• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोडर चालक से 2.40 लाख लूटकर बदमाश फरार

Writer D by Writer D
05/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर
0
loot

loot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर। जिले में शुक्रवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक बड़ी लूट (Loot) को अंजाम दिया। घटना जाफरगंज थाना के गढ़ी रोड पर स्थित केदारडेरा गांव के नजदीक की है। बदमाशों ने केदारडेरा के पास एक लोडर चालक से दो लाख 40 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। चालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर सीमा विवाद पर उलझी रही। हालांकि बाद में जाफरगंज पुलिस ने अपने क्षेत्र में घटना होना स्वीकार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के लालूगंज निवासी विश्वास गुप्ता की कस्बे में घरेलू उत्पाद की एजेंसी है। इनके यहां जहानाबाद कस्बा निवासी कल्लू लोडर चालक है। आज लोडर से जाफरगंज निवासी एजेंसी के सेल्समैन गोपाल असिस्टेंट सौरभ माल उतारकर बकाया वसूली करने के बाद लोडर से जहानाबाद वापस आ रहा था। जैसे ही दोपहर एक बजे के करीब चालक सहित तीनों लोडर सवार गढ़ी रोड स्थित केदार डेरा गांव के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे वैन पर सवार आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।

एजेंसी मालिक विश्वास गुप्ता ने बताया कि वैन सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर चालक के सीट के नीचे बैग में रखे 2.40 लाख रुपये और सेल्समैन व सहायक के दो मोबाइल फोन लूटकर मौके से भाग गए। चालक ने पुलिस और मालिक को लूट की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची जाफरगंज व चांदपुर थाना पुलिस सीमा विवाद पर उलझी रही। अंततः जाफरगंज थाना पुलिस ने घटना अपने क्षेत्र की मानते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि लूटे गए मोबाइल सर्विलांस में लगाकर घटना की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags: crime newsftehpur newsup news
Previous Post

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर

Next Post

मायके से पत्नी के न आने पर पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post
Suicide

मायके से पत्नी के न आने पर पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

यह भी पढ़ें

Infinix launched Note 10 series, known phone prices and features

Infinix ने लॉन्च की नोट 10 सीरीज, जाने फोन की कीमत और फीचर्स

13/05/2021
"भारत चीन बॉर्डर

लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल पर तनाव के बीच सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल के नेतृत्‍व में तैयारी

08/08/2020
बिहार चुनाव Bihar Election

बिहार चुनाव : पीएम मोदी ने बोले- बिहार में अब लालटेन के जमाना गईल

23/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version