• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा का विकास कब्रिस्तान में और हमारा विकास काशी, मथुरा, अयोध्या में दिख रहा : सीएम  योगी

Writer D by Writer D
01/03/2022
in उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कपिलवस्तु/डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को तथागत की भूमि सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु और डुमरियागंज विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इन दोनों ही जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के विकास की खातिर फिर से भारतीय जनता पार्टी की दमदार सरकार बनाए जाने को जरूरी बताया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पूर्व की समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सरकार विकास कार्य कराने में असफल रही। सपा बसपा सरकार में हर महीने दंगे होते थे, जबकि बीते पांच वर्षों में एक भी दंगा नहीं हुआ है। हमारी सरकार दंगाइयों को रोकने और बिना किसी भेदभाव के कार्य करके दिखाया है। जिसके चलते ही पांच चरणों में हुए मतदान में लोगों ने भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया है। अब हम यूपी में दमदार सरकार बनाने के लिए आपका समर्थन चाहते हैं। ताकि राज्य में दमदारी के साथ विकास का कार्य कर सकें और दंगाइयों को रोकने के लिए बुलडोजर चला सके। अब आप छठे चरण में ऐसा छक्का लगाना चाहिए कि बुलडोजर चलने के लिए दमदार सरकार बन सके।

सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, देवाधिदेव से की विश्व कल्याण की कामना

यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में सपा और बसपा सरकार की नाकामियों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों की सरकार में हर महीने दंगे होते थे। बसपा सरकार में 374 दंगे हुए थे, तो सपा के सरकार में 700 दंगे हुए। हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। हमने साफ नियत से कार्य किया है। विकास कार्य हो रहे  हैं। अब यूपी में स्कूल बन रहे हैं। कालेज बन रहा है। मेडिकल कॉलेज बन रहा है। लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। फ्री इलाज हो रहा है। फ्री टेस्ट हो रहा है। फ्री वैक्सीन लग रही है। बिना किसी भेदभाव के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जबकि सपा सरकार में लोगों को दिया जाने वाला राशन और विकास योजनाओं का पैसा पेशेवर अपराधी और माफिया खा जाते थे। और सपा सरकार में लोगों को बिजली भी नहीं मिलती थी।

यह जनसैलाब बता रहा है कि 10 मार्च को, विपक्ष का होगा सूपड़ा साफ : मुख्यमंत्री योगी

सपा सरकार की इन नाकामियों को गिनाने के साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार के शासन में इस क्षेत्र में दो यादवों की हत्या हुई थी, तब सपा सरकार के मंत्री हत्यारों से मिलने उनके घर गए थे। जिन यादवों की हत्या हुई थी, उनके परिजनों से मिलने नहीं गये थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के लोग हत्यारों को मुआवजा देने जाते थे, जब की हम दंगाइयों को रोकने और बिना किसी भेदभाव के विकास योजनाओं का लाभ लोगों को देते हैं। यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसी सरकार चाहिए जो दमदारी के साथ विकास कार्य कर सके, दंगाइयों को रोकने सके, पेशेवर माफिया और अपराधियों को बुलडोजर से सही रास्ता दिखा सके और बिना भेदभाव के सभी को सुरक्षा प्रदान कर सके।

पहले सपा तुष्टीकरण की नीति पर चलती थी, अब बसपा भी सपा की राह पर : सीएम योगी

डुमरियागंज की जनसभा में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सपा बसपा नहीं चाहते कि यूपी का विकास हो। यह दल सिर्फ अपना ही विकास करना चाहते है। सपा बसपा बता नहीं सकते कि उन्होंने ने राज्य का क्या विकास किया। सपा का विकास कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाना था, हमारा विकास अयोध्या, काशी मथुरा में दिखता है। सपा का विकास सिर्फ कब्रिस्तान में दिखता है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हमने जो कहा बीते पांच वर्षों में यह सारे कार्य भाजपा ने कर के दिखाया है, इसलिए फिर से उत्तर प्रदेश में भाजपा की दमदार सरकार बनाने के लिए सिद्धार्थनगर की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद हर उज्जवला योजना के लाभार्थी को होली और दिवाली पर एक- एक फ्री सिलेंडर, 60 साल के ऊपर की महिलाओं को रोडवेज की बस में फ्री यात्रा की सुविधा देंगे। बेटी के विवाह के लिए दी जाने वाली 51 हजार की कन्यादान राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये देंगे। हर परिवार के एक युवा को सरकारी नौकरी या रोजगार से जोड़ेंगे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

ये हैं कास्टिंग काउच की शिकार हुई अभिनेत्रियां

Next Post

डिजिटल मुद्रा टेथर क्वाइन की कीमत में लगातार हो रही गिरावट

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Abbas Ansari
Main Slider

अब्बास अंसारी का बड़ा सियासी यू-टर्न, ‘सपा’ के रंग में रंगे आए नजर

22/05/2026
Next Post
cryptocurrency

डिजिटल मुद्रा टेथर क्वाइन की कीमत में लगातार हो रही गिरावट

यह भी पढ़ें

Home Decor

दिवाली पर अपने घर को दें नया लुक, सब करेंगे तारीफ

25/10/2024
arrested

पुलिस ने अवैध शराब की पेटी के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

19/12/2020
ak sharma

प्रदेश में बिजली संकट के बीच ऊर्जा मंत्री ने मांगा जनता से सहयोग

29/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version