Main Sliderउत्तर प्रदेशचुनाव 2022राजनीतिलखनऊ

पिता अखिलेश यादव के समर्थन में उतरे पुत्र अर्जुन, ट्वीट कर लिखी ये बात

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election) के सातवें एवं अंतिम चरण में वाराणसी सहित नौ जिलों की कुल 54 सीटों पर मतदान होना है। पूर्वांचल के इस क्षेत्र में जीत की राह तलाशने के लिए विपक्षी दलों ने घेराबंदी की है।

चुनाव के परिणाम पर नेताओं के परिजनों की भी नजर है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के किशोरवय पुत्र अर्जुन यादव (Arjun Yadav) ने भी चुनाव में दिलचस्पी दिखाते हुए मासूमियत से ट्वीट किया है।

दूसरों में दोष खोजना भाजपाइयों की आदत : अखिलेश यादव

अर्जुन ने लिखा है, बनारस में 3 मार्च को पापा जी, जयंत जी और ममता जी संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे..। इस ट्वीट का भी सियासी मायने है। माना जा रहा है कि अर्जुन का ट्वीट समर्थकों में नया जोश और एकजुटता ला सकता है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अखिलेश यादव, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ रैली करेंगी।

जब से मतदान शुरू हुआ है, ठंडे पड़ गये हैं भाजपाई : अखिलेश यादव

जनसभा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और अपना दल (के) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल भी शामिल होंगी। वाराणसी में माना जा रहा है कि विपक्षी दल की सबसे बड़ी रैली है।

Related Articles

Back to top button