• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाक सेना में पहली बार लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर प्रमोट हुए  दो हिंदू अफसर

Writer D by Writer D
26/02/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
lieutenant colonel

lieutenant colonel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कराची। पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) में दो हिंदू अफसरों को पहली बार लेफ्टिनेंट कर्नल (lieutenant colonel) के पद पर प्रमोट (Promoted) किया गया है। मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में आई इस खबर के प्रति सोशल मीडिया में विशेष रूचि देखी जा रही है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, मेजर डॉ कैलाश कुमार और मेजर अनिल कुमार को लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर प्रमोट किया गया है। पाकिस्तान आर्मी प्रमोशन बोर्ड ने दोनों अफसरों के प्रमोशन को अनुमति दी थी।

कैलाश कुमार सिंध प्रांत के थारपारकर जिले से हैं। वे 2019 में पाकिस्तान में मेजर बनने वाले पहले हिंदू अधिकारी थे। कैलाश कुमार का जन्म 1981 में हुआ था। वे 2008 में कैप्टन के तौर पर सेना में भर्ती हुए थे। कैलाश कुमार ने लियाकत यूनिवर्सिटी से MBBS किया है।

पाक सेना के जनरल बाजवा को मारने की साजिश, आर्मी अफसर समेत कई जवान गिरफ्तार

अनिल कुमार कैलाश से एक साल छोटे हैं। वो सिंध प्रांत के बादिन के रहने वाले हैं। उन्होंने 2007 में सेना जॉइन की थी। पाकिस्तान की सरकारी चैनल से ट्वीट कर कैलाश कुमार के प्रमोशन की खबर शेयर की गई। पीटीवी ने ट्वीट किया कि कुमार पाकिस्तानी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बनने वाले पहले हिंदू अफसर हैं।

वहीं, पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के अधिकारों की बात करने वाले एक्टिविस्ट कपिल देव ने भी इस खबर को शेयर किया। उन्होंने ट्वीट किया, इतिहास बन गया। कैलाश कुमार पाकिस्तानी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के तौर पर पदोन्नत होने वाले पहले हिंदू अफसर बन गए हैं। कपिल देव ने शुक्रवार को अनिल कुमार के प्रमोशन की खबर भी ट्वीट की। उन्होंने लिखा, अनिल कुमार और कैलाश कुमार दोनों का प्रमोशन हुआ है। कितना अच्छा दिन है, जब ऐसी अच्छी खबर शेयर कर रहा हूं।

पाक सेना के साथ चीन की खतरनाक साजिश, जैविक हथियारों के लिए की गुप्त डील!

हालांकि, अभी तक दोनों अफसरों के प्रमोशन का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पाकिस्तानी सेना में 2000 तक हिंदुओं या अन्य अल्पसंख्यकों को सेना में भर्ती होने की छूट नहीं थी। पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ी अल्पसंख्यक समुदाय है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में करीब 75 लाख हिंदू रहते हैं। ज्यादातर हिंदू सिंध प्रांत में रहते हैं।

Tags: # world newshindu lieutenant colonelinternational Newslieutenant colonelPakistan Newspakistani army
Previous Post

तुराबनगर मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Next Post

मौसम ने अचानक बदला मिजाज, तेज बारिश के साथ पड़े ओले

Writer D

Writer D

Related Posts

Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
rain

मौसम ने अचानक बदला मिजाज, तेज बारिश के साथ पड़े ओले

यह भी पढ़ें

nirmala mishra

पश्चिम बंगाल : मशहूर बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा अस्पताल में भर्ती

27/12/2020
Arrested

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

30/05/2022
Dogs

300 वर्ग गज का घर होगा तभी पाल सकेंगे पिटबुल-रोटवीलर, इस शहर में लागू हुए नए बायलॉज

16/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version