• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्टिलिटी की क्षमता बढ़ाएँगे ये फूड

Writer D by Writer D
14/12/2022
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Andropause

Andropause

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर महिला अपनी शादी के बाद मां बनने का सुख (Motherhood) पाना चाहती हैं जो अपनेआप में एक अद्भुद अहसास होता हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि कई महिलाओं को मां बनने में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं क्योंकि उनकी फर्टिलिटी (fertility) अर्थात प्रजनन क्षमता कम होती हैं।

ऐसे में आपको प्राकृतिक तरीकों की जरूरत होती हैं जो फर्टिलिटी (fertility) बढ़ाने का काम करें। इसका सबसे अच्छा जरिया हैं आपका खानपान। जी हां, आहार में कुछ चीजों को शामिल कर फर्टिलिटी की क्षमता को बढ़ाते हुए मां बनने में आ रही दिक्कत को दूर किया जा सकता हैं।

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार बताने जा रहे हैं जो प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में…

बीन्स और दाल

बीन्स और दाल फाइबर और फोलेट से भरपूर होती हैं, जो हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। दाल में पॉलीमाइन स्पर्मिडाइन भी अधिक मात्रा में पाएं जाते हैं, जो कि फर्टिलिटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इतना ही नहीं, दाल और बीन्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो हेल्दी ओव्यूलेशन को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। कई शोधों से पता चलता है वेजिटेरियन प्रोटीन के सेवन से 50 फीसदी तक एनोव्यूलेशन के कारण होने वाली इंफर्टिलिटी की समस्या के जोखिम को कम किया जा सकता है।

एवोकाडो

एवोकाडो विटामिन के, पोटेशियम और फोलेट से भरपूर होते हैं जो आपके शरीर को विटामिन को एब्जॉर्व करने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के अलावा कई मामलों में फायदेमंद है। एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड हेल्दी फैट से भरपूर होता है जो कि उपयुक्त मात्रा में फाइबर और फोलिक एसिड प्रदान करते हैं। ये सभी चीजें गर्भावस्था के शुरुआती चरणों के दौरान महत्वपूर्ण होती हैं।

शतावरी

शतावरी गर्भवती होने की कोशिश करने वाली महिलाओं के लिए पोषक तत्वों का पावरहाउस है। कई शोधों से पता चलता है कि एक कप उबला हुआ शतावरी खाने से आपको फोलिक एसिड का रोजाना की निश्चित मात्रा का 60% मिलता है। आपके दैनिक विटामिन की 20% तक भरपाई करता है। इसके अलावा इसमें जिंक और सेलेनियम भी पर्याप्त मात्रा में होता है।

अखरोट

ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट प्रजनन क्षमता में सुधार करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। एक छोटे से शोध में पाया गया कि महिला और पुरुषों दोनों की प्रजनन क्षमता में सुधार करने के लिए अखरोट बहुत फायदेमंद है।

अंडे की जर्दी

अंडे की जर्दी में आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन बी6, विटामिन ए, फोलेट और विटामिन बी12 मौजूद होता है। इसके अलावा, अंडे की जर्दी में प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड ईपीए और डीएचए और वसा में घुलनशील विटामिन ए, डी, ई और विटामिन के 2 होते हैं। कई शोध भी इस बात को साबित कर चुके हैं कि अंडे और इसकी जर्दी में मौजूद प्रोटीन पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन क्षमता के लिए अच्छा है। अंडे में कोलीन भी होता है, जो कुछ जन्म दोषों के जोखिम को कम कर सकता है।

सनफ्लावर सीड्स

भुने हुए, अनसाल्टेड सनफ्लावर सीड्स यानी सूरजमुखी के बीज विटामिन ई से भरपूर होते हैं। ये एक आवश्यक पोषक तत्व है जो प्रजनन की समस्या से गुजर रहे जोड़ों के लिए जरूरी है। सनफ्लावर सीड्स फोलेट और सेलेनियम से भरपूर होते हैं, जो फर्टिलिटी के लिए महत्वपूर्ण हैं। साथ ही इन बीजों में ओमेगा-6 फैटी एसिड और थोड़ी मात्रा

पके हुए टमाटर

टमाटर में बहुत अधिक मात्रा में लाइकोपीन नामक पोषक तत्व होता है, ये एक ऐसा शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। कई शोध भी इस बात को साबित कर चुके हैं कि लाइकोपीन प्रजनन क्षमता के सुधार करने के लिए उपयोगी है।

अनानास

ऐसा माना जाता है कि अनानास खाने से ओव्यूलेशन, गर्भधारण के प्रयास या आईवीएफ के दौरान एब्रियो ट्रांसफर के बाद पांच दिनों तक अनानास खाने से इंप्युटेशन में मदद मिलती है। हालांकि इसके कोई पुख्ता प्रमाण मौजूद नहीं हैं। अनानास में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, रोजाना एक कप अनानास खाने से रोजाना निश्चित विटामिन सी का 46 फीसदी आप इंटेक कर सकते हैं।

आपको बता दें, विटामिन सी की कमी के कारण पॉलीसिस्टिक डिम्बग्रंथि सिंड्रोम (पीसीओएस) हो सकता है जो कि इंफर्टिलिटी का कारण बन सकता है। इसके अलावा, अनानास में नैचुरल एंजाइम ब्रोमेलैन भी होता है, जो कि एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर होता है और इम्युन सिस्टम को सूजन से बचाता है। सूजन प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है और ओव्यूलेशन को दबाने का काम करती है।

Tags: health tipsHealthy livingto increase fertility include these 8 things in diet
Previous Post

स्कूली बच्चों की लड़ाई में छात्र की मौत

Next Post

14 दिसंबर राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Mosquitoes
फैशन/शैली

मच्छरों की भिनभिनाहट से है परेशान, छुटकारा दिलाएगी ये चीजें

01/07/2026
धर्म

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

01/07/2026
mole
धर्म

इस जगह तिल का है खास महत्व, लव लाइफ के मामले में होते है…

01/07/2026
blackness of Neck
फैशन/शैली

गर्दन का कालापन इन तरीकों से करें दूर

01/07/2026
Back
फैशन/शैली

सुन्दर पीठ पाने के लिए आज़माएं ये आसान नुस्खे

01/07/2026
Next Post
3 planets will transit

14 दिसंबर राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने घर खरीदारों को दिये चार अधिकार

04/11/2020
Dhawan's bat once again

एक बार फिर चला धवन का बल्ला, दिल्ली कैपिटल्स को मिली तूफानी शुरुआत

25/04/2021
cow shelters

65 जिलों के गौ-आश्रय स्थलों पर मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम लागू, शेष में प्रक्रिया जारी

09/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version