• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी का चुनाव सुर और असुर के बीच का है : अमित शाह

Writer D by Writer D
27/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बलिया, राजनीति
0
amit shah

amit shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को बलिया जिले के फेफना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र तिवारी के समर्थन में चित्तबड़ागांव में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। अमित शाह ने कहा कि चार चरण के चुनाव हो चुके हैं। इसमें सपा-बसपा (SP-BSP) का सूपड़ा साफ हो चुका है। तीन सौ से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा सरकार बनने का रास्ता साफ हो चुका है। पांचवें चरण में इस इमारत को बड़ी करना है।

अमित शाह ने भारत माता की जय के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यहीं रहकर भृगु मुनि ने भृगु संहिता की रचना की थी। बलिया का नाम सुनते ही शरीर के अंदर बिजली दौड़ जाती है। हजारी प्रसाद द्विवेदी, आचार्य परशुराम चतुर्वेदी, अमरकांत का नाम लेते हुए शाह ने कहा कि यह धरती जेपी और चन्द्रशेखर की भी है।

मैं रोज डायरी लिखता हूं। पांच साल पहले इसी दिन फेफना में आया था। उपेन्द्र तिवारी प्रचंड बहुमत से जीते थे। मैं 2014 में लोकसभा के चुनाव में भी आया था और कहा था कि प्रदेश में कानून का राज भाजपा ही ला सकती है। 2017 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनी। पांच साल में योगी ने यूपी से माफिया को चुन-चुन कर साफ किया। सपा की सरकार गलती से भी बनी तो अतीक, मुख्तार और आजम खान जेल में नहीं रहेंगे। ये माफिया तभी तक जेल में हैं जब तक भाजपा की सरकार है। यूपी में इन माफिया ने हजारों करोड़ की भूमि कब्जाई थी। योगी ने दो हजार करोड़ की सरकारी भूमि को वापस करा कर गरीबों के घर बनाए।

अखिलेश के चश्मे के एक ग्लास से सिर्फ एक ही जाति दिखाई पड़ती है जिसमें न मैं हूं और न आप हो  : अमित शाह

उन्होंने कहा कि एक जमाना था। यूपी में तमंचे बनते थे। आज यूपी वही है अब यहां तोप के कारखाने बन रहे हैं। यहां बन रहे गोलों से पाकिस्तान के दिल दहल गए हैं। इस परिवर्तन को आगे बढ़ाना है। उन्होंने मायावती और अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि बुआ-भतीजा 15 साल में यूपी को नौवें नम्बर पर छोड़ कर गए थे। हम पांच साल में पांचवें नम्बर पर लाए। उन्होंने अपील की कि एक बार फिर भाजपा को बहुमत दे दो, दो ही साल में यूपी को नम्बर एक अर्थव्यवस्था बना देंगे। भाजपा के वादे को मोदी जी ने पूरा किया।

अखिलेश ने अंधकार फैलाने का काम किया था, योगी ने उजाला फैलाया : अमित शाह

यूपी में एक करोड़ 67 लाख गैस सिलेंडर दिया गया है। फिर सरकार बनेगी तो होली और दीपावली पर फ्री सिलेंडर दिया जाएगा। एक बार फिर सरकार बनी तो पांच साल तक यूपी के किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी। दो करोड़ 61 लाख शौचालय बनाया गया। एक करोड़ 42 लाख घरों में बिजली पहुंचाई। पहले यूपी में लोग मच्छर और माफिया से परेशान थे। मोदी जी ने स्वच्छता अभियान से मच्छरों से और योगी जी ने माफिया से मुक्ति दिलाई है। पहले 16 सौ बच्चे डॉक्टर बनते थे। अब 42 सौ बच्चे डॉक्टर बनते हैं। योगी ने यूपी को बीमारू राज्य से निकाल कर समृद्ध प्रदेश बनाया।

प्रदेश में माफिया व बाहुबली नहीं अब केवल बजरंगबली हैंः अमित शाह

भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गरीबों का कल्याण किया है। जो कार्य इस दौरान हुए हैं, उसे आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार का आना जरूरी है। फेफना विधानसभा क्षेत्र को मॉडल बनाना है। उपेन्द्र तिवारी ने खुद के लिए अबकी बार एक लाख पार और प्रदेश के लिए अबकी बार तीन सौ पार का नारा दिया। झारखंड के गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि यूपी का विधानसभा चुनाव सुर और असुर के बीच का है। यह चुनाव मोदी और योगी को मजबूत बनाने का चुनाव है। इस मौके पर सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर समेत कई प्रमुख लौग मौजूद थे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

Ukraine-Russia War: जंग के बीच रूस ने दिया वार्ता का प्रस्ताव, यूक्रेन ने कही ये बात

Next Post

कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी के रिश्तेदार BJP में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Next Post
join bjp

कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी के रिश्तेदार BJP में शामिल

यह भी पढ़ें

wife-husband

शादी के 16 सालों बाद पति ने खोला ये राज, पत्नी की हालत खराब

10/09/2021
बलिया गोलीकांड

बलिया गोलीकांड : 50-50 हजार के फरार इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

27/10/2020
forcibly establishes physical relationship

केरल : 17 साल की लड़की के साथ किया 44 लोगों ने दुष्कर्म, 20 गिरफ्तार

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version