• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आर्यन खान को राहत SIT टीम को नही मिले सबूत

Jai Prakash by Jai Prakash
02/03/2022
in मनोरंजन
0
आर्यन खान

आर्यन खान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई| बॉलीवुड के सबसे चर्चित यानी कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस (Cordelia Cruz Drugs Case) में एक बड़ा खुलासा हुआ है। कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की (SIT) को इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ड्रग्स की एक बड़ी साजिश या एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा थे।(SIT) जांच के दौरान क्रूज पर हुई छापेमारी की कार्रवाई में भी कई अनियमितताएं मिली हैं। इस (SIT) का गठन कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक द्वारा NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगाए आरोपों के बाद किया गया था।

आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाला ये NCB अधिकारी इस दिन हो जाएंगे रिटायर

(Aryan Khan) के पास कभी भी ड्रग्स नहीं था, इसलिए उसका फोन लेने और उसकी चैट की जांच करने की कोई आवश्यकता नहीं थी। चैट से यह नहीं पता चलता कि आर्यन किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा था। एनसीबी मैनुअल के विपरीत छापेमारी की वीडियो-रिकॉर्डिंग नहीं की गई थी। मामले में गिरफ्तार किए गए कई आरोपियों के पास से बरामद नशीली दवाओं(ड्रग्स) को एक साथ की गई बरामदगी के रूप में दिखाया गया। आर्यन ने कभी भी अपने दोस्त अरबाज मर्चेंट को क्रूज पर ड्रग्स लाने के लिए नहीं कहा।

हालांकि, अखबार ने यह दावा किया है कि एसआईटी जांच अभी पूरी नहीं हुई है और एनसीबी के महानिदेशक एस एन प्रधान को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने में कुछ महीने लग सकते हैं। फाइनल रिपोर्ट को पेश करने से पहले कानूनी राय ली जाएगी, विशेष रूप से इस पहलू पर कि क्या आर्यन खान पर कंजप्शन के आरोप लगाया जा सकता है।

क्रूज ड्रग्स केस: आर्यन खान के खिलाफ साजिश के नहीं मिला सबूत

(SIT)की रपोर्ट में मुंबई जोन के पूर्व डायरेक्टर समीर वानखेड़े के काम करने के तरीकों पर भी सवालियां निशान लगे हैं। वानखेड़े को फिलहाल NCB से हटा उनके मूल कैडर यानी DRI में वापस भेज दिया गया है। जांच के दौरान(SIT)की टीम वानखेड़े का कई बार बयान दर्ज कर चुकी है।(SIT)टीम ने इस केस से जुड़े कई आरोपियों, गवाहों और चश्मदीदों से भी बयान लिए हैं।

समीर वानखेड़े ने 2 अक्टूबर 2021 की रात को मुंबई के ग्रीन गेट पर अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल पर कॉर्डेलिया क्रूज में अपनी टीम के साथ कई घंटों तक छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया था। एनसीबी को यहां से 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम मेफेड्रोन, 21 ग्राम मारिजुआना, 22 गोलियां एमडीएमए (एक्स्टसी) और 1.33 लाख रुपए नकद बरामद हुए थे। जांच में सामने आया है कि क्रूज से एजेंसी ने 14 लोगों को पकड़ा था और कई घंटों की पूछताछ के बाद आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुम धमेचा को 3 अक्टूबर की दोपहर गिरफ्तार दिखाया था। इसके बाद धीरे-धीरे इस केस में 17 और लोगों को अरेस्ट किया गया।

बेल मिलने के बाद भी आर्यन खान को नहीं मिली रिहाई, ये है वजह

गौरतलब है कि एसआईटी जांच के शुरुआती निष्कर्ष बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणियों की पुष्टि करते हैं, जिसने पिछले साल 28 अक्टूबर को खान को जमानत देते हुए कहा था कि NCB की रिपोर्ट में किसी भी साजिश या ड्रग्स के आर्यन (Aryan Khan) के पास से बरामद होने के सबूत नहीं मिले हैं।

NCB की (SIT)टीम क्रूज ड्रग्स केस, नवाब मलिक के दामाद समीर खान का ड्रग्स मामला और अभिनेता अरमान कोहली के केस की जांच कर रही है। क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन (Aryan Khan) की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक मीडिया के सामने आये और उन्होंने खुलासा किया कि यह पहले से टारगेटेड रेड थी और पैसों की उगाही के लिए समीर वानखेड़े ने प्राइवेट लोगों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उन्होंने वानखेड़े के धर्म और कास्ट को लेकर भी आरोप लगाए। मलिक ने अपने दामाद को भी झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया था। लगातार वानखेड़े पर लग रहे आरोप के बाद NCB ने इस मामले में SIT गठित कर 6 केस उसे सौंप दिए थे। हालांकि, बाद में(SIT)ने तीन केस को छोड़ दिया था। इन मामलों की जांच NCB के DDG, ऑपरेशन संजय सिंह कर रहे हैं।

(SIT)की रिपोर्ट के मुताबिक, छापेमारी के बाद व्हाट्सऐप चैट को सबसे बड़ा सबूत मानते हुए वानखेड़े की टीम ने दावा किया कि आरोपी एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्यन खान कुछ विदेशी ड्रग्स पैडलर्स के संपर्क में था। सबूत में उन चैट को अदालत में पेश किया गया जिसमें “हार्ड ड्रग्स” और “बल्क क्वांटिटी” का उल्लेख किया गया था।

हालांकि, एनसीबी के दावों को खारिज करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नितिन डब्ल्यू साम्ब्रे की एकल पीठ ने कहा था कि किसी भी साजिश को प्रूफ करने के लिए NCB के अबूत पर्याप्त नहीं हैं। जज ने कहा था कि आर्यन खान (Aryan Khan) और उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मॉडल मुनमुन धमेचा शिप पर थे, सिर्फ इसलिए उन्हें इस ड्रग्स रैकेट का हिस्सा नहीं बताया जा सकता है।

Previous Post

दूसरों में दोष खोजना भाजपाइयों की आदत : अखिलेश यादव

Next Post

UP Election: छठे चरण में सीएम योगी सहित इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

मनोरंजन

दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम, दुआ ने लुटाया बहन पर प्यार

20/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
मनोरंजन

अजय देवगन के बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, अवैध निर्माण पर एक्शन

17/10/2026
Main Slider

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, 60 करोड़ के पार कमाई

15/10/2026
मनोरंजन

कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान की एंट्री, करिश्मा कपूर संग जमाएंगे रंग

14/10/2026
Next Post

UP Election: छठे चरण में सीएम योगी सहित इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

यह भी पढ़ें

हाई ब्लड प्रेशर में संजीवनी बूटी है नारियल पानी

16/07/2022
arrested

15 हजार का इनामी जीशान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

24/05/2022
murder

शराबी पिता की बेटी ने की गला घोंटकर हत्या, अभद्र व्यवहार से थी क्षुब्ध

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version