• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घोर परिवारवादी जब सत्ता में आते हैं तो भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति कमाते हैं : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
28/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, महाराजगंज
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि मौजूदा वैश्विक चुनौतियों के मद्देनजर भारत का ताकतवर होना बड़ी जरूरत है जिसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका बेहद अहम हो जाती है।

महाराजगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुये श्री मोदी ने सोमवार को कहा कि दुनिया इस समय गंभीर चुनौतियों से गुजर रही है जिससे कोई भी अछूता नहीं रह सकता। ऐसे में भारत का ताकतवर होना इस वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है। खेती से लेकर मिलिट्री तक, समंदर से लेकर स्पेस तक भारत को हर क्षेत्र में शक्तिशाली बनना है। इसलिए देश के इतने बड़े राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सबसे बड़ी है। इस लिहाज से एक एक वोट न सिर्फ गली, मोहल्ले गांव शहर के विकास के लिये होगा बल्कि भारत को ताकतवर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

काशी में मेरी मृत्यु की कामना किए जाने पर मुझे बहुत आनंद आया : पीएम मोदी

विपक्षी दलों पर पूर्वी उत्तर प्रदेश को पिछड़पन का दंश झेलने के लिये मजबूर करने का आरोप लगाते हुये मोदी ने कहा कि जिन जिलों को इन घोर परिवारवादियों ने जितना पीछे धकेला, उनके विकास के लिए भाजपा सरकार उतनी ही ज्यादा मेहनत कर रही हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस का नाम लिए बगैर उन्होने कहा “ घोर परिवारवादी लोग कभी भी भारत को समर्थ और यूपी को सशक्त नहीं बना सकते। इस कोरोना काल में आप लोगों ने देखा है कि कैसे इन लोगों ने भारत के आत्मविश्वास को चोट पहुंचाने की कोई कोशिश नहीं छोड़ी है। भारत में बनी जिस वैक्सीन पर हर भारतवासी को गर्व होना चाहिये था, उस वैक्सीन के खिलाफ भी परिवारवादियों ने गरीबों को भड़काने की कोशिश की। भारत में पौने 200 करोड़ वैक्सीन मुफ्त लगा चुका है, यही आत्मनिर्भर भारत की ताकत है। ये घोर परिवारवादी भारत को ताकतवर नहीं देखना चाहते, कुछ न कुछ रोड़े अटकाते रहते हैं। इसलिए इस चुनाव में एक बार फिर इन्हें हराना है।”

जीवन की नींव को मजबूत बनाती हैं मां और मातृभाषा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा “ मैं आज आप सबसे यही कहने आया हूं कि आपको इन घोर परिवारवादियों से सावधान रहना है। जिन जिलों को इन घोर परिवारवादियों ने जितना पीछे धकेला, उनके विकास के लिए हम उतनी ही ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। जो उन्हें करना चाहिए था, वह भी हम कर रहे हैं। महराजगंज इसका उदाहरण है। नेपाल सीमा पर सड़कों का जाल बिछ रहा है। महराजगंज में सड़कें भी बन रही हैं। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यहां पूरी दुनिया से श्रद्धालु आएंगे तो सभी को इसका लाभ मिलेगा। इस बजट में इस जिले में सीमा से सटे हुए आखिरी गांवों के विकास के लिए विशेष योजना बनाई है।”

यूक्रेन हमलों के बीच पीएम मोदी बोले- रक्षा क्षेत्र में आईटी क्षमताओं का हो इस्तेमाल

उन्होने कहा कि घोर परिवारवादी जब सत्ता में आते हैं तो भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति कमाते हैं। परिवार वालों के लिए नोटों के ढेर लगा देते हैं। वह खुद के लिये देश के अलावा विदेश में भी मकान बनाने की चाहत रखते है मगर हमें गरीबों की छत की चिंता है। ये परिवारवादी लोग इलाज के लिए विदेश भी पहुंच जाेते हैं, लेकिन गरीब को इलाज के लिये कर्ज लेना पड़ता है। इसीलिए सरकार ने गरीबों को पांच लाख रुपये का मुफ्त बीमा कवर दिया है। मुंबई अहमदाबाद के अस्पताल में जाना पड़ा तो भी खर्चा मोदी उठाएगा। आज हम गरीब के लिए यूपी के हर जिले में मेडिकल कालेज बनवा रहे हैं। आधुनिक अस्पताल खुलवा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परिवारवादियों को आना जाना होता है. पलक झपकते उड़ लेते हैं। हमने गरीबों के लिए सड़क बनाई है, एक्सप्रेस ट्रेने चलाई हैं किसान एक्सप्रेस चलाई है। उन परिवारवादियों के घर बच्चे कुछ भी करना चाहें, पैसे की भी कमी नहीं आती है। गरीब बच्चे अपना सपना पूर कर सकें, इसलिए मुद्रा लोन समेत कई लोन दिए।

श्री मोदी ने कहा कि पर‍िवारवाद‍ियों को बुरा लगता है कि पूर्वांचल कैसे आगे बढ़ रहा है। महाराजगंज की उपजाऊ मिट्टी को ईश्वर ने खास वरदान दिया है लेकिन घोर परिवारवादियों ने आपको विकास से जानबूझकर वंचित रखा है। इस क्षेत्र में कोई मूलभूत सुविधाएं, कोई इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बनने दिया। पूर्वांचल की सड़कों को नहीं बनाया। इन लोगों ने चीनी मिल बंद की। किसानों की हालत बदतर होती गई है। आज पूरा भारत विकास की राह पर चल पड़ रहा है तो इन घोर परिवारवादियों को नींद हराम हो जाती है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

बल्लेबाज स्मृति मंधाना को महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने का मौका

Next Post

भाजपा की सरकार में गुंडे-माफिया अपने वास्तविक जगह जेल में हैं : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
cm yogi

भाजपा की सरकार में गुंडे-माफिया अपने वास्तविक जगह जेल में हैं : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

मामूली विवाद में वृद्ध की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

05/12/2021
SP Velumani

पूर्व मंत्री के 26 ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, AIADMK के 7 विधायक हिरासत में

13/09/2022
UP MLC Election Result

UP Chunav 2022: बीजेपी ने 91 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

28/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version