• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डीजी नागरिक सुरक्षा हुए साइबर क्राइम के शिकार, जालसाजों ने खाते से उड़ाए इतनी रकम

Writer D by Writer D
05/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Vishwajit Mohapatra

Vishwajit Mohapatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। शहर में साइबर क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। जालसाजों का शिकार आम नागरिक ही नहीं बड़े बड़े अधिकारी भी हो रहे है। इस बार जालसाजों ने नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक को अपना शिकार बनाया है।

लखनऊ के गोमतीनगर में रहने वाले महानिदेशक नागरिक सुरक्षा (DG Civil Defense) विश्वजीत महापात्रा (Vishwajit Mohapatra) के खाते से जालसाजों (Fraudsters) ने पचास हजार की रकम उड़ा दी। उनकी शिकायत पर शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर गोमतीनगर पुलिस जालसाजों की तलाश में जुटी है। आठ फरवरी को ठगी हुई थी।

छात्र के बैंक खाते से जालसाजों ने उड़ाये 15 हजार रुपये

सीनियर आईपीएस विश्वजीत महापात्रा मौजूदा समय में डीजी नागरिक सुरक्षा हैं। वह एडीजी बनारस जोन के बाद डीजी फायर सर्विस के तौर पर पोस्टिंग पाकर लखनऊ आए हैं। उनके मुताबिक आठ फरवरी को उन्होंने कैब सर्च किया था। इसमें उन्हें नाम, पता, मोबाइल नंबर और आने-जाने वाली जगह का विवरण भरने को कहा गया।

इसे भरने के कुछ देर बाद उन्हें एक कॉल आयी। कॉल करने वाले ने कैब बुकिंग कन्फर्म करने के लिए सौ रुपए जमा करने को कहा। उसने एक लिंक भेजा और इसके जरिए भुगतान करने को कहा। काफी प्रयास के बाद भी इस पर भुगतान नहीं हो पाया।

संयुक्त निदेशक की पत्नी से जालसाजों ने हड़पे बीस लाख

लिंक से भुगतान न होने पर उसी कर्मचारी ने दूसरा लिंक भेजकर एक एप डाउनलोड करने को कहा। साथ ही बताया कि इस एप के जरिए किस तरह रुपये जमा करने हैं। महापात्रा ने जैसे ही एप डाउनलोड करके इसे खोला थोड़ी देर बाद उनके खाते से 50 हजार रुपए निकलने का मैसेज आ गया। इसके साथ ही कॉल करने वाले का नम्बर भी बंद हो गया। ठगी का एहसास होने पर अधिकारी ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की रिपोर्ट पर गोमतीनगर थाने में केस दर्ज किया गया ।

Tags: Cyber crimegomtinagar newsLucknow Newsup news
Previous Post

अमेरिका भी कर सकता हैं टिकटॉक बैन

Next Post

भाजपा ने गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उप्र

04/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

04/07/2026
Varanasi's international cricket stadium will soon become a new identity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान

04/07/2026
Secondary schools will be busy in July with classes and other activities.
उत्तर प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में कक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यों के कारण रहेगी व्यस्तता

04/07/2026
A historic MoU will be signed between the Basic Education Department and SBI.
उत्तर प्रदेश

10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का सुरक्षा कवच

04/07/2026
Next Post

भाजपा ने गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

suspended

SI का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, SSP ने किया निलंबित

23/11/2020
Navneet Sehgal

योगी सरकार ने 5 साल में 20,642 करोड़ की सरकारी खरीद का बनाया रिकॉर्ड

02/04/2022
Priyanka Gandhi

‘मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम…’, प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को किया सैल्यूट

06/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version