• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुख्यात सट्टा किंग अजीम रुड़की से गिरफ्तार, सट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़

Writer D by Writer D
27/02/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
king Azim

king Azim

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। पुलिस ने सट्टा किंग अजीम ( king Azim) को गिरफ्तार (Arrested) करके सट्टे के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अजीम ने मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस, सदर कोतवाली, नागफनी, मुगलपुरा, कटघर आदि थाना क्षेत्रों में अपने अवैध कारोबार का नेटवर्क फैला रखा था। वह लोगों से पैसा कलेक्ट करके उसे दिल्ली से संचालित हो रही सट्टा किंग नाम की वेबसाइट में लगाता था।

शनिवार देर रात को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बब्लू कमार ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस कर अजीम के नेटवर्क का खुलासा किया। मुरादाबाद में कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती का रहने वाला अजीम वेबसाइट बनाकर सट्टे का धंधा कर रहा था। अजीम का सट्टा साम्राज्य इतना बड़ा था कि उसने रकम वसूली के लिए 12 से अधिक मुंशी रख रखे थे, जो सट्टे की रकम महानगर के अलग-अलग स्थानों से एकत्रित करते थे। रूबी उर्फ मुनीन नाम का व्यक्ति अजीम का सबसे प्रमुख था, जो मुंशियों से पैसे कलेक्शन करता था। रकम की लेनदेन नोट के आधे टुकड़े के मिलान से होती थी।

सट्टा माफियाओं के हौसले बुलंद, पोस्टर लगाकर दी पुलिस को खुली चुनौती

लोकल एजेंट्स को अजीम 10 फीसदी रकम देता था। 3 फीसदी रकम खर्चा पानी के नाम पर अलग रखी जाती थी। मुरादाबाद के साथ अमरोहा में भी अजीम ने अपना सट्टे का नेटवर्क फैला रखा था। सट्टा किंग अजीम ने जुए और सट्टे के धंधे से करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटा ली है। नई बस्ती में ही उसका एक चार मंजिला आलीशान मकान है। यहीं उसके तीन अन्य मकान भी हैं। पुलिस उसकी बाकी संपत्तियों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।

कप्तान बब्लू कुमार ने बताया कि अजीम के ऊपर मुरादाबाद के अलग-अलग थानों में दर्ज 09 मुकदमों में फरार चल रहे अजीम को कोतवाली पुलिस ने देर रात रुड़की से गिरफ्तार किया है। अजीम ने सट्टे की रकम की वसूली के लिए नवीन, फैजल, जमील रईस समेत 10 मुंशी रख रखे थे। एसएसपी ने आगे बताया कि अजीम ने कीब 20 साल पहले भूड़ा का चौराहा निवासी सट्टा किंग इस्लाम से सट्टे का काम सीखा था। इसके बाद वह सट्टे की दुनिया का बेताज बादशाह है। मुल्ला आसिम जुआघरों के संचालन में उसकी मदद करता है।

क्रिकेट में सट्टा लगाने वाले तीन सटोरिये गिरफ्तार, सात लाख से अधिक नकदी बरामद

जमाल उर्फ मोटा उसका पार्टनर है और वह जुआ घरों की देखभाल करता है। लोगों को जुआ खिलाने के लिए आसिम अपने नई बस्ती में बड़ी मस्जिद के पास वाले पुराने घर का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा उसने कई मकान किराए पर भी जुआ खिलाने के लिए ले रखे हैं। अकबर पुत्र कल्लन, आलम पुत्र असलम, इरशाद पुत्र जाकिर, उबैद पुत्र जाहिद भी सट्टे के काम में उसके लोकल एजेंट हैं। इन एजेंटों को वह 20 से 25 प्रतिशत कमीशन देता था।

अजीम की गिरफ्तारी एवं उसके नेटवर्क को ध्वस्त करने पर बधाई देते हुए संयुक्त गिरफ्तारी टीम के लिए 25000 रुपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Tags: crime newsMuradabad newsspeculative king azimup newsup police
Previous Post

UP Election: पांचवें चरण के मतदान में माननीयों ने किया वोट

Next Post

जीवन की नींव को मजबूत बनाती हैं मां और मातृभाषा : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान: सीएम योगी

15/05/2026
Kuldeep Sengar
Main Slider

कुलदीप सिंह सेंगर को ‘सुप्रीम’ झटका, कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश किया रद्द

15/05/2026
Mayawati
Main Slider

ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी पर भड़की मायावती, बोलीं- माफ़ी मांगे अखिलेश

15/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Next Post

जीवन की नींव को मजबूत बनाती हैं मां और मातृभाषा : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Chamcham

मीठे में बनाएं ये खास मिठाई, देखें आसान रेसिपी

08/10/2025
sushmita sen

अनुष्का शर्मा ने दी सुष्मिता सेन को ‘स्वीटेस्ट’ बर्थडे विश

19/11/2020
Supreme Court

पेगासस जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई मंगलवार तक स्थगित

16/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version