• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्वांचल में पहले होता था गैंगवार, अब बहती है विकास की धार : अनुराग ठाकुर

Writer D by Writer D
05/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, मिर्जापुर
0
anurag thakur

anurag thakur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि योगी आदित्यनाथ संसद में कहा करते थे कि सपा सरकार में पूर्वांचल में या गैंगवार होती है या जापानी बुखार और मच्छर की मार होती थी, लेकिन आज प्रदेश गैंगवार और जापानी बुखार से मुक्त हो गया है।

यहां विकास की गंगधार बहती है। पहले केवल 15 मेडिकल कॉलेज थे और पिछले पांच सालों में 59 मेडिकल काॅलेज प्रदेश में खोलने का काम किया है।

राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि अमेठी में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को ऐसा क्लीन बोल्ड किया कि आज तक वह दोबारा अमेठी में नहीं दिखाई दिए। जनता ने देश बेचने वाली कांग्रेस को 2014 में नकार दिया था। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में कहावत कही जाती थी, अखिलेश यादव के चार यार आतंकवाद, गुंडा, माफिया और भ्रष्टाचार।

सपा के कार्यकाल में लोग बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे : अनुराग ठाकुर

पांच साल पहले हमने कहा था कि भाजपा को वोट दीजिए कैराना से काशी तक उत्तर प्रदेश को गुंडा राज और भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे। आज पांच साल में योगीराज ने उत्तर प्रदेश में वह कर दिखाया। उन्होंने प्रदेश के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि गन्ने का भुगतान 14 दिनों में होगा, आलू प्याज टमाटर के लिए एक हजार करोड़ रुपए का भाव स्थिरता कोष भी बनाने का काम किया जाएगा।

अखिलेश के चार यार गुंडा अपराधी, माफिया और भ्रष्टाचार : अनुराग ठाकुर

कार्यकताओं में जोश भरते हुए उन्होंने नारा लगाया कि पूर्वांचल डोल रहा है योगी-मोदी बोल रहा है। अखिलेश यादव जेल-बेल वालों को टिकट देते हैं, अयोध्या जाते हैं लेकिन रामलला के दर्शन नहीं करते। श्री ठाकुर ने सरकार बनने पर प्रदेश में किए जाने वाले कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि अब किसानों को खेतीबारी के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी और गन्ने का भुगतान 14 दिन में नहीं किया गया तो ब्याज समेत भुगतान होगा। विधायक अनुराग सिंह ने केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संचालन काशी प्रात के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ने किया।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

Amul के बाद अब इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Next Post

केवीएस मिलेगा पैरेंट्स को खो चुके बच्चों को एडमिशन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
Next Post
KVS

केवीएस मिलेगा पैरेंट्स को खो चुके बच्चों को एडमिशन

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

थाने के सामने मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

22/11/2023
cm yogi

दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

11/02/2023
SA vs ENG

SA को हराकर टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा इंग्लैंड

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version