• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2022 का चुनाव यूपी के भाग्य और देश को नई दिशा देने वाला : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
28/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बस्ती, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बस्ती। समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिये उत्तर प्रदेश की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हटाना होगा। यह सामान्य चुनाव नही है बल्कि इस चुनाव से प्रदेश का भाग्य और देश को नई दिशा मिलेगी।

श्री यादव ने यहां एक चुनावी सभा में कहा कि सपा के लिये उमड़ रहे जन समर्थन को देख कर कुछ लोग घबड़ा गये है। जो गर्मी निकालने की बात करते थे, दस मार्च को जनता उनकी भाप निकालेगी। भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो गयी है। 2022 विधानसभा चुनाव आम चुनाव नही है बल्कि उत्तर प्रदेश के भाग्य तथा देश को नई दिशा देने वाली है।

उन्होने कहा कि भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव के पहले चरण से ही अपनी हार स्वीकार करके अपने गाड़ी से झण्डे उतार लिये और घर पर बैठ गये। मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए उन्होने कहा “बाबा जी के चेहरे पर 12 बज गये है। जब बाबा जी स्मार्ट फोन नही चलाना जानते थे तो लोगो मे बांट दिया। उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जनता पश्चिम की ओर देख रही है और बाबा जी पूरब की दिशा को निहार रहे हैं। भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ बोलते है,बड़े नेता बड़ा तथा सबसे बड़े नेता सबसे बड़ा झूठ बोलते है इसलिए यूपी की जनता ने इन्हे नकार दिया है।

शाम को आवास से धुआं उठता है, रात में उठकर दुआ मांग रहे हैं बाबा : अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा की सरकार बनने के बाद नौजवानो के लिए भर्ती निकाली जायेगी। शिक्षा मित्रों को सम्मान दिया जायेगा तथा बीएड और टीईटी वालो को समायोजित किया जायेगा। भाजपा सरकार ने तीन साल से कोई भर्ती नही निकली इसलिए युवा बेरोजगार हो गया। अगर युवाओं के लिए सोचा होता तो आज युवाओं को नौकरी मिल गयी होती, सभी के विकास के लिए सिर्फ समाजवादी पार्टी ही सोच सकती है।

उन्होने गृह मन्त्री अमित शाह का बिना नाम लिए उनके भाषण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लैपटाप के लिए जनता को लोटपोट करा रहे है। इण्टर के बाद 12 वीं की शिक्षा देने पर लैपटाप देगे। गनीमत रहा कि उन्होने ये नही कहा इण्टर के बाद 10 वीं मे पढ़ाई करने पर लैपटाप मिलेगा। उन्होने कहा कि पूरा प्रदेश महगांई से त्रस्त है झूठा वादा करके सत्ता मे आ गये, किसानो की आय दुगनी न कर पाये ये किसानो की भलाई क्या करेगे।

बाबा शीशे में अपना चेहरा देखें तो पता चल जाएगा कि ‘दंगेश’ कौन है : अखिलेश यादव

श्री यादव ने कहा कि भाजपा कहती है कि हमारी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन हम लोग कहते है सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। गरीबो को झूठा सपना दिखा रहे थे कि हवाई चप्पल पहनने वाला गरीब व्यक्ति जहाज मे बैठेगा लेकिन उससे पहले ये जहाज को बेंच दिये,एयरपोर्ट,बन्दरगाह,पानी के जहाज तथा रेलवे की कीमती जमीनो को बेंच दिये न रहेगी बांस न बजेगी बासुंरी न कुछ रहेगा न नौकरी मिलेगी।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

MWC 2022 में Realme ने पेश की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी

Next Post

अमूल दूध हुआ 2 रुपए महँगा, अमूल गोल्ड 30 रुपये प्रति लीटर

Writer D

Writer D

Related Posts

Diwali
Main Slider

दिवाली पर स्थापित करें मां लक्ष्मी की ये मूर्ति, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा

20/10/2025
Diwali
Main Slider

दिवाली के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय, साल भर मिलेगी तरक्की

20/10/2025
Diwali
Main Slider

दिवाली पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

20/10/2025
Diwali
Main Slider

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान न करें ये गलतियां

20/10/2025
Diwali
Main Slider

दिवाली के दिन भूलकर भी किसी को न दें ये चीजें, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

20/10/2025
Next Post
Amul

अमूल दूध हुआ 2 रुपए महँगा, अमूल गोल्ड 30 रुपये प्रति लीटर

यह भी पढ़ें

Sawan Shivratri

कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त एवं विधि

16/01/2025
corona in world

विश्व में कोरोना से 6.80 लाख कालकवलित, संक्रमितों की संख्या 1.70 करोड़ के पार

01/08/2020
e-learning park

यूपी सरकार ई-लर्निंग पार्कों के साथ उच्च शिक्षा को बढ़ावा देगी

05/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version