• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घोर परिवारवादी लोग भारत को कभी ताकतवर नहीं बना सकते : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
02/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, सोनभद्र
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र। आज दुनिया में जो हालात बने हैं वो आप देख रहे हैं। ये भारत का बढ़ता सामर्थ्य ही है कि हम यूक्रेन में फंसे हमारे देश के नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए इनता बढ़ा अभियान चला रहे हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत कई हजार नागरिकों को वहां से देश वापस लाया जा चुका है। इस मिशन को गति देने के लिए भारत ने अपने चार मंत्रियों को भी वहां पर भेज दिया है।

संकट में फंसे भारतीयों को ज्यादा तेजी से निकालने के लिए हमारी सेना और वायु सेना को भी लगा दिया गया है। यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने सोनभद्र में बुधवार को आयोजित विशाल जनसभा में कही। उन्होंने जनता से कहा कि  मैं आज अपने देश के लोगों को यह विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

यूक्रेन से अपने नागरिकों को हर हाल में लाएंगे वापस : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने सोनभद्र में कहा कि बदलते हुए समय में भारत को और ज्यादा ताकतवर बनना ही होगा। भारत तभी ताकतवर बनेगा जब दूसरे देशों पर भारत की निर्भरता कम से कम होगी। जो लोग आत्मनिर्भर भारत अभिमयान का मजाक उड़ाते हो, भारत की सेनाओं का अपमान करते हों। भारत के बुद्धिजीवियों की मेहनत से चल रहे मेक इन इंडिया अभियान का मखौल उड़ाते हों, वो घोर परिवारवादी लोग भारत को कभी ताकतवर नहीं बना सकते। ये वो लोग हैं जो भारत के अपने टीके के खिलाफ अफवाह फैलाते हैं। ये लोग ऐसे हैं जिनको टीका हम लगवाने के लिए लोगों के साथ जुड़ते थे उसमें भी मुसीबत होती थी। ये वो लोग हैं जो हमारी सेनाओं के पराक्रम पर सवाल उठाते हैं। इन लोगों को क्या उत्तर प्रदेश के लोग वोट दे सकते हैं।

इन घोर परिवारवादियों ने कदम-कदम पर भारत का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का सबसे तेज टीकाकरण अभियान 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को मुफ्त राशन की व्यवस्था दुनिया जब ये सुनती है। यह आंकड़ा सुनकर दुनिया के लोग चौंक जाते हैं। उनके देशों की संख्या से अनेक गुना ये लोग हैं जिनके घर का चूल्हा जलता रहा है। मेरी गरीब मां के बच्चे भूखे नही रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए दिन-रात काम करता हूं लेकिन इन घोर परिवारवादियों ने कदम-कदम पर भारत का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ा।यह अपमान यूपी के लोगों का अपमान है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपसे आग्रह कर रहा हूं आपको इस परिस्थिति में जीने के लिए जिन्होंने मजबूर किया है। आजादी के बाद जब-जब इनको सरकार बनाने का मौका मिला आपको पीछे रखने का काम किया। ऐसे लोगों को कभी माफ मत करना। ये लोग न देश का भला कर सकते हैं और न ही आप जैसे मेरे प्यारे भाईयों-बहनों का भला कर सकते हैं।

भाजपा की एनडीए सरकार ने सोनभद्र में जनजातीय समाज को किसी से पीछे नहीं रहने दिया

पीएम मोदी ने कहा कि सोनभद्र जैसे देश के अनेक जिले हैं जिनको प्रकृति ने अपने खजाने से समृद्ध किया है लेकिन अनेक वर्षों तक जो सरकार में रहे उन्होंने यहां की खनिज सम्पदा को मर्जी भर लूटा और इन क्षेत्रों के लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया। लेकिन भाजपा की एनडीए की सरकार सोनभद्र जिले ऐसे जिलों को जनजातीय समाज को किसी से पीछे नहीं रहने दिया। हमारी सरकार ने सोनभद्र को आकांक्षी जिला अभियान में शामिल किया। बिजली कनेक्शन हो, शौचालय हो, गैस कनेक्शन हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, ऐसी हर सुविधा के लिए सोनभद्र और आपपास के क्षेत्र को पूरी प्राथमिकता दी जा रही है। पांच लाख रुपये तक इलाज की सुविधा देने वाला आयुषमान कार्ड भी हमारी सरकार तेजी से बनवा रही है। उन्होंने कहा कि मैं सोनभद्र की गरीब जनजातीय समाज की बहनों से एक और बात कहूंगा। आपको पक्का घर देने का मोदी का इरादा भी पक्का है।

घोर परिवारवादी जब सत्ता में आते हैं तो भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति कमाते हैं : पीएम मोदी

हमने हजारों घर सोनभद्र में बनाए हैं जो लोग बाकी बचे हैं उनको 10 मार्च के बाद तेजी से पक्के मकान बनाने का काम एक-एक गरीब परिवार को पक्का घर मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि ये पक्का घर यानी चार दीवारें नहीं है जब हम पक्का घर की बात कहते हैं तो हमारी कल्पना साफ है। घर वो जिससे नल से जल पहुंचे। सिर्फ इन दोनों योजनाओं के लिए मोदी ने बजट ने एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। लेकिन मेरे प्यारे भाईयों बहनों यह याद रखियेगा अगर ये घोर परिवारवादियों का इतिहास आप जानते हैँ चुनाव में वो यही खोजते रहते हैं अगर सरकार में जाने का मौका मिला तो कहां कहां खजाना है उसी पर उनकी नजर रहती है। ये भ्रष्टाचारी अगर मजबूत हुए तो अपके लिए भेजा गया सारा पैसा पहले की तरह ही खा जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि यह आपके पैसे हैं, आपके हक के पैसे हैं, जो मैं आप तक पहुंचाना चाहता हूं।

