• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूक्रेन में फंसे यूपी के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Writer D by Writer D
25/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूक्रेन (Ukraine) में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार ने एक नोडल अधिकारी (Nodal Officer) तैनात करने के साथ ही हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) जारी किया है। राज्य सरकार ने यक्रेन में फंसे लोगों के लिए ई-मेल आईडी भी जारी की है। साथ ही उनसे विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास की एडवाइजरी का पालन करने की अपील भी है।

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए यूक्रेन आने-जाने के लिए सभी कमर्शियल फ्लाइट बंद हैं। यूक्रेन का एयर स्पेस भी बंद है। भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों (भारतीय विद्यार्थियों व अन्य लोगों) को संभावित मदद पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास की यूक्रेन द्वारा हेल्पलाइन संचालित किया जा रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति का छलका दर्द, कहा- सब डर गए, हमें रूस से लड़ने को अकेला छोड़ा

इसके साथ ही राज्य सरकार की तरफ से उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी व अन्य लोग जो अभी यूक्रेन में हैं, उन तक सहायता पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय एवं भारतीय दूतावास, कीव से समन्वय के लिए राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

नोडल अधिकारी विदेश मंत्रालय एवं भारतीय दूतावास की यूक्रेन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों व अन्य लोगों को यूक्रेन स्वदेश लौटने की व्यवस्था करेंगे। राज्य कंट्रोल रूम का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी सरकार की तरफ से जारी किया गया है। यह नम्बर 0522, 1070 और मोबाइल नंबर- 9454441081 है।

इसके अलावा ई-मेल आईडी rahat@nic.in होगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने यूक्रेन में मौजूद उत्तर प्रदेश के लोगों से विदेश मंत्रालय एवं भारतीय दूतावास द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले एडवाइजरी का अनुपालन करने की अपील भी की है।

Tags: helpline numberLucknow Newsukraine-russia conflictukraine-russia warUP governmentup news
Previous Post

‘द फेम गेम’ रिव्यु माधुरी संग बेजॉय और करिश्मा की जुगलबंदी ने बिखेरे जलवे

Next Post

सीएम योगी की जनसभा में पहुंचा ‘बाबा का बुलडोजर’ 

Writer D

Writer D

Related Posts

Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Poison
उत्तर प्रदेश

मां ने बच्चों संग खाया जहर, दो मासूमों सहित तीन की मौत; एक गंभीर

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
Next Post
baba ka bulldozer

सीएम योगी की जनसभा में पहुंचा 'बाबा का बुलडोजर' 

यह भी पढ़ें

Schools

यूपी परिषदीय स्कूलों में जारी हुआ कैलेंडर, साल भर में मिलेंगी इतनी छुट्टियां

03/01/2023
home decor

वाल पेपर से करें अपने घर की सजावट, मिलेगा मॉडर्न लुक

23/08/2025
CM Vishnudev Sai

प्रधानमंत्री मोदी पर जनता का विश्वास बढ़ा, आएंगी 400 से ज्यादा सीटें: साय

23/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version