• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबा शीशे में अपना चेहरा देखें तो पता चल जाएगा कि ‘दंगेश’ कौन है : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
26/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बलरामपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है और अगर भाजपा (BJP) चुनाव (Election) जीत गयी तो वह लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर देगी।

यादव ने शनिवार को बलरामपुर में एक चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा सरकारी संस्थाओं को बेच कर आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए यादव ने कहा,  बाबा मुख्यमंत्री मुझे दंगेश कहते हैं लेकिन अपना चेहरा शीशे में नहीं देखते, अगर शीशे में अपना चेहरा देखें तो पता चल जाएगा कि दंगेश कौन है।

उन्होंने कहा कि सपा की मांग है कि जातीय जनगणना कराई जाए लेकिन भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती है, ऐसे में प्रदेश में सपा सरकार बनते ही जातीय जनगणना कराई जाएगी।

हाथरस कांड पर अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा वाले कानून व्यवस्था की बात तो करते हैं लेकिन इनके राज में कोई सुरक्षित नहीं है, सबसे ज्यादा मौतें पुलिस हिरासत में हो रही हैं और यहाँ तक कि अवैध वसूली के मामले में एक आईपीएस अभी भी फरार चल रहा है लेकिन आज तक उसकी गिरफ्तारी नही हो पाई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है लोग बेरोजगार हो गए है। पूर्व मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि प्रदेश में ज्ञारह लाख पद खाली पड़े है जैसे ही सपा की सरकार बनेगी, खाली पदों को भरा जाएगा।

अखिलेश यादव किसी रैली या कार्यक्रम में नहीं लेंगे हिस्सा, जानें क्यों लिया ये फैसला

यादव ने यह भी कहा कि भाजपा प्रदेश में गरीबों को मुफ्त राशन देने का राग अलाप रही है लेकिन मार्च के बाद इसे बंद कर देगी, मगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पूरे पांच वर्ष गरीबों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता छुट्टा सांड से बहुत परेशान है और सरकार बनते ही किसानों की फसल बचाने के साथ साथ गौशाला बनाने का भी काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है क्योंकि पार्टी ने पहले दो चरण में ही शतक बना लिया है, बाकी दो चरणों के बाद तस्वीर और साफ हो गयी है इसीलिए बाबा के चेहरे पर बारह बज रहे है। उन्होंने कहा कि पाँचवे और छठे चरण के बाद बाबा (योगी) घर चले जायेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में चल रही सपा की आंधी के कारण भाजपा नेताओं की भाषा बदल गयी है और भाजपा के बड़े बड़े नेता अनाप-शनाप बक रहे हैं।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सपा सरकार में विकास का मतलब था सिर्फ कब्रिस्तानों की बाउंड्री : सीएम योगी

Next Post

22 लाख मतदाताओं के हाथ में है आज 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
voters

22 लाख मतदाताओं के हाथ में है आज 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

यह भी पढ़ें

B.Ed

लाइव सीसीटीवी सर्विलांस के दायरे में आयोजित होगी बीएड परीक्षा

11/06/2023
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर करें राशिनुसार ये काम, होगा धन का लाभ

12/04/2023
Transfer

11 जेल अधीक्षकों और वरिष्ठ जेल अधीक्षकों का तबादला

28/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version