• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री का भी खाना नहीं पचता : अब्बास अंसारी

Writer D by Writer D
01/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, मऊ
0
Abbas Ansari

Abbas Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) मऊ सदर विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रहे हैं। लेकिन इस बार वर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उनकी जगह उनके बड़े बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) चुनावी मैदान में हैं। ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने मऊ सदर विधानसभा सीट से अब्बास अंसारी को चुनावी मैदान में उतारा है। आजतक ने अब्बास अंसारी से खास बातचीत की है।

अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) का कहना है कि विरासत की बात करने वाले लोग खुद अपने गिरेबान में झांक कर नहीं देखते हैं। राजनाथ सिंह के सुपुत्र आज विधायक बनकर बैठे हैं। कल्याण सिंह के परिवार के लोग आज भी मंत्री बन कर बैठे हैं। डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बन सकता है, इंजीनियर का बेटा इंजीनियर बन सकता है, पत्रकार के बेटा पत्रकार बन सकता है, तो नेता का बेटा नेता क्यों नही बन सकता। यह तो जनता के हाथ में है, वो जिसको जिताकर भेजेगी वह जाएगा।

‘मेरे पिता, मऊ आवाम की मोहब्बत हैं’

अपने पिता मुख्तार अंसारी के बारे में उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता, मऊ आवाम की मोहब्बत हैं। साजिश के तहत वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इसलिए हमारे परिवार के बड़े बुजुर्गों ने हमे चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।’ उन्होंने कहा कि नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए विधायक को किसी पद पर बैठने की जरूरत नहीं है।

‘CM ने 5 साल विकास नहीं, सिर्फ विनाश किया’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘पांच साल विकास नहीं, सिर्फ विनाश किया है। अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी क्या सिर्फ यही मुद्दा है? जनता इनको नकार चुकी है। इनका दिमाग इनके काबू में नहीं है। इनको बौखलाहट है।बौखलाहट की हालत यह है कि अब जनता को बुलडोजर से डराने की कोशिश की जा रही है। क्या प्रदेश के मुखिया के मुंह से ऐसी बातें अच्छी लगती हैं? ‘

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

‘मुकदमा करने वालों के खिलाफ मानहानि का केस करूंगा’

निशानेबाजी के शौकीन अब्बास अंसारी के पास बहुत सारे अलग-अलग किस्म के हथियार भी हैं। इसपर उनका कहना है कि मेरे पास 8 हथियार हैं वह सारे लाइसेंसी हैं।

नामांकन के साथ जमा किए गए शपथ पत्र के मुताबिक, अब्बास अंसारी पर कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं। इस पर उनका कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऊपर भी मुकदमे थे, लेकिन हमने अपने मुकदमे हटवाए नहीं हैं। वह मुकदमे लगाते रहते हैं। जो सत्ता चाहती है वह करती है। 403 में से 27 प्रतिशत प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके ऊपर मुकदमे हैं और वह चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह के ऊपर महिला उत्पीड़न का मुकदमा है। उन्होंने आगे कहा कि जितने लोगों ने मुकदमा लगाया है, उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा लगाकर कोर्ट में घसीटूंगा।

जेल में बंद मुख्तार अंसारी के घर गूंजी किलकारियां, बेटे अब्बास ने शेयर की तस्वीर

आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी इस वक्त जेल में हैं। अपने पिता के बारे में अब्बास अंसारी ने कहा, ‘किसी भी बेटे का उसके बाप के साथ ना होना, बहुत बड़े दर्द की बात है। यह आप नही समझ पाएंगे। जनता और ऊपर वाला हमारे साथ है कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है। वह भले ही जेल में हैं, लेकिन जनता के दिलों में वह शेर हैं और रहेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘मुख्तार अंसारी एक ब्रांड है और उस ब्रांड का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री का भी खाना नहीं पचता है। मैं देख रहा हूं कि प्रदेश में अखिलेश भैया प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगे।’

बुलडोजर के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम केवल अल्लाह से डरते हैं। हम सर झुकाने वालों में से नहीं हैं, सर कटाने वालों में से हैं। बता दें कि अब्बास इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में मऊ जिले की घोसी सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें वह हार गए थे। मऊ जिले की विधानसभा सीटों पर मतदान, 7वें और अंतिम चरण में 7 मार्च को होना है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

महाकाल की नगरी में टूटा अयोध्या का रिकॉर्ड, 10 मिनट जले 11.71 लाख दीये

Next Post

राजनाथ सिंह ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकेगा मेरठ का स्थानीय कारोबार

18/09/2026
Next Post

राजनाथ सिंह ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

शहीद के परिवार को जल्द मिलेगी नौकरी: सीएम धामी

14/01/2024
school closed

लखनऊ में ठंड का कहर, आठवीं तक स्कूल 8 जनवरी तक बंद

05/01/2026
UP Assembly By-election

लोकसभा चुनाव में जीत के लिए हमें सजग रहकर करना होगा काम:अखिलेश

11/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version