• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठे चरण में हम छक्का मारने जा रहे : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
03/03/2022
in आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022
0
keshav maurya

keshav maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। जिले के निजामाबाद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने समाजवादी पार्टी (SP) पर जमकर हमला बोला और दावा किया कि छठे चरण में हम छक्का मारने जा रहे हैं। उन्होंने कहा वर्ष 2017 में प्रदेश की जनता ने अखिलेश को पाताल में भेजने का काम किया। निजामाबाद में भी वर्ष 2017 में हमारा प्रत्याशी नहीं जीता, लेकिन भाजपा की पांच सालों की सरकार में किसी प्रकार का इस क्षेत्र से भेदभाव नहीं किया।

निजामाबाद में जनसभा करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य का नेताओं ने जमकर स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में पिछले पांच वर्षो में लगातार विकास के कार्य हुए। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में विकास के मामले में कोई कोर कसर नही छोड़ी गयी। उन्होंने कहा कि इस बार हम केवल भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए नहीं बल्कि विरोधियों की जमानत जप्त कराने आ रहे हैं। उन्होंने अपील किया भाजपा के प्रत्याशियों को भारी बहुमत के साथ यहां जिताये। कहा कि आपको विकास के लिए लक्ष्मी चाहिए। लक्ष्मी न साइकिल, हाथी और पंजे से आयेगी बल्कि कमल के फूल पर आयेंगी। उन्होंने कहा कि आप सभी वर्ष 2022 में यहां से भाजपा के विधायक व वर्ष 2024 में यहां से भाजपा का सांसद बनेगा तो डबल इंजन की सरकार दिन रात विकास के काम करेगी।

सपा-बसपा एक ही थाली के चटटे बट्टे हैं : केशव मौर्य

डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले बंदायू और कन्नौज पर फतह हासिल कर चुके हैं और आजमगढ़ की बारी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है तो दूसरी तरफ गरीबों का मकान और शौचालय बन रहा है। प्रदेश सरकार लगातार विकास के काम कर रही है। कहा कि समाजवादी पार्टी ने केन्द्र की योजनाओं को जनता के बीच नहीं आने दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 का चुनाव साधारण चुनाव नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश पर सभी नजर है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आजमगढ़ में विकास के काम बिना भेदभाव के सरकार ने लगातार किया है। गरीबों, नौजवानों, किसानों, महिलाओं की सुरक्षा की ध्यान दिया है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

अखिलेश बाबू आपके समय में मऊ में कर्फ्यू लगा था, दंगे होते थे : अमित शाह

Next Post

विकास, राष्ट्रवाद, सुरक्षा व गरीब कल्याण के नाम पर हो रही वोटिंग : स्वतंत्र देव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Main Slider

जनशिकायतों का 24 घंटे में मिले संतोषजनक जवाब, निर्विवाद राजस्व मामलों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्यमंत्री

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में ब्याज और अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू, पुराने बकायेदारों को राहत

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद

09/10/2026
Next Post
swatantra dev

विकास, राष्ट्रवाद, सुरक्षा व गरीब कल्याण के नाम पर हो रही वोटिंग : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

CM Yogi

गाजीपुर में सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

02/11/2021
igtv

इंस्टाग्राम का बड़ा फेसला IGTV एप करेगा बंद, Reels पर देगा ध्यान

01/03/2022
Arrested

चार अंतरराज्यीय आटोलिफ्टर गिरफ्तार, सात दोपहिया वाहन बरामद

17/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version