• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिराथू के बेटे ने धोखा दिया, बहू को मिले मौका : डिंपल यादव

Writer D by Writer D
25/02/2022
in उत्तर प्रदेश, कौशांबी, चुनाव 2022, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशाम्बी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी एवं पूर्व सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है और जब सपा की सरकार बनेगी तो घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा साथ ही सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।  शुक्रवार को सिराथू में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार, अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल के समर्थन में आयोजित सभा में डिंपल यादव ने यह बात कही।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए कहा,   सिराथू के बेटे ने तो धोखा दे दिया, लेकिन मेरा मानना है कि सिराथू की जनता अब बहू (पल्लवी पटेल) को मौका देने वाली है क्योंकि ये समझती हैं कि परिवार कैसे चलाया जाता है और आप सबकी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। यादव ने हाथरस और उन्नाव समेत राज्य में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की चर्चा करते हुए समाजवादी पार्टी को महिलाओं की हितैषी बताया और कहा कि सपा की सरकार बनने पर महिला सुरक्षा पर विशेष रूप से काम किया जाएगा और हर गांव में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए पुलिस में अलग सुरक्षा इकाई बनाई जाएगी।

डिंपल यादव ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगाई हाजिरी, बोलीं- यूपी में बनेगी नई सरकार

उन्होंने कहा कि मौजूदा डबल इंजन की सरकार में जंग लग गया है और ऐसी जंग लगी सरकार को हटाकर उत्तर प्रदेश को पटरी पर लाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा,  इस बार तीन बहुएं एक साथ आई हैं, सिराथू की बहू पल्लवी पटेल हैं, इलाहाबाद की बहू जया बच्चन है और राज्य की बहू मैं हूं।  यादव ने जनता से सपा को जिताने की अपील की।

इसके पहले समाजवादी पार्टी की सांसद और 1970 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन ने अपने संबोधन की शुरुआत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को इस प्रदेश की छोटी बहू का संबोधन देते हुए खुद को बड़ी बहू बताया।

उन्होंने कहा, अमिताभ जब यहां से चुनाव लड़ रहे थे तब मैंने कहा था कि मैं आपकी बहू हूं, पहली बार आई हूं और मुंह दिखाई में मेरे पति को वोट दीजिए, उसके बाद यहां ज्यादा आना नहीं हुआ, आज फिर पल्लवी के लिए आई हूं…….उन्हें वोट दीजिए।

उल्लेखनीय है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 1985 के लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और तब जया बच्चन उनके चुनाव प्रचार में आई थीं। बच्चन वह चुनाव जीत गये थे। जया बच्चन ने दावा किया कि अब भाजपा की सरकार जाएगी और सपा की सरकार आएगी। अपने संबोधन में सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने कहा कि इस बार लड़ाई आरक्षण बचाने, नौजवानों को रोजगार देने, लावारिस पशुओं को खूंटे से बांधकर किसानों के खेतों में फसल लहलहाने, महिला सुरक्षा और बच्चों की शिक्षा और संविधान को बचाने की लड़ाई है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

थम गया पांचवे चरण का चुनाव प्रचार, रविवार को होगा 692 प्रत्याशियों के भाग्य का फ़ैसला

Next Post

चुनाव बाद भाजपा वाले और महंगा कर देंगे पेट्रोल-डीजल : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
akhilesh yadav

चुनाव बाद भाजपा वाले और महंगा कर देंगे पेट्रोल-डीजल : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Satyendra Jain

सत्येंद्र जैन को बड़ा झटका, कोर्ट ने बढ़ाई 14 की न्यायिक हिरासत

27/06/2022
Ganga Dussehra

गंगा दशहरा कब? जानें पूजा विधि और महत्व

28/05/2025
Corona

कोरोना का बढ़ता आतंक, 24 घंटे में मिले इतने केस

18/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version