• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ताबड़तोड़ बमबाजी से दहला सीएमपी कॉलेज, इलाके में फैली दहशत

Writer D by Writer D
05/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। जिले के जार्जटाउन में सीएमपी डिग्री कॉलेज (CMP College) परिसर में स्थित वाहन स्टैंड के बाहर ताबड़तोड़ बमबाजी (bomb blasts) की गई। दो दर्जन हमलावरों ने एक के बाद एक कई बम फोड़कर दहशत फैला दी। मामला एक दिन पहले बाइक खड़ी करने को लेकर कॉलेज के ही एक छात्र से हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जिसने अपने साथियों को बुलाकर घटना कराई। पुलिस नामजद केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

संतोष सिंह त्रिवेणी नगर नैनी का रहने वाला है। वह सीएमपी कॉलेज में वाहन स्टैंड चलाता है। शनिवार दोपहर 2.30 बजे के करीब रोज की तरह वह स्टैंड पर ही था। इसी दौरान करीब दो दर्जन युवक पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो उसे पीटने लगे। जब उसके साथियों ने बीचबचाव करना चाहा तो हमलावरों ने बम से हमला शुरू कर दिया।

सीरियल बम विस्फोट से मचा हड़कंप, बच्चे समेत कई लोग झुलसे

एक के बाद एक कई बम फोड़े। जोरदार धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची तो जांच पड़ताल में एक बम मौके से बरामद हुआ, जो फट नहीं सका था। पूछताछ में स्टैंड संचालक ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में से एक नैनी अरैल का आशीष यादव था।

उसने यह भी बताया कि एक दिन पहले बाइक खड़ी करने को लेकर उसका कॉलेज के ही एक छात्र से विवाद हुआ था। उसने गालीगलौज भी की थी जिसके बाद लोगों ने मामला शांत करा दिया था। शनिवार को वही छात्र आशीष समेत अपने अन्य अज्ञात साथियों को लेकर आया था। जिन्होंने बमबाजी की। जार्जटाउन इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि एक नामजद व अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Tags: bomb blastscrime newsPrayagraj Newsup news
Previous Post

योगी के मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे

Next Post

कितना अच्छा संयोग हैं कि भगवान राम और निषाद भक्तों का मिलन 2022 चुनाव में हो गया: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post

कितना अच्छा संयोग हैं कि भगवान राम और निषाद भक्तों का मिलन 2022 चुनाव में हो गया: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

PM Modi-Putin

रूसी सेना के लिए लड़ रहे भारतीयों की होगी वतन वापसी, पुतिन का बड़ा फैसला

09/07/2024
azam khan

रामपुर से उपचुनाव लड़ेंगे आज़म खान, अखिलेश पर कसा तंज

21/05/2022

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने UG उम्मीदवारों के लिए जारी की एडवाइजरी

19/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version