है कि आजादी के 70 साल तक सत्ता में काबिज रही कांग्रेस, सपा और बसपा ने कभी चित्रकूट के विकास के लिए ध्यान नहीं दिया। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां पर तेजी से विकास कार्य कराया गया। लक्ष्मण पहाड़ी पर रोप वे लगाया गया और वैश्विक पटल से जोड़ने के लिए एयरपोर्ट बनाया गया है।

जब रामलला विराजमान होंगे तो पूरी दुनिया कहेगी यह है हमारी अयोध्याः सीएम योगी

भगवान राम जब चित्रकूट आये होंगे तो जरुर पुष्पक विमान से आए होंगे, लेकिन भाजपा सरकार ने हवाई चप्पल पहनने वालों को भी हवाई सफर कराने के लिए एयरपोर्ट बनवाया है। दिल्ली पहुंचने के लिए अब अधिक समय नहीं लगेगा और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे से महज पांच से छह घंटे में दिल्ली पहुंचना आसान हो जाएगा। एक्सप्रेस वे का काम लगभग पूरा हो चुका है और लगातार पांच साल उत्तर प्रदेश का विकास कराया गया।

सपा सरकार में लगती थी अवैध तमंचा की फैक्ट्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विकास सड़कों, पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं में दिख रहा है और सपा सरकार में विकास अवैध तमंचा की फैक्ट्री लगने से होता था। सपा सरकार गुंडा, माफिया और आतंकी खूब फलते फूलते थे क्योंकि इनका संबंध प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सीधे सपा के लोगों से होता था।

भगवामाय हुई राम की नगरी, सीएम योगी के रोड शो में हुई फूलों की बारिश

हमारी सरकार में बुन्देलखण्ड में हर घर पर शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। यह काम आजादी के बाद तुरंत हो जाना चाहिये था लेकिन उनको गरीबों की चिंता नहीं थी। उन लोगों की सरकार में तमंचा की अवैध फैक्ट्री लगती थी तो हमारी सरकार में डिफेंस कॉरीडोर बन रहा है। जिससे यहां का बना गोला दुश्मन की छाती पर दगेगा।

बिना भेदभाव के दी जा रही बिजली

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार में 24 घंटे बिजली नहीं आती थी और जब आती थी तो महुर्रम वालों को पहले दी जाती थी। कोराना महामारी में वैक्सीन बिना भेदभाव के सभी भारतीयों को लगाई जा रही है। फ्री में राशन माह में दो बार दिया जा रहा है। होली और दीवाली में दो गैस सिलेण्डर फ्री में दिया जाएगा।

सपा के कार्यकाल में प्रदेश में बिजली आती नहीं थी आज जाती नहीं है : सीएम योगी

60 साल की माताओं को फ्री में यात्रा होगी। लड़की के जन्म लेते ही मुख्यमंत्री सुमंगल योजना में 15 हजार रुपया दिया जाता था जो अब बढ़कर 25 हजार रुपया कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री विवाह योजना में 51 हजार रुपया दिया जा रहा है जिसको बढ़ाकर एक लाख रुपया कर दिया जाएगा।

गौमाता को नहीं कटने देंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में गौमाता को कतई भी कटने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए अगली सरकार में योजना लाई जाएगी, जिससे माताओं को भी आर्थिक लाभ होगा। इससे गौमाता जहां कटने नहीं पाएगी तो वहीं गौमाता किसानों का खेत भी नहीं चट कर पाएगी। गौमाता के गोबर से परिवार की महिलाएं आर्थिक रुप से सबल होंगी।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

रेसिंग चैंपियन नही लेंगे फॉर्मूला वन रेस में भाग

Next Post

इन फलो से मिलता है भरपूर प्रोटीन, शरीर के लिए होता है बहुत जरूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अराजकता से बाज आए कांग्रेस, वरना जो बचा है वह भी गंवा देगी : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Next Post
protein

इन फलो से मिलता है भरपूर प्रोटीन, शरीर के लिए होता है बहुत जरूरी

यह भी पढ़ें

CM Yogi reviewed the AYUSH department

प्रदेश के प्रत्येक मण्डल में स्थापित हों आयुष महाविद्यालय: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

17/05/2025
Mission Rojgar

सरकारी नौकरियों के साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर बन रहे यूपी के युवा

28/08/2025

धामी कैबिनेट निर्णय: पदक लाओ नौकरी पाओ

11/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version