• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत-श्रीलंका के खिलाड़ियों ने शेन वार्न को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे

Writer D by Writer D
05/03/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोहाली। भारत और श्रीलंका (India-Sri Lanka players) के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दोनों टीमों के खिलाड़ी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न (Shane Warn) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बांह में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। वार्न का शुक्रवार को 52 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

भारत और श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने वार्न और रॉड मार्श के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन भी रखा।

स्पिन के जादूगर शेन वार्न ने दुनिया को कहा अलविदा, 52 साल की उम्र में हुआ निधन

बीसीसीआई के एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “रॉड मार्श और शेन वार्न को श्रद्धांजलि देने के लिए पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा गया था, दोनों दिग्गजों का कल निधन हो गया था। भारतीय क्रिकेट टीम आज काली पट्टी बांधेगी।”

वार्न इतिहास के सबसे प्रभावशाली क्रिकेटरों में से एक थे। 1990 के दशक की शुरुआत में जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया, तब उन्होंने लगभग अकेले दम पर लेग-स्पिन की कला को फिर से खोजा, और 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने तक, वह 700 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज बन गए थे।

वार्न ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को 708 टेस्ट विकेट और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 293 के साथ समाप्त किया, जिससे वह श्रीलंका के प्रतिद्वंद्वी मुथैया मुरलीधरन (1,347) के बाद सर्वकालिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे। शेन ने 11 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी की, जिसमें 10 में जीत और सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा था।

Tags: cricket newsshane warn newsshane warn passes awayshane warn updatesShane Warne newssports news
Previous Post

कृषि मंडी समिति के बाहर चार दुकानों में लगी आग

Next Post

रूस का आरोप, यूक्रेन ने बंधक बनाए 3700 से अधिक भारतीय

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Next Post
ukraine crisis

रूस का आरोप, यूक्रेन ने बंधक बनाए 3700 से अधिक भारतीय

यह भी पढ़ें

Road Accident

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकराई, तीन की मौत

01/01/2021
arrested

इनामी गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

13/06/2021
Case Filed

दुष्कर्म प्रयास के मामले में नायब तहसीलदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

19/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version