• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा मात्र अपराधियों, माफिया, दंगाईओं की फैक्ट्री बन कर रह गयी है : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
04/03/2022
in उत्तर प्रदेश, आजमगढ़, चुनाव 2022, राजनीति
0
keshav maurya

keshav maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। गोपालपुर विधानसभा के परशुरामपुर में शुक्रवार को चुनावी जनसभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक जो काम हुआ है व तो ट्रेलर है। प्रधानमंत्री ने सभी नेताओं से कहा कि पिक्चर तो दस मार्च 2022 से वर्ष 2027 तक निकालना है।

उन्होंने नारा दिया 100 में 60 हमारा है, चालीस में बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है। समाजवादी पार्टी अर्धशतक भी नहीं लगा पायेगी। इस बार तो मैनपुरी और करहल में भी कमल खिलने वाला है। छह चरणों में साइकिल पहले उड़ी तो सैफई में जाकर गिरी और अब उड़कर बंगाल की खाड़ी में जा रही है।

छठे चरण में हम छक्का मारने जा रहे : केशव मौर्य

गोपालपुर विधानसभा के परशुरामपुर के मैदान में उपमुख्यमंत्री ने योगी सरकार के पांच वर्षों के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्र राय को जिताने की अपील की। महिलाओं से कहा कि इस वर्ष होली और दीवाली में मुफ्त रसोई गैस देने जा रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा को सरकार ने पांच वर्षों तक सर्वोपरि रखा है।

सपा-बसपा एक ही थाली के चटटे बट्टे हैं : केशव मौर्य

उन्होंने कहा कि चुनाव में पश्चिम बंगाल से आकर ममता बनर्जी कूद गयी हैं, जिनको जयश्रीराम और जय माता दी से डर लगता था। आज काशी में आयी है। हर-हर महादेव का नारा लगा तो ममता दीदी चिढ़ गयी। उन्होंने कहा कि दीदी यह पश्चिम बंगाल नहीं है, वर्ष 2024 में बंगाल में भी कमल खिलायेंगे। यहां तो वर्ष 2022 में कमल खिलने ही जा रहा है।

दस मार्च के बाद समाजवादी पार्टी बनेगी समाप्तवादी पार्टी : केशव मौर्य

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कोई भेद-भाव नहीं किया। उन्होंने कहा अखिलेश यादव के घर पर कमल खिला, चाचा के यहां कमल खिला और इस बार तो मैनपुरी और करहल में भी कमल खिलने वाला है। केवल दस मार्च को वोटों की गिनती बाकी है। उन्होंने कहा कि सपा चार सौ सीट का दावा कर रही है, लेकिन मैं कह रहा हूं कि इस बार अर्धशतक भी नहीं लगा पायेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भ्रम में मत रहना साइकिल का कहीं कोई अता-पता नहीं है।

कहा कि वर्ष 2022 का चुनाव आने वाली दस पीढ़ियों के सुरक्षा और विकास की गारंटी है। प्रदेश भाजपा सुशासन की प्रतीक है तो सपा कुशासन की प्रतीक है। अगर समाजवादी पार्टी से गुंडे और माफियाओं को निकाल दें तो क्या समाजवादी पार्टी बचेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मात्र अपराधियों, माफिया, दंगाईओं की फैक्ट्री बन कर रह गयी है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

रोड शो के बीच प्रधानमंत्री ने अस्सी में वाहन रुकवा कर ली चाय की चुस्की

Next Post

मोदी जी, धर्म की नहीं, झूठ की रक्षा करते हैं : राहुल गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

Arun Sarva met CM Vishnudev Sai
राजनीति

सीएम साय से अरुण सार्वा ने की मुलाकात, जिले के विकास के लिए रखी बड़ी मांगें

17/06/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी, कुम्भ-2027 तैयारियों को भी मिली गति

17/06/2026
Poison-Free Food
उत्तर प्रदेश

मेगा कैंपेन चलाकर घर-घर पहुंचाया जाएगा ‘जहर मुक्त भोजन’

17/06/2026
Jewellery Park
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वैलरी पार्क

17/06/2026
Ashish Chauhan
राजनीति

रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज

17/06/2026
Next Post

मोदी जी, धर्म की नहीं, झूठ की रक्षा करते हैं : राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

विपक्ष के दावों पर ‘सैनी’ का प्रहार: 2 लाख सिलेंडर और हजारों पंप, राज्य में सब ‘ओके’

28/03/2026
poisonous liquor

शराब में थी केरोसिन की गंध, जिसने ज्यादा ‘पी’ उसकी हुई मौत

26/01/2022

बौखलाए आतंकियों ने पुलिस की बस पर की अंधाधुंध फायरिंग, दो जवान शहीद

13/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version