• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले सपा तुष्टीकरण की नीति पर चलती थी, अब बसपा भी सपा की राह पर : सीएम योगी

Writer D by Writer D
28/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, देवरिया, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पथरदेवा/सलेमपुर (देवरिया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को देवरिया जिले के पथरदेवा और सलेमपुर विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को अपने निशाने पर रखा। मुख्यमंत्री ने बसपा द्वारा कई सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिए जाने पर सवाल उठाया और कहा कि बसपा के प्रत्याशियों की सूची को देखकर लगत है कि कहीं यह मुस्लिम लीग की सूची तो नहीं है।

वही सपा प्रत्याशियों की सूची में पेशेवर दंगाई, धमकीबाज, माफिया और व्यापारियों का शोषण करने वालों के नाम हैं। बसपा की पहली सूची में 29 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी की। साथ ही सवाल किया कि बसपा 29 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट देकर क्या साबित करना चाहती है? इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सपा तुष्टीकरण की नीति पर चलती थी, अब यह ठेका बसपा ने भी ले लिया ।

देवरिया में मुख्यमंत्री ने सोमवार को तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री की पहली चुनावी जनसभा पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में हुई। इस चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री ने सपा और बसपा पर राजनीतिक हमला तो किया ही उनकी सरकार की नाकामियों का भी उल्लेख किया।

रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देखकर गदगद हुए सीएम योगी

समझ में नहीं आता कि सूची बसपा की है या मुस्लिम लीग की

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावों में टिकट देना हर राजनीतिक दल का दायित्व और अधिकार है। लेकिन वोटबैंक के लिए टिकट बांटा जाना अनर्थ है। इसे रोका जाना चाहिए। बसपा की पहली सूची में 29 मुस्लिम प्रत्याशियों के नाम होने पर मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि यह सूची बसपा की है या मुस्लिम लीग की। आखिर 29 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट देकर बसपा क्या साबित करने का प्रयास किया है? यह सवाल भी मुख्यमंत्री ने किया। फिर उन्होंने कहा कि सपा और बसपा सरकार में गरीबों का पैसा पेशेवर अपराधी और माफिया खा जाते थे। इत्र वाले मित्र के यहां राशन का पैसा चला जाता था। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस अवसरवादियों की जमात है। इन तीनों दलों ने कोरोना संकट के समय लोगों का साथ नहीं दिया। मुख्यमंत्री के अनुसार सपा अपने कारनामों के लिए जानी जाती है। गुंडागर्दी, अराजकता, धमकी, व्यापारियों का पलायन इसी मानसिकता के साथ इस बार भी चुनावी मैदान में उतरी है।

बेइमानी और भ्रष्टाचार रहा है सपा का संस्कार : सीएम योगी

सपा और बसपा को अपने निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह दावा भी किया कि पांच चरणों के चुनाव के बाद मैं कह सकता हूं कि भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार फिर बनने जा रही है। मुख्यमंत्री ने  कहा कि सपा  के लिए विकास का मतलब कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाना है लेकिन हमारे लिए विकास का मतलब लोगों के दरवाजे पर पानी, बिजली, राशन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। हमारी सरकार की भावना समाज के हर वर्ग के साथ है लेकिन सपा की भावना आतंकवादियों के साथ है। सपा सरकार में केवल ईद व मोहर्रम पर बिजली मिलती, होली और दिवाली पर गायब हो जाती। हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के सबको पर्याप्त और निर्बाध बिजली दे रही।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के सपा के लोग परेशान हैं कि विकास के लिए पैसा कहां से आ रहा है। पैसा भी वही है और प्रदेश भी वही। हमने सिर्फ सदुपयोग किया है। हमारे एक हाथ मे विकास की छड़ी है तो दूसरे हाथ में बुलडोजर की स्टेयरिंग। विकास भी होता रहेगा और माफिया को सजा भी मिलती रहेगी। यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा इस बार सरकार में हम गरीबों के हितों में कार्य करते रहेंगे और अभी एक करोड़ नौजवानों को टैबलेट दिए अगली सरकार में दो करोड़ को देंगे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

BJP को परिवारवाद से नहीं, मेरे परिवार से परहेज क्योंकि हम झुकते नहीं : प्रियंका गांधी

Next Post

यह जनसैलाब बता रहा है कि 10 मार्च को, विपक्ष का होगा सूपड़ा साफ : मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Rabri Devi
बिहार

पटना के 10 सर्कुलर रोड आवास को लेकर बढ़ा विवाद, राबड़ी देवी बोलीं- किसी कीमत पर खाली नहीं करेंगे घर

30/05/2026
Next Post

यह जनसैलाब बता रहा है कि 10 मार्च को, विपक्ष का होगा सूपड़ा साफ : मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

cm yogi

आपदा मित्रों को होमगार्ड स्वयंसेवकों के रूप में तैनाती देने के लिए जनपदवार कार्यवाही आगे बढ़ाई जाए: मुख्यमंत्री

28/08/2025
High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश वीके खन्ना का निधन

05/06/2021
Petrol

पेट्रोल के दामों में नहीं कोई इजाफा, डीजल की कीमत भी स्थिर

21/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version