हमारी सरकार अवैध कब्जा माफिया का दाना-पानी हमेशा के लिए बंद करने के लिए भी प्रतिबद्ध

पीएम मोदी ने कहा कि हमने ऐसी नीति बनाई है कि सोनभद्र जिले से जो भी सम्पदा राष्ट्र के विकास के लिए निकलती है उसका एक हिस्सा यहां के विकास में लगाना हमने कम्पलसरी कर दिया है। इसके लिए हमने डिस्ट्रिक्ट मिनिरल फंड बनाया है। इस फंड के तहत राज्यों को पचास हजार करोड़ रुपये मिलना सुनिश्चित हुआ है। एक बड़ी राशि सोनभद्र जिले को भी मिली है। पहली बार घरों, सड़कों, खेतों और खदानों में काम करने वाले देश के श्रमिकों को श्रम कार्ड से भी जोड़ा जा रहा है। इससे हमारे श्रमिक भाई बहनों तक और सुविधा पहुंचाना आसान हो जाएगा। जो माफिया हित के लिए अवैध खनन, अवैध कब्जों के लिए बदनाम हो वो ऐसे कदम कभी नहीं उठा सकते। हमारी सरकार ने अवैध कब्जा माफिया का दाना पानी हमेशा के लिए बंद करने के लिए भी प्रतिबद्ध है और इसलिए गांव के घर और गांव की जमीन के लिए कानूनी दस्तावेज घरौनी आपको सौंपी जा रही है। ताकि कोई माफिया आपके घर और जमीन पर कब्जा न करे।

काशी में मेरी मृत्यु की कामना किए जाने पर मुझे बहुत आनंद आया : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश की आजादी और देश के विकास में हर योगदान को आज सम्मान दिया जा रहा है। दशकों बाद भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। देश भर में 10 जनजातीय संग्रहालय भी बनाए जा रहे हैं। वन क्षेत्रां  रहने वाले हमारी भाई बहनों की जरूरत का ध्यान हमारी सरकार रख रही है। पहले की सरकारें सिर्फ आठ या दस वन उपजो पर एमएसपी दिया करती थी आज हमारी सरकार 90 वन उपजो पर एमएसपी दे रही है। 20 लाख जमीन के पट्टे देकर देश के लाखों जनजातीय परिवारों की बहुत बड़ी चिंता दूर की है। सिर्फ सोनभद्र जिले में दो लाख से अधिक किसानों को उनके परिवार के खाते में अभी तक साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये उससे भी ज्यादा रकम यहां के दो लाख से ज्यादा किसानों के खातों में जमा हो चुके हैं। ऐसी योजना है यूही निर्बाध चलती रहे हैं इसलिए इन घोर परिवारवादियों को पूरी ताकत से रोकना बहुत जरूरी है।

पूर्वांचल को रोशनी देने वाले सोनभद्र के सभी भाईयों-बहनों को प्रणाम

सोनभद्र में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले कहा कि पूर्वांचल को रोशनी देने वाले सोनभद्र के सभी भाईयों बहनों को प्रणाम। उसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगियों के पक्ष में इस जनसमर्थन ने यूपी चुनाव के नतीजे तय कर दिये हें। अपना दल हो निषाद पार्टी हो या भारतीय जनता पार्टी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मैं जहां जहां गया हूं इस गठबंधन के लिए भारी समर्थन, उत्साह और उमंग दिखाई दे रहा है। मैंने चुनाव बहुत देखे हैं लेकिन मैं विश्वास से कह सकता हूं कि ये चुनाव हम नहीं लड़ रहे हें जनता जनार्दन खुद लड़ रही है। इन घोर परिवारवादियों को लगा था कि उत्तर प्रदेश के लोगों को जात-पात में बांट देंगे। समाज के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे, हर एक को अलग-अलग दिशा में ले जाएंगे। हर एक को एक दूसरे से भिड़ा देंगे और अपना चुनाव का खेल खेल लेंगे। लेकिन उनको पता नहीं था कि यूपी के लोग एकजुट होकर अपने विकास के लिए यूपी और देश के विकास के लिए आज एनडीए के समर्थन में वोट कर रहे हैं।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

खेसारी से मिलकर रो पड़ी फैन, हाथ में बनवाया एक्टर का टैटू

Next Post

ये 6 चीजें मदद करती है लिवर को हेल्दी रखने में

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया “भारत आंतरिक इमरजेंसी 1975” पुस्तक का विमोचन, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

30/10/2026
PM-Kisan Nidhi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ रुपये की ‘सम्मान निधि’

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Next Post
liver

ये 6 चीजें मदद करती है लिवर को हेल्दी रखने में

यह भी पढ़ें

Cyber Fraud

साइबर ठगी करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, ATM कार्ड व पासबुक बरामद

13/08/2021
Aircraft changed into fireballs

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नहीं मिली पर्मीशन, 30 सितंबर तक बढ़ा प्रतिबंध

31/08/2020
railway bridge collapse

प्रधानमंत्री ने मिजोरम रेलवे पुल हादसे पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

23/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version