• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऐसे दूर होगी पेट में कीड़ों की समस्या

Writer D by Writer D
10/02/2024
in फैशन/शैली
0
intestinal worms

intestinal worms

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अक्सर देखा जाता हैं कि बच्चों को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। खासतौर से जब पेट में कीड़े (intestinal worms)  पनपते हैं तो पेट में दर्द की समस्या उठती हैं। आंतों की दीवार पर कीड़े (intestinal worms) जमते हैं जिसकी वजह से भोजन करने के बाद भी कमजोरी महसूस होती हैं। पेट के कीड़े आंतों की परतों का खून चूसते हैं। पेट में कीड़े होने पर पेट में दर्द, दस्त, थकान, खांसी या फेफड़े जमना, मतली, उल्टी, पेट फूलना या गैस बनना, मल से कीड़े निकलना जैसी कई समस्याएं उठती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से पेट में कीड़ों की समस्या से निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

सेब का सिरका

पेट के कीड़े होने पर आप इलाज के तौर पर सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए गर्म पानी में सेब के सिरके को डालकर मिला लें। जब दोनों चीजें अच्छी तरह से मिल जाएं तो इसमें शहद को मिला लें। तैयार मिश्रण को रोजाना एक से दो बार पीएं। सेब का सिरका आपको पोषण देने के साथ ही परजीवी संक्रमण के बाद पेट के पीएच स्तर को सामान्य करने का भी काम करता है। इसके अलावा यह बाहरी परजीवी को नष्ट करने और आपको दोबारा स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है।

अरंडी का तेल

अधिकत लोगों के घर में अरंडी का तेल मौजूद होता है। अरंडी का तेल आपकी खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही आपके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसका उपयोग पेट के कीड़ों को मारने के लिए भी किया जा सकता है। इस्तेमाल के लिए अरंडी के तेल को एक कप गर्म पानी में मिला दें। इसके बाद आप इस मिश्रण को धीरे धीरे घूंट घूंट करके पिएं। इस मिश्रण को आप एक दिन में एक बार ही पिएं और ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करें।

लहसुन

लहसुन में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से दूर रखने का कार्य करते हैं। शायद इसी वजह से भारत के अधिकतर घरों में लहसुन का उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता है। लहसुन से पेट में होने वाले कीड़ों की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इस्तेमाल के लिए सुबह खाली पेट आपको चार से पांच लहसुन की कलियों को खाना चाहिए। इस उपाय को करते समय आपको पहले लहसुन खाने में परेशानी हो सकती है, इसलिए शुरुआत में कम मात्रा में लहसुन खाएं और बाद में धीरे धीरे इसकी संख्या को बढ़ा दें।

नारियल तेल

नारियल तेल से भी आप पेट के कीड़ों को नष्ट कर सकते हैं। नारियल तेल और नारियल के सफेद हिस्से से बनी खाद्य साम्रगी आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में महत्वपूर्ण होती है। यह दोनों पेट के कीड़ों को नष्ट करने और बाहर निकालने में भी मददगार होती हैं। पेट के कीड़ों की समस्या को दूर करने के लिए आप नारियल से बनी खाद्य सामग्रियों का भी सेवन कर सकते हैं। जब तक आपको अपनी मौजूदा स्थिति में कोई सुधार न लगें तब तक आप रोजाना एक बार इस उपाय को आजमा सकते हैं।

लौंग

लहसुन की तरह ही लौंग में भी कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। हमारे घरों में इस्तेमाल की जाने वाली लौग से भी आप पेट के कीड़ो की समस्या को दूर कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए कप पानी को गर्म करें। जब पानी गर्म हो रहा हो तो आप उसमें लौग डाल दें। करीब चार से पांच मिनट तक पानी में लौंग को उबलने दें। इसके बाद आप गर्म पानी को छानकर एक कप में डाल लें। जब पानी हल्का ठंडा हो जाए तो आप इसमें शहद मिला दें और इसको चाय की तरह पीएं। आप इस उपाय को करीब एक सप्ताह तक दिन में दो से तीन बार दोहराते रहें।

हल्दी

अन्य मसालों की तरह हल्दी भी लगभग सभी घरों में पाई जाती है। हम लोग सामान्यतः हल्दी को अपने आहार में रोजाना शामिल करते ही हैं। हल्दी भी गुणों की खान मानी जाती है। इससे कई तरह के रोगों को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसी वजह से पेट के कीड़ों के घरेलू उपाय में हल्दी को भी शामिल किया जाता है। इस्तेमाल के लिए आप गर्म दूध में हल्दी को अच्छी तरह से मिला लें और इसको धीरे धीरे पी लें। हल्दी वाले दूध को आप रोजाना एक या दो बार पी सकते हैं।

Tags: health tipshealth tips in hindiHOME REMEDIESIntestinal worms
Previous Post

शॉपिंग करते वक़्त ध्यान में रखें ये बातें

Next Post

कच्चे दूध के देखें चमत्कारी फायदे

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

ब्लैकहेड्स को चेहरे से दूर करने के लिए करें ये इस्तेमाल

26/04/2026
Smelly Shoes
फैशन/शैली

बदबूदार जूते बनते है शर्मिंदगी का कारण, इन उपायों की मदद से पाए इन से निजात

26/04/2026
Vegetables
फैशन/शैली

इस तरह से सब्जियां काटकर करें स्टोर, हफ्ते भर नहीं होंगी खराब

26/04/2026
Curd
Main Slider

घर पर जमेगा बाजार जैसा गाढ़ा दही, फॉलो करें ये टिप्स

26/04/2026
Bakery Style Fan
Main Slider

घर पर बनाएं बेकरी स्टाइल फैन, देखें रेसिपी

26/04/2026
Next Post
milk

कच्चे दूध के देखें चमत्कारी फायदे

यह भी पढ़ें

Road Accident

ट्रक और लोडर की भीषण टक्कर में एक की मौत, दो की हालत गंभीर

24/09/2022
Encounter in Shopian

आतंकवादियों ने पुलिस दल पर किया हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

05/08/2021
Amethi Road Accident

तेज रफ्तार ट्रेलर ने कई वाहनों को रौंदा, एक ही परिवार के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

31/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version