• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेल मिलने के बाद भी आर्यन खान को नहीं मिली रिहाई, ये है वजह

Writer D by Writer D
29/10/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Aryan Khan

Aryan Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रिहाई 29 अक्टूबर को नहीं हो सकी। किंग खान समेत फैंस रिहाई का इंतजार कर रहे थे। लेकिन बेल ऑर्डर कॉपी एनडीपीएस कोर्ट से ऑर्थर रोड जेल में 5:30 बजे तक नहीं पहुंची। इस वजह से जमानत मिलने के बाद भी आर्यन को आज रात जेल में काटनी पड़ेगी।

भले ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को शुक्रवार के दिन जेल से रिहाई ना मिल पाई हो मगर शाहरुख खान के घर में उत्सव का माहौल है। भले ही शाहरुख को परिवार समेत आज रात भी बेटे आर्यन का इंतजार करना होगा मगर कल की सुबह खान परिवार के लिए खुशियों की लहर लेकर आएगी। आज बेल की प्रक्रिया पूरी ना हो पाने के कारण आर्यन की रिहाई में समय लग गया मगर सूत्रों की मानें तो कल यानी शनिवार के दिन आर्यन की रिहाई सुबह 11 बजे के बाद हो जाएगी। अभी से ही आर्यन के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। सारा घर लाइट्स से रोशन हो गया है। शाहरुख के घर मन्नत से कुछ लेटेस्ट फोटोज भी सामने आई हैं।

आर्यन खान रिहाई मामले में ताजा अपडेट्स सामने आ गए हैं और शाहरुख खान के फैंस के लिए ये खबर थोड़ा मायूस करने वाली है। बेल ऑर्डर्स की कॉपी तय वक्त पर आर्थर रोड जेल नहीं पहुंच सकी। आर्थर रोड जेल के अधिकारियों ने ये कन्फर्म कर दिया है कि शुक्रवार की रात आर्यन खान को जेल में ही बितानी पड़ेगी। लीगल टीम शुक्रवार शाम को जेल में बेल ऑर्डर की कॉपी सबमिट कर देगी। इसके बाद कल यानी शनिवार को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 11 बजे के बाद किसी भी वक्त रिहा किया जा सकता है।

भाग्यश्री ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 के नए शुभंकर का किया अनावरण

आर्यन खान की रिहाई में देर हो सकती है। साढ़े पांच बजे तक बेल कॉपी को जेल पहुंचना था मगर इसमें देरी हो रही है। मैक्जिमम 5:35 से 5:40 तक का वेट जेल में पुलिस कर सकती हैं। लेकिन अगर 5:40 तक बेल ऑर्डर जेल नहीं पहुंचे तो आर्यन को जेल में ही आज की रात गुजारनी पड़ सकती है। अभी तक बेल ऑर्डर की कॉपी अभी तक जेल पहुंच नहीं पाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रैफिक की वजह से देरी हो रही है।

आर्यन खान की रिहाई की प्रक्रिया मौजूदा समय में चल रही है और ऐसी उम्मीद है कि आर्यन आज ही जेल से छूट जाएंगे। मौजूदा समय में एक लाख रुपये के बॉन्ड की रजिस्ट्री की प्रक्रिया चल रही है। ये एक लाख रुपये जमा करने के बाद ही आर्यन को जेल से रिहा किया जा रहा है। इसके अलावा क्योंकि जूही चावला, आर्यन कान की जमानती बनी हैं, ऐसे में पेपर्स पर उनकी दो फोटोज की जरूरत थी जो कि एक्ट्रेस के पास नहीं थीं। बाहर से फोटोज मंगाई गईं, इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ी।

Diwali Recipe : दिल बहार बर्फी से इस दिवाली को बनाएं स्पेशल, जानें रेसिपी

NDPS कोर्ट के जज ने आर्यन खान के वकीलों से पूछा कहां है डिटेल ऑर्डर, इसके जवाब में सतीश मानशिंदे ने कहा है कि हमारे पास ऑपरेटिव ऑर्डर है। आर्यन खान को जमानत मिलने के लिए डिटेल ऑर्डर की कॉपी कोर्ट में पहुंचना बहुत जरूरी है। 5.30 बजे तक जमानत के डिटेल ऑर्डर कोर्ट को देना होगा वरना आर्यन की जमानत में मुश्किल हो सकती है।

मानशिंदे ने कोर्ट को बताया कि मेरे पेपर्स कमप्लीट हैं। स्योरटी के रूप में जूही चावला हैं। दोनों चावला इस दौरान मास्क उतार कर मुस्कुराती हुई नजर आईं। वहीं जज अपना काम करते नजर आए। वकील मानशिंदे और जूही ने हंसी-मजाक किया।

Tags: aryan khanaryan khan arrestedaryan khan bailaryan khan caseAryan Khan drug case
Previous Post

भाग्यश्री ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 के नए शुभंकर का किया अनावरण

Next Post

कल देहरादून आएंगे अमित शाह, सीएम पुष्कर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
Next Post

कल देहरादून आएंगे अमित शाह, सीएम पुष्कर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

यह भी पढ़ें

CM Sai

डबल इंजन की सरकार करेगी तेजी से विकास: विष्णुदेव साय

22/03/2024
Big Savings Days sale has started on Flipkart, get low price phones

Flipkart पर शुरू हो गए हैं Big Savings Days, कम कीमत में पाए फोन

13/06/2021
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ी कार्रवाई Big action on Mukhtar Ansari gang

योगी सरकार की मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की जब्त

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version