• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामपुर से उपचुनाव लड़ेंगे आज़म खान, अखिलेश पर कसा तंज

Writer D by Writer D
21/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, रामपुर
0
azam khan

azam khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर सीट से विधायक आजम खान (Azam Khan) सीतापुर जेल से रिहा हो गए हैं। शुक्रवार को जेल से रिहा होने के बाद वह अपने शहर रामपुर पहुंचे। अपने घर पहुंचकर आजम खान ने अपने करीबी लोगों से मुलाकात की और इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस भी की।

इसके जरिए आजम खान ने अपने इरादों को भी जाहिर किया। यही नहीं आजम खान ने समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने तेवर भी दिखाए और तंज भी कसा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आजम खान ने कहा कि वह उपचुनाव लड़ेंगे। आजम खान (Azam Khan) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग उनसे जेल में मिलने नहीं आए उनका भी वह शुक्रिया अदा करते हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा नेता आजम खान (Azam Khan) के लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद इन दोनों से पर उपचुनाव होने हैं। अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट और आजम खान (Azam Khan) रामपुर से विधानसभा का चुनाव जीते हैं और इसके बाद दोनों ही नेताओं ने लोकसभा की सदस्या से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी तक आजम खान ने विधानसभा में शपथ नहीं ली है। लिहाजा माना जा रहा है कि वह 23 मई से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले वह विधानसभा अध्यक्ष के सामने सदन की शपथ ले सकते हैं।

लंदन में राहुल गांधी बोले- भारत की स्थिति अच्छी नहीं है, बीजेपी ने देश में छिड़का केरोसिन

हालांकि रामपुर पहुंचने पर आजम खान (Azam Khan) ने अपने इरादे जाहिर किए औऱ कहा कि वह उपचुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बड़े नेता हैं। यानी उन्होंने जता दिया कि वह विधानसभा में अखिलेश यादव के तहत नहीं रहेंगे। गौरतलब है कि अखिलेश यादव विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। हालांकि पत्रकारों द्वारा अखिलेश यादव के बारे में पूछे गए सवालों को वह टालते रहे लेकिन इशारों इशारों में उन्होंने अपनी नाराजगी और इरादे पार्टी अध्यक्ष को जताए।

अखिलेश का नाम लिए बिना किया तंज

आजम खान (Azam Khan) ने कहा कि जेल में मिलने आए लोगों का वह शुक्रिया अदा करते हैं और इसके साथ ही वह उन लोगों को भी धन्यवाद कहेंगे। जो जेल में उनसे मिलने नहीं आए। आजम खान हमेशा से ही हर मुद्दे पर खुलकर बोलते आए हैं। लेकिन रामपुर में वह अखिलेश यादव पर पूछे गए सवालों से बचते नजर आए। गौरतलब है कि आजम खान 27 महीने जेल में रहे। लेकिन इस दौरान अखिलेश यादव उनसे मिलने नहीं पहुंचे।

परिवार के लिए टिकट चाहते हैं आजम खान (Azam Khan)

हालांकि पहले ये कहा जा रहा था कि आजम खान (Azam Khan) रामपुर लोकसभा सीट के लिए अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए टिकट चाहते हैं और अखिलेश ने ऐसा कोई वादा नहीं किया है। इसके कारण आजम खान सपा अध्यक्ष से नाराज हैं। लेकिन रामपुर पहुंचकर आजम खान के इरादे कुछ तल्ख दिखे और उन्होंने कहा कि वह लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे। यानी आजम खान की विधानसभा में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है।

जेल से बाहर आए आज़म खान का बड़ा धमाका, बोले- मुझे एंकाउंटर की धमकी दी गई है

ये भी चर्चा है कि 22 मई को लखनऊ में सपा विधायकों की होने वाली बैठक में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान के पहुंचने की उम्मीद नहीं हैं। जबकि शनिवार को विधायकों की ट्रेनिंग के लिए बुलाए गए कार्यक्रम में ना तो आजम खान और ना ही अब्दुल्ला आजम खान आज पहुंचे हैं।

Tags: azam khanAzam Khan Newsazam khan updatesLoksabha By ElectionRampur Newsup news
Previous Post

लंदन में राहुल गांधी बोले- भारत की स्थिति अच्छी नहीं है, बीजेपी ने देश में छिड़का केरोसिन

Next Post

जेल से रिहा होने के दूसरे दिन ही कोर्ट पहुंचे आज़म खान, यह है बड़ी वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Azam Khan

जेल से रिहा होने के दूसरे दिन ही कोर्ट पहुंचे आज़म खान, यह है बड़ी वजह

यह भी पढ़ें

yogi

सीएम योगी ने वेटलिफ्टर संकेत तथा गुरुराजा को पदक जीतने पर बधाई दी

30/07/2022
Chahal Dhanashree- chahal

धनश्री ने बालों को लेकर फैन्स से कहा- ‘जुल्फ घनेरी शाम है क्या…, तो चहल का आया ये जवाब

13/09/2020
Rain

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

23/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version