• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव बाद भाजपा वाले और महंगा कर देंगे पेट्रोल-डीजल : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
25/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बहराइच
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि जैसे ही चुनाव (Election) ख़त्म होगा भाजपा (BJP) वाले डीजल-पेट्रोल (Diesel-Petrol) को और महंगा कर देंगे।  बहराइच जिले के पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के पैतोरा मोड़ पर सपा उम्मीदवार मुकेश श्रीवास्तव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने भाजपा को जमकर खरी खोटी सुनाई।

उन्होंने कहा कि जब यह भाजपा वाले सरकार में आए तो इन्होंने डीजल पेट्रोल कितना महंगा कर दिया कि हमारे गरीब भाइयों की गाड़ी भी नहीं चल पा रही है, किसानों का ट्रैक्टर नहीं चल पा रहा है।

उन्होंने कहा  याद रखना मैं कह कर जा रहा हूं और अखबार भी लिखने लगे हैं कि जैसे ही चुनाव खत्म होगा भाजपा वाले पेट्रोल भी  200 रुपये लीटर  कर देंगे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा वालों के बयानों और व्यवहार से लग रहा है कि हार के डर से वो हिंसा पर उतर आए हैं और उनका व्यवहार अब कुश्ती में हार रहे पहलवान जैसा हो गया है।

अखिलेश यादव का आरोप- मेरे हेलिकॉप्टर को बिना वजह रोका गया

उन्होंने दावा किया कि चार चरणों में हम सीटों का डबल शतक लगा चुके हैं और पांचवे चरण में भाजपा का सफाया हो जाएगा। सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी के बयान अखिलेश 12 बजे सोकर उठते हैं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हार के डर से मुख्यमंत्री के चेहरे पर 12 बजने लगे हैं। उन्होंने कहा कि  गाय मां भूखी है और उनकी जान जा रही है, कोई देखभाल करने वाला नहीं है। हमारी सरकार आई तो गायों की रक्षा का भी बेहतर प्रबंध करेंगे।

रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से की मुलाक़ात, जानिए क्या हुआ फिर…

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार बनी तो रोजगार का संकट खत्म होगा। यादव ने कोरोना की बदहाली का जिक्र किया और याद दिलाया कि सरकार ने कोरोना काल में जनता को अनाथ छोड़ दिया था।  उन्होंने कहा कि जिनके परिवार नहीं हैं वो परिवारों के कष्ट नहीं जान सकते। पूर्व मुख्यमंत्री ने कोरोना की एक घटना याद करते हुए कहा कि नेपाल से भारत लौट रहा बहराइच का एक परिवार, लॉकडाउन में सीमा पर फंस गया था, महिला गर्भवती थी और दोनों ओर लॉकडाउन था तभी उस महिला को बेटा पैदा हुआ।  उन्होंने कहा कि मां-बाप ने बेटे का नाम लाकडाउन सिंह रख दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की लेकिन हमें पता चला तो हमने अपने एमएलसी द्वारा उसे एक लाख रुपये भेजे थे।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सिराथू के बेटे ने धोखा दिया, बहू को मिले मौका : डिंपल यादव

Next Post

अखिलेश के चश्मे के एक ग्लास से सिर्फ एक ही जाति दिखाई पड़ती है जिसमें न मैं हूं और न आप हो  : अमित शाह

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Next Post
amit shah

अखिलेश के चश्मे के एक ग्लास से सिर्फ एक ही जाति दिखाई पड़ती है जिसमें न मैं हूं और न आप हो  : अमित शाह

यह भी पढ़ें

गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है भाजपा सरकार : केशव मौर्य

16/04/2022
microsoft

हैदराबाद में बनेगा देश का सबसे बड़ा माइक्रोसॉफ्ट का डेटा सेंटर

07/03/2022
Panchak

आज से शुरू हो रहे हैं पंचक, अगले 5 दिन न करें ये काम

02/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version