• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिन नेताओं को जनता की परवाह नहीं, उनको राजनीति करने का अधिकार नहीं : अमित शाह

Writer D by Writer D
05/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जौनपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को कहा कि गुंडे और माफिया क्षेत्र का विकास नहीं कर सकते। उनके खून में ही अपराध है। वह उससे बाहर नहीं निकल सकते।

शाह ने जनसभा में कहा माफियागीरी करने वालों और माफिया को संरक्षण देने वालों को वोट से जवाब दीजिए। भाजपा की सरकार बनाएं। ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। शाह ने राम मंदिर निर्माण, कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किये जाने, अपराधियों पर कार्रवाई करने जैसी भाजपा सरकार की तमाम उपलब्धियों का जिक्र किया।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने तय किया था कि उप्र विधानसभा चुनाव में अंतिम सभा मल्हनी में करूंगा। आज इस चुनाव की मेरी अंतिम सभा है। पांच साल पहले हमने वादा किया था कि उप्र के माफिया को चुन-चुन कर जेल भेजूंगा। आज अतीक, मुख्तार और आजम खान कहां है ? जेल में हैं। कुछ बचे हैं, उन्हें अगली सरकार में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में किसी भी सूरत में बाहुबलियों को मत जिताना।

अखिलेश को एक जाति और एक धर्म दिखाई देता है : अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि अखिलेश की आंख पर काला चश्मा लगा है, जिनकी आंख पर काला चश्मा लगा होता है, उसे सब काला ही दिखाई देता है। शाह ने कहा कि सुन लो अखिलेश बाबू। आपने उप्र को जहां छोड़ा था। डकैती 72, लूट 62, हत्या 31, अपहरण 29 और बलात्कार 50 प्रतिशत कमी की है। हमने उप्र को अपराध मुक्त बनाने की यात्रा शुरू की है। आपने भाजपा को जिताया तो ब्याज समेत वापस करेंगे। दूसरा यह कि बचे हुए माफिया भी मुख्तार के साथ जेल में दिखाई देंगे। योगी सरकार ने दो हजार करोड़ की माफिया के कब्जे से जमीन छुड़वाई है। उस भूमि पर गरीबों के लिए मकान बनवाएं हैं।

अखिलेश बाबू आपके समय में मऊ में कर्फ्यू लगा था, दंगे होते थे : अमित शाह

गृहमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को जनता की जान की परवाह नहीं है, उन नेताओं को राजनीति करने का अधिकार नहीं है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लोगों से टीका लगाने से मना किया था। अमित शाह ने कहा कि अगर अखिलेश की बात यूपी वाले मानते तो आज कोविड की तीसरी लहर से कोई बच नहीं पाता। यह बात अलग है कि अखिलेश रात के अंधेरे में खुद जाकर टीका लगवा लिए।

यूपी में निवेश आयेगा तो युवाओं को रोजगार भी मिलेगा : अमित शाह

उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि दो करोड़ 61 लाख घरों में शौचालय, एक करोड़ 41 लाख घरों में बिजली पहुंचाने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। सपा सरकार में बिजली आती ही नहीं थी। योगी सरकार ने 24 घंटे बिजली दी। 44 लाख गरीबों को मकान दिया है। अगली सरकार में कोई भी गरीब मकान के बगैर नहीं होगा। दो करोड़ 56 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत छह हजार रुपया सालाना दिया जा रहा है। भाजपा की सरकार बनी तो किसानों को बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगा। गरीब बालिकाओं को स्कूटी और युवाओं को स्मार्ट फोन, टैबलेट दिया जाएगा।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

क्यों होते हैं ईटिंग डिसऑर्डर? मानसिक समस्याओं से खानपान पर असर

Next Post

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ ने पहले दिन मारी बाजी कमाए इतने करोड़

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Kheer
Main Slider

व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

06/08/2026
Belpatra
Main Slider

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

06/08/2026
Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
Uttar Pradesh tops with milk production of 38.8 million metric tons
उत्तर प्रदेश

देश में अव्वलः 38.8 मिलियन मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

05/08/2026
Matru Vandana Yojana
उत्तर प्रदेश

मातृ वंदना योजना में उत्तर प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान, लक्ष्य से अधिक हुआ पंजीकरण

05/08/2026
Next Post
jhandu

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' ने पहले दिन मारी बाजी कमाए इतने करोड़

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

गांव कनीपला को ‘नायब’ सौगात, बनाया जाएगा 33 केवी सब स्टेशन

10/11/2024
mahesh bhatt

महेश भट्ट को लवीना ने बताया इंडस्ट्री का डॉन, तो डायरेक्टर ने दिया ये रिएक्शन

24/10/2020

लखनऊ : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 977 लोगों का ई-चालान

22/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version