• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीवन की नींव को मजबूत बनाती हैं मां और मातृभाषा : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
27/02/2022
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में मातृभाषा, (Mother Tongue) भारत से चोरी की गई ऐतिहासिक मूर्तियों के महत्व, आयुर्वेद, स्टार्टअप, स्वच्छ भारत अभियान आदि की चर्चा की। पीएम ने इस दौरान तंजानिया के दो भाई बहनों की भी चर्चा की जो भारतीय गानों पर लिप्सिंग कर वीडियो बनाते हैं। हाल ही में तंजानिया के इन दोनों भाई बहनों किलि पॉल और नीमा को भारतीय दूतावास में सम्मानित भी किया गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि अतीत में भारत से कई मूर्तियां चोरी होकर भारत से बाहर जाती रहीं, बेची जाती रहीं। उनके लिए ये सिर्फ कलाकृति थी। इन मूर्तियों को वापस लाना हमारा दायित्व है। इनका एक सांस्कृतिक ऐतिहासिक महत्व भी है। भारत ने इसे वापस लाने के लिए प्रयास बढ़ाए। जिन देशों में इन मूर्तियों को चोरी करके ले जाई गई थी, उनमें भय पैदा हुआ। उन्हें पता चल गया कि इसके साथ भारत की भावना जुड़ी हुई है।

कुछ दिन पहले काशी से चोरी मां अन्नपूर्णा की मूर्ति वापस लाई गई थी। पिछले कुछ सालों में कई मूर्तियों को भारत वापस ला चुका है। कई देशों ने हमारी भावना को समझा है और मूर्तियों को वापस लाने में सफलता मिली है। देश की कोई बहुमूल्य धरोहर वापस मिलती है तो भारतीय होने के नाते हमें संतोष मिलना स्वाभिक है। भारतीय संस्कृति और धरोहर की बात करते हुए दो लोगों से मिलवाना चाहता है।

तंजानिया के किलि और नीमा की सराहना की

सोशल साइट पर तंजानिया के दो भाई-बहन चर्चा में हैं। भारतीय संगीत को लेकर दोनों में भारतीय संगीत को लेकर जुनून है। लीप सिंक के तरीके से पता चलता है कि वे कितनी मेहनत करते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय गान गाते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था। लता दीदी का गाना गाकर उन्होंने श्रद्धांजलि दी थी। दोनों की मैं सराहना करता हूं। दोनों को भारतीय दूतावास में सम्मानित भी किया गया है। दुनिया के 150 से ज्यादा गायकारों ने महात्मा गांधी के भजन वैष्णव को गाया था। देशभक्ति के गीतों को लेकर ऐसे प्रयोग किए जा सकते हैं।

अगर तंजानिया में भारत के गीतों को इस तरह से लिप्सिंग किया जा सकता है। तो हमारे देश के बच्चे दूसरे राज्यों के गीतों पर ऐसा कर सकते हैं। ऐसा माहौल बनाया जा सकता है जिससे हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना कर सकते हैं। मैं देश के नौजवानों से आह्वान करता हूं कि भारतीय भाषाओं में आप वीडियो बनाइए, आप पॉप्यूलर हो जाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी तीसरे नंबर पर थी। इसका हमें गर्व होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि तेलगू दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है, इस पर भी हमें गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को मराठी भाषा गौरव दिवस है। इसके लिए सभी मराठी भाई-बहनों को शुभकामनाएं और बधाई।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां भाषा की अपनी खूबियां हैं, मातृभाषा का अपना विज्ञान है। उन्होंने कहा कि आप जो भी मातृभाषा जानते हैं, उसकी खूबियों के बारे में जरूर जानें। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के लाखों लोग आयुर्वेद का लाभ उठा रहे हैं। पिछले 7 साल में आयुर्वेद के प्रचार प्रसार पर काफी ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में देश में आयुर्वेद के क्षेत्र में भी कई स्टार्टअप्स आए हैं। जब लोग कुछ करने को ठान लें, तो वे जरूर परिवर्तन लाते हैं। मिशन जनथल नाम का जनआंदोलन कश्मीर में चल रहा है। भारत में हर तरफ स्वच्छता के लिए प्रयास चल रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि विशाखापट्टनम में पॉलिथिन की जगह कपड़ों के बैग के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। मुंबई में स्वच्छता के साथ सुंदरता को भी शामिल कर लिया गया है, कल्याण रेलवे स्टेशन को सजाया है। सबके प्रयास की भावना देश में जनभागीदारी को मजबूत करती है।

पीएम ने कहा कि 8 मार्च को देश में महिला दिवस मनाया जाएगा, महिलाओं ने हर जगह मोर्चा संभाला हुआ है। महिलाएं पुराने मिथकों को तोड़ रही हैं, नई ऊंचाईयों को प्राप्त कर रही हैं। बेटियां आधुनिक फाइटर प्लेन उड़ा रहीं हैं, बेटियां सैनिक स्कूलों में दाखिला ले रही हैं। देश में कई स्टार्टअप्स में महिलाएं निवेशक की भूमिका में हैं। उन्होंने कहा कि देश में लिंगानुपात में सुधार हुआ है, महिलाओं को खुले में शौच से मुक्ति मिली है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में तीन तलाक के मामलों में 80 प्रतिशत तक की कमी आई है। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को साइंस डे है, सीवी रमणजी के साथ वैज्ञानिकों को श्रद्धांजलि देता हूं। साइंस डे पर परिजनों से आग्रह है कि वे बच्चों में साइंटिफिक बातों का विकास करें। आजकल स्टार्टअप्स वर्चुअल दुनिया में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारतीय वैज्ञानिकों की भूमिका की सराहना करता हूं।

Tags: India News in HindiLatest India News UpdatesMann Ki Baatmann ki baat 86th episodepm modiPm modi mann ki baat livepm modi mann ki baat todaypm narendra modi
Previous Post

कुख्यात सट्टा किंग अजीम रुड़की से गिरफ्तार, सट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़

Next Post

राजा भैया पर फर्जी वोटिंग का आरोप, SP ने की चुनाव आयोग से शिकायत

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने ₹676 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

30/07/2026
Next Post
Raja Bhaiya

राजा भैया पर फर्जी वोटिंग का आरोप, SP ने की चुनाव आयोग से शिकायत

यह भी पढ़ें

नौशहरा सेक्टर पहुंचे पीएम मोदी, सरहद के रखवालों संग मनाएंगे दिवाली

04/11/2021
Gopal Khemka

गोपाल खेमका मर्डर केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, शूटर को दी थी 10 लाख रुपये की सुपारी

08/07/2025
CM Yogi

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version