• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में थम गया अंतिम चरण का प्रचार, 7 मार्च को होगा 613 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Writer D by Writer D
05/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, लखनऊ
0
Election

Election

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Elections) के सातवें एवं अंतिम चरण का प्रचार शनिवार शाम को समाप्त हो गया। इस चरण में प्रदेश के नौ जिलों की 54 सीटों पर सात मार्च को मतदान होना है। प्रदेश सरकार के कई मंत्री समेत 613 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदाताओं की कुल संख्या करीब 2.05 करोड़ है।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने शनिवार को बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर आज शाम को प्रभावी रूप से रोक लग गयी और यह रोक छठे चरण का मतदान समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। सातवें चरण में तीन विधानसभा सीटों- चकिया (अजा), राबर्ट्सगंज और दुद्धी (अजजा) में प्रचार पर रोक अपराह्न चार बजे से ही प्रभावी हो गया, जबकि शेष 51 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार सायं छह बजे थमा। मतदान सात मार्च को सुबह सात से शाम छह बजे तक होना है। हालांकि चकिया (अजा), राबर्ट्सगंज और दुद्धी (अजजा) विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से अपराह्न चार बजे तक ही होगा।

अंतिम चरण की 54 विधानसभा सीटों में से 11 सीटें अनुसूचित जाति एवं 02 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इस चरण में कुल 613 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें सबसे अधिक 25 प्रत्याशी जौनपुर सीट पर और सबसे कम छह-छह उम्मीदवार वाराणसी की शिवपुर और पिंडरा सीट पर हैं। कुल 2,05,51,521 (दो करोड़ पांच लाख इक्यावन हजार पांच सौ इक्कीस) मतदाता हैं। इसमें 1,09,01,009 पुरुष, 96,49,495 महिला और 1017 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस चरण के मतदान को भी स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कोविड सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। पोलिंग बूथों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर रविवार शाम तक पहुंच जाएंगी।

इन नौ जिलों में है मतदान

आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही एवं सोनभद्र की 54 विधानसभा पर सातवें यानी अंतिम चरण का मतदान है।

सातवें चरण की सीटें

सातवें चरण की 54 विधानसभा सीटों में अतरौलिया, गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आजमगढ़, निजामाबाद, फूलपुर-पवई, दीदारगंज, लालगंज (अजा), मेहनगर (अजा), मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद-गोहना (अजा), मऊ, बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हनी, मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर (अजा), मड़ियाहू, जफराबाद, केराकत (अजा), जखनियां (अजा), सैदपुर (अजा), गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद, मोहम्मदाबाद, जमानिया, मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा, चकिया (अजा), पिण्ड्रा, अजगरा (अजा), शिवपुर, रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैन्ट, सेवापुरी, भदोही, ज्ञानपुर, औराई (अजा), छानबे (अजा), मिर्जापुर, मझवां, चुनार, मड़िहान, घोरावल, राबर्ट्सगंज, ओबरा (अजजा) एवं दुद्धी (अजजा) शामिल हैं।

अंतिम चरण में कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

सातवें चरण के मतदान में योगी सरकार के आठ मंत्रियों की परीक्षा होगी। हालांकि इनमें से एक मंत्री, दारा सिंह चैहान मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर सपा के टिकट से मऊ की घोसी सीट से चुनाव मैंदान में हैं। शेष सात मंत्रियों में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर वाराणसी की शिवपुर सीट से फिर किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं स्वतंत्र प्रभार के पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी वाराणसी दक्षिणी, स्टांप एवं निबंधन राज्य मंत्री (स्वतंत्रप्रभार) रवींद्र जायसवाल वाराणसी उत्तर, आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश यादव जौनपुर, ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल मीरजापुर की मड़िहान, संगीता बलवंत गाजीपुर सदर और संजीव गोंड सोनभद्र के ओबरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

चुनाव बाद जौनपुर के विकास के रूप में कर्ज वापस कर दूंगा : केशव प्रसाद

Next Post

विधानसभा चुनाव प्रचार थमा, बोले योगी, 10 मार्च को फिर से डबल इंजन की सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
cm yogi

विधानसभा चुनाव प्रचार थमा, बोले योगी, 10 मार्च को फिर से डबल इंजन की सरकार

यह भी पढ़ें

PM Modi

पीएम मोदी आज करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें, अगले 100 दिन के एजेंडे पर भी होगा मंथन

02/06/2024

रायबरेली : गंगा स्नान करते समय युवक डूबा, तलाश जारी

22/09/2020
एडिटर्स गिल्ड Editors Guild

प्रेस की आज़ादी के लिए कानूनी सलाहकारों की समिति का एडिटर्स गिल्ड ने किया गठन

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version