• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 15 वाहन बरामद

Writer D by Writer D
02/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हापुड़
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हापुड़। थाना हाफिजपुर पुलिस एवं एसओजी टीम ने मंगलवार को वाहन चोरी कर उन्हें नेपाल में ले जाकर बेचने वाले अन्तर्राज्यीय वाहन (inter-state vehcile thief) चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए वाहन चोरों से लगभग 20 लाख रुपये कीमत के 15 वाहन बरामद किए। इसके अतिरिक्त वाहनों के लॉक तोड़ने के उपकरण व चाबियां और तमंचे भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि थाना हाफिजपुर पुलिस एवं एसओजी टीम ने मंगलवार को एक वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना सुमित नेपाल में बैठे अपने साथियों की सहायता से उप्र तथा अन्य राज्यों से अपने साथियों द्वारा चोरी किए गए वाहनों को नेपाल पहुंचा कर उनकी बिक्री करता था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए वाहन चोरों की निशानदेही पर 15 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार में 20 लाख रुपये कीमत बताई गई है। इसके अतिरिक्त वाहनों के ताले तोड़ने के उपकरण, मास्टर चाबियां और दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर वाहन चोरों ने अपने नाम पिलखुवा निवासी राजा और राहुल उर्फ जितेन्द्र, जनपद गाजियाबाद के ग्राम अतरौली निवासी सुमित और जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम नयागांव निवासी नीशू बताए हैं।

उन्होंने बताया कि वाहन चोर सुमित पूर्व में भी चोरी करने के अपराध में जेल जा चुका है। सुमित ने बताया कि नेपाल में रहने वाले राजकुमार, अतुल, लक्ष्मी से उसकी लखीमपुर खीरी में मुलाकात हुई थी। तीनों भारत से चोरी की गई बाइक नेपाल के बॉर्डर से खरीदकर नेपाल ले जाने के लिए राजी हो गए। राहुल उर्फ जितेन्द्र, राजा एवं नीशू नेपाल में बैठे अपने सहयोगियों की मांग पर चोरी की बाइकों की आपूर्ति करते थे। पहले वह नेपाल में बैठे अपने साथियों को वाट्सएप पर बाइकों की फोटो भेजते थे और उनकी मांग सुमित को बताते थे। उनकी मांग पर तीनों अभियुक्त राहुल उर्फ जितेन्द्र, राजा व नीशू पावर दोपहिया वाहन चोरी करते थे। इसके बदले में सुमित अपने तीनों सहयोगियों को दो-दो हजार रुपये देता था। वह उन वाहनों को 25 से 30 हजार रुपये की बेच देता था।

Tags: crime newshapud newsup news
Previous Post

सौ करोड़ से ज्यादा धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर नमन जैन गिरफ्तार

Next Post

60 लीटर अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

OBC
उत्तर प्रदेश

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

29/06/2026
Environmental Protection
उत्तर प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण को नई गति, योगी सरकार ने इको क्लब्स के लिए जारी की ₹65.64 करोड़ की लिमिट

29/06/2026
Ram Temple offering theft
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड, 13 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे आरोपी

29/06/2026
Train Accident
क्राइम

असम में दर्दनाक रेल हादसा, तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

29/06/2026
Keshav Maurya
Main Slider

‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

29/06/2026
Next Post
raw liquor

60 लीटर अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Samrat Choudhary

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM

14/04/2026
Arrested

फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड बनाने वाले गिरफ्तार

29/04/2022
UPPCL

UPPCL के चेयरमैन के नाम पर ठगी, फर्जी ई-मेल बनाकर लोगों से मांगे पैसे 

01/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